प्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड नहीं रहे

प्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड नहीं रहे बंगलुरु। दिग्गज अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड का आज सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। चार दशकों तक कर्नाड एक प्रमुख नाटककार थे, अक्सर समकालीन मुद्दों से निपटने के लिए इतिहास और पौराणिक कथाओं का उपयोग करते थे। उनके नाटकों का अंग्रेजी और कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इन फिल्मफेयर पुरस्कार में से तीन सर्वश्रेष्ठ…

विश्व कप के शिखर में नहीं पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 36 रन से दी शिकस्त

विश्व कप के शिखर में नहीं पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 36 रन से दी शिकस्त लंदन। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2019 के मुकाबले में 36 रनों से रौंदते हुए अपनी शानदार जीत का क्रम बरकरार रखा। भारत के दिए 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 316 रन ही बना सकी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। बुमराह और भुवनेश्वर ने 3 जबकि चहल ने दो विकेट लिए। फिंच को केदार यादव ने व स्टार्क को विजय शंकर ने…

अब 5 बजे के बाद बारनवापारा में नहीं कर सकेंगे विजिट

अब 5 बजे के बाद बारनवापारा में नहीं कर सकेंगे विजिट रायपुर। हाथियों का खौफ अब बारनवापारा अभ्यारण्य में भी दिखने लगा है इसलिए विभाग की ओर से ताकीद कर दी गई है कि 5 बजे के बाद बारनवापारा में विजिटर्स को नहीं जाने दिया जायेगा। ड्राइवरों व गाइड्स को इसके लिए समुचित टे्रनिंग भी दिया जा रहा है। जनजागरूकता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हाथियों के दल को अब रिहायसी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए भी हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। व्यवस्थित…

वर्षा जल संचयन का मॉडल मात्र डेढ़ हजार में तैयार

वर्षा जल संचयन का मॉडल मात्र डेढ़ हजार में तैयार रायपुर। वर्षा जल संचय के लिए तमाम प्रकार के तरीके इजाद हो चुके हैं लेकिन मात्र डेढ़ हजार का एक मॉडल तैयार किया गया है जिसे बंगलो, फ्लैट सिस्टम बिल्डिंग या किसी भी इमारत के भू-भाग में बखूबी उपयोग में लाया जा सकता है। यह वॉटर लेबल बढ़ाने में भी मदद करता है, इसके लिए केवल ड्रम, पीवीसी पाइप, सीमेंट, रेत और श्रम लागत सहित लागत 1500 रुपए का खर्च आता है।

नाली में पड़ी मिली जली हुई लाश

नाली में पड़ी मिली जली हुई लाश रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश जिले के अग्रसेन धाम के पास नाली में पड़ी हुई थी। बदबू आने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आस-पास के इलाके में छानबीन कर रही है। नाले में मिली लाश बुरी तरह जली हुई है। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है लेकिन तफ्तीश जारी…

5 साल की लापता बच्ची का मिला शव

5 साल की लापता बच्ची का मिला शव गरियाबंद। गरियाबंद के दर्रापारा निवासी लखन ध्रुव की पांच साल की बच्ची कल से लापता थी आज उसका शव बरामद कर लिया गया है। घर के बाहर निर्माणाधीन पानी टंकी से बच्ची के शव को बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। परिजनों ने बताया कि बच्ची रविवार को अपनी सहेलियों के साथ खेलने गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों…

युवी को भूपेश ने ट्वीट कर दी बधाई

युवी को भूपेश ने ट्वीट कर दी बधाई रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने क्रिकेटर युवराज सिंह के क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने पर जीवन की आगामी इनिंग्स के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सीएम बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट पर युवराज के लिए लिखा कि क्रिकेट के मैदान से लेकर, जीवन की हर जंग का डटकर मुकाबला कर जीतने वाले व्यक्तित्व का नाम युवराज सिंह है। 25 साल के शानदार सफर और 6 छक्कों की अद्भुत पारी देश कभी नहीं भूलेगा।जीवन की आगामी इनिंग्स के लिए…

प्रयास आवासीय विद्यालयों की 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को

प्रयास आवासीय विद्यालयों की 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2019-20 में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट सूची से चयनित विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग के लिए 16 और 17 जून होगी। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाट ट्राइबलडाटसीजीडाटजीओवीडाटइन पर प्रदर्शित कर दी गई है। चयन सूची संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है। काऊंसिलिंग की जारी वर्गवार मेरिट…

पीएसीएल से रिफंड के लिए अब तक 23 करोड़ क्लेम के लिए आवेदन

पीएसीएल से रिफंड के लिए अब तक 23 करोड़ क्लेम के लिए आवेदन रायपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पने घोषणापत्र में किए गए वायदे के मुताबिक चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चिटफंड कंपनी पीएसीएल से रिफंड के लिए रायपुर जिले में अभी तक 4 हजार से अधिक लोगों ने 23 करोड़ 82 लाख रूपए क्लेम प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा किए है। सेबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। रायपुर जिले के…

क्रीड़ा परिसर गोगांव में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जून

क्रीड़ा परिसर गोगांव में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जून रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा रायपुर के गोगांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संचालित पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जून है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर रायपुर में प्रवेश के लिए कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यनरत खिलाड़ी छात्र पात्र होंगे। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए उम्र 11 वर्ष तथा 8वीं के लिए 13 वर्ष होना आवश्यक है। अन्य पिछड़ावर्ग…