लापता AN 32 विमान का मलबा मिला, हुआ था हफ्ते भर पहले गायब,13 लोग थे सवार नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को कहा कि आठ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए विमान एएन 32 का मलबा तलाशी दल ने देखा है। असम को जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद ही यह विमान गायब हो गया था। इसमें कुल 13 लोग सवार थे। रूसी मूल के एएन-32 विमान का संपर्क असम से जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरने के बाद…
महीना: जून 2019
भड़कीले वस्त्र पहन कलेक्टर ऑफिस आना भारी पड़ेगा लड़के – लड़कियों को
भड़कीले वस्त्र पहन कलेक्टर ऑफिस आना भारी पड़ेगा लड़के – लड़कियों को बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कलेक्टर ने कर्मचारियों को शालीन कपड़े पहनने की हिदायत दी है। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि कर्मचारी जीन्स, टी शर्ट और भड़कीले रंग वाले कपड़े नहीं पहनें। बीजापुर के कलेक्टर केडी कुंजाम ने एक आदेश जारी कर कहा है कि अक्सर देखा जाता है कि जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय अवधि में सामान्य वेशभूषा के स्थान पर टी-शर्ट, जीन्स एवं भड़कीले रंग वाले वस्त्र धारण कर कार्यालय…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त पट्टाधारी कृषकों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का आग्रह
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त पट्टाधारी कृषकों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का आग्रह रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त पट्टाधारी कृषकों को भी लघु एवं सीमांत कृषकों की तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे पट्टाधारी कृषकों की कमजोर सामाजिक-आर्थिक दशा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्रति…
बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना रही हैं ममता बनर्जी : JDU का आरोप
बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना रही हैं ममता बनर्जी : JDU का आरोप पटना। JDU प्रवक्ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्य में मिनी पाकिस्तान बना रही हैं। पटना में मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए आलोक ने आरोप लगाया कि बिहारियों को उनके राज्य से बाहर निकाला जा रहा है और ‘‘हमारे लोगों को उनके राज्य से भागने के लिए मजबूर करने वाले लोग बंगाली नहीं हैं। वे रोहिंग्या हैं।’’ नीतीश जी को एक फ़ेल राज्य मिला…
खनन घोटाला में लिप्त सपा पार्टी में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के घर CBI का छापा
खनन घोटाला में लिप्त सपा पार्टी में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के घर CBI का छापा अमेठी। उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति के घर सीबीआई ने छापा मारा। सीबीआई की टीम बुधवार (12 जून) अमेठी स्थित प्रजापति के आवास पर पहुंची। माना जा रहा है कि अवैध खनन मामलों की जांच को लेकर सीबीआई की टीम ने 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम उनके घर के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। गायत्री प्रजापति सपा सरकार में खनन…
पश्चिम बंगाल में बवाल, BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हुई झड़प
पश्चिम बंगाल में बवाल, BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हुई झड़प कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद से ही सूबे में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। सूबे में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़पों का सिलसिला जारी है। इस खूनी राजनीतिक रंजिश की भेंट दोनों ही दलों के कार्यकर्ता चढ़ रहे हैं। ताजा मामला मालदा से सामने आया है जहां बीजेपी कार्यकर्ता की छत-विछत लाश…
छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरण लिए जायेंगे वापस, कैबिनेट का फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरण लिए जायेंगे वापस, कैबिनेट का फैसला रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में केबिनेट की बैठक में निम्नानुसार अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए- विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों के वापसी के संबंध में गृहमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा पर एक प्रकरण वापस लेने की अनुशंसा की गई। सभी राजनीतिक दलों के ऐसे प्रकरणों की वापसी हेतु प्रकरण शीघ्र प्रेषित करने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों…
पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने पूरे राज्य में खुले बोरवेल बंद करने का दिया आदेश
पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने पूरे राज्य में खुले बोरवेल बंद करने का दिया आदेश अमृतसर। पंजाब के संगरूर स्थित भगवानपुर गांव में करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 2 साल के बच्चे को मंगलवार सुबह करीब 109 घंटे के बाद बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बोरवेल से निकालने के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए राज्य भर में…
मुख्यमंत्री ने पलारी की मेधावी छात्रा कुमारी चमनभारती को राष्ट्रीय अम्बेडकर पुरस्कार मिलने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने पलारी की मेधावी छात्रा कुमारी चमनभारती को राष्ट्रीय अम्बेडकर पुरस्कार मिलने पर दी बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड पलारी निवासी मेधावी छात्रा कुमारी चमनभारतीय बंजारे को प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत गठित डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मेधावी छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सुश्री चमनभारती ने कक्षा 12वीं की परीक्षा…
नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए बनाए बेहतर कार्ययोजना: डॉ. डहरिया
नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए बनाए बेहतर कार्ययोजना: डॉ. डहरिया रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को दो दिवस के अंदर योजना के तहत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी जल संरक्षण की दिशा में कारगार योजना…
