दंतेवाड़ा जिले के डिपाजिट 13 के संबंध में सांसद श्री बैज और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

दंतेवाड़ा जिले के डिपाजिट 13 के संबंध में सांसद श्री बैज और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हिरोली में एन.एम.डी.सी. बैलाडीला लौह अयस्क खान परियोजना दंतेवाड़ा के डिपाजिट 13 के संबंध में आज मंत्रालय में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम के नेतृत्व में बस्तर से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बस्तर के अन्य विधायक भी…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को रायपुर। प्रदेश में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष आयोजन से लगभग 60 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश में 19 जून तक राज्य स्तर से ग्राम पंचायत स्तर पर सामान्य योग अभ्यासक्रम के प्रशिक्षण द्वारा योग प्रशिक्षक तैयार किये जाएंगे। इस कड़ी की शुरूआत करते हुए आज 11 जून को राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र, माना कैम्प रायपुर…

स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में नर्सों का महत्वपूर्ण योगदान – सिंहदेव

स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में नर्सों का महत्वपूर्ण योगदान – सिंहदेव रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यहां पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा किया गया था। विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और विधायक श्री विकास उपाध्याय ने भी नर्सेस दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आज कार्यक्रम का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बघेल आज सवेरे यहाँ लाभांडी स्थित राधेश्याम भवन पहुंचे और वहां स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की समाधि पर तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को…

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ओपनर शिखर धवन हुए चोटिल रहेंगे 3 हफ्ते बाहर

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ओपनर शिखर धवन हुए चोटिल रहेंगे 3 हफ्ते बाहर नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें 3 हफ्ते तक आराम करने का निर्देश दिया है। जिसके मुताबिक अब वह वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेंगे। दरअसल शिखर धवन के अगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद…

ममता अगर प.बंगाल कानून व्यवस्था बरकरार नहीं रख सकतीं तो इस्तीफा दें : मुकुल रॉय

ममता अगर प.बंगाल कानून व्यवस्था बरकरार नहीं रख सकतीं तो इस्तीफा दें : मुकुल रॉय कोलकाता। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह कहते हुए इस्तीफा मांगा है कि वह राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही हैं। रॉय इस बात पर कायम रहे कि भले ही राज्य में अराजकता की स्थिति है, भारतीय जनता पार्टी सरकार को गिरानेया राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करने की दिशा में काम नहीं करेगी क्योंकि अगर अनुच्छेद 356 लागू हो गया तो बनर्जी…

असम में नर्तकियों को नग्न नृत्य करने पर मजबूर करने के लिए 4 लोगों को गिरफ्तार

असम में नर्तकियों को नग्न नृत्य करने पर मजबूर करने के लिए 4 लोगों को गिरफ्तार गुवाहाटी। असम के कामरूप जिले के एक गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ नर्तकियों को नग्न नाचने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों द्वारा शनिवार को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुवाहाटी से कुछ किलोमीटर दूर असम के कामरूप जिले में बोको…

देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर, दिल्ली में पारा 48 डिग्री पहुंचा, आने वाले 2 दिन और नहीं मिलेगी राहत

देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर, दिल्ली में पारा 48 डिग्री पहुंचा, आने वाले 2 दिन और नहीं मिलेगी राहत नई दिल्ली। देश में विभिन्न हिस्सों में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर जारी है तथा राष्ट्रीय राजधानी में पारा अभी तक सबसे ऊंचे स्तर 48 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया जबकि उत्तर भारत के कई जगहों पर यह 50 डिग्री के आसपास बना रहा। इस गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभगा के अनुसार दक्षिणी और पूर्वोत्तर में मानसून की बेहद…

अब पाकिस्तान ने दिया हवाई मार्ग, SCO की बैठक में शामिल होने जा सकेंगे PM मोदी

अब पाकिस्तान ने दिया हवाई मार्ग, SCO की बैठक में शामिल होने जा सकेंगे PM मोदी लाहौर। पाकिस्तान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि वह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने की खातिर PM नरेन्द्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 13-14 जून को होने वाली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी हिस्सा लेना है। बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद…

जम्मू-कश्मीर शोपिया में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर शोपिया में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के अवनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी…