ई-साक्षरता ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन सम्पन्न रायपुर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता के तहत सोमवार को जिला पंचायत रायपुर के एमआईएस सेंटर में ई- साक्षरता केंद्र बिरगांव के 25 शिक्षार्थियों का ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन चिप्स के द्वारा आयोजित किया गया । डॉ. गौरव कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला लोक शिक्षा समिति ने ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन का अवलोकन कर शिक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी हरिकृष्ण जोशी, जि़ला परियोजना अधिकारी…
महीना: जून 2019
बैलाडीला उत्खनन मामले में राज्य सरकार दोहरा मापदंड अपना रही: उसेंडी
बैलाडीला उत्खनन मामले में राज्य सरकार दोहरा मापदंड अपना रही: उसेंडी रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बैलाडीला की पहाडि़यों पर प्रदर्शनरत आदिवासियों की भावनाओं का समर्थन किया है। श्री उसेंडी ने इस मामले में राज्य सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाकर आदिवासियों व प्रदेश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री उसेंडी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का मुद्दा आदिवासी भाई-बहनों के लिए उनकी अस्मिता और आत्मा से जुड़ा मुद्दा है और भाजपा उनकी इस भावना का पूरा सम्मान व समर्थन करती…
भाजपा झूठ और भ्रम फैला रही: शैलेष
भाजपा झूठ और भ्रम फैला रही: शैलेष रायपुर। भाजपा द्वारा की जा रही स्तरहीन राजनैतिक बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताते हुये कांग्रेस ने और नफरत फैलाने वाली शब्दावली का उपयोग करने की जा रही बयानबाजी को कांग्रेस सरकार के खिलाफ सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलो पर कड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बैलाडीला के 13वें निक्षेप के आबंटन में लगातार भाजपा की केन्द्र सरकार और राज्य की पूर्व रमन सरकार…
आरक्षक भर्ती मामले में फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी
आरक्षक भर्ती मामले में फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग द्वारा साल 2018 में आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजित किया गया था, जिसका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने विभाग को 60 दिन में रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। वहीं,…
बिलासपुर में नयो एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रभार संभाला
बिलासपुर में नयो एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रभार संभाला बिलासपुर। नये पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार सुबह अभिषेक मीणा से जिले का प्रभार संभाल लिया। पुलिस अधीक्षक का स्थानानंतिरत मीणा ने कार्यालय पहुंचने पर गुलदस्ते से स्वागत किया। इस मौके पर जिले के सभी एडिशनल एसपी, एएसपी व शहर के विभिन्न थानों के प्रभारी उपस्थित थे। अग्रवाल ने मातहतों से परिचय प्राप्त किया और बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। एसपी अग्रवाल ने पुलिस मुख्यालय के ए डीजी पद से स्थानांतरित होकर…
जल संरक्षण के लिए नारायणपुर में दो तालाबों का गहरीकरण और सफाई
जल संरक्षण के लिए नारायणपुर में दो तालाबों का गहरीकरण और सफाई नारायणपुर। नारायणपुर शहर में जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़वा देने के लिए यहां के दो तालाबों के गहरीकरण और साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से नगर के बीच बड़े तालाब (बंधुआ) और बखरूपारा स्थित एड़का मोड़ के छोटे तालाब के गहरीकरण के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। कलेक्टर ने तालाबों के किनारे खाली जमीन पर बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाने को कहा ताकि यह क्षेत्र आक्सीजन…
प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को
प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2019-20 में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट सूची से चयनित विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग के लिए 16 और 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाट ट्राइबलडाटसीजीडाटजीओवीडाटइन (www.tribal.cg.gov.in) पर प्रदर्शित कर दी गई है। चयन सूची संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा…
राजीव भवन में मंत्री अकबर ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
राजीव भवन में मंत्री अकबर ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं रायपुर। परिवहन एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर सोमवार कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। कांग्रेस भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा समाधान के लिए आवेदन दिए। श्री अकबर ने भी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद प्रदेश के मंत्री कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक…
16 जवानों के हत्या का आरोपी नक्सली कमामडर गिरफ्तार
16 जवानों के हत्या का आरोपी नक्सली कमामडर गिरफ्तार बीजापुर। बस्तर पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली। सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन में आगजनी और विभिन्न वारदातों में 16 जवानों की हत्या में शामिल आरोपी नक्सली अर्जुन कुंजाम मिलिशिया कमाण्डर को एमपुर के जंगल गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पामेड़ पुलिस और एसटीएफ ब्लैक पैंथर ने की है। एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी ने एमपुर के जंगलों से नक्सली अर्जुन कुंजाम पकड़ने में सफलता मिली है। धरमावरम मार्ग पर ट्रैक्टर में आगजनी और तोंगगुड़ा में 1…
दोस्त की हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार
दोस्त की हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। कवर्धा जिले सिटी कोतवाली थाना इलाके में एक युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक सुनील यादव की मुलाकात पांच मई को मुख्य आरोपी करण साहू, आरोपी गौकरण साहू और एक नाबालिग से शराब भट्टी में मुलाकात हुई। सभी वहां शराब पी रह थे, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और तीनों ने मिलकर सुनील यादव की गमछे से गला दबाकर और पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी। शव को बखार…
