घर पर मृत मिला कृषि विस्तार अधिकारी

घर पर मृत मिला कृषि विस्तार अधिकारी बेमेतरा। किराये के मकान में रह रहे कृषि विस्तार अधिकारी इंद्रकुमार ध्रुव मृत हालत में अपने कमरे में मिला। मंगलवार को पड़ोसी की सूचना पर विभागीय कर्मी उनके मकान में पहुंचे और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नया बस स्टैंड के पीछे गार्डन के सामने कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले इंद्र कुमार धु्रव के पड़ोसी ने विभागीय कर्मियों को इंद्रकुमार के कमरे में हलचल नहीं होने और सुबह…

कम पेट्रोल-डीजल देने की शिकायत, 35 लाख का पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

कम पेट्रोल-डीजल देने की शिकायत, 35 लाख का पेट्रोलियम पदार्थ जब्त बेमेतरा। उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल-डीजल देने की शिकायत पर खाद्य व नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने अंबा फ्यूल्स में छापा मारा। जांच के दौरान शिकायत सही मिली। टीम ने 35 लाख का पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महादेव कावरे के निर्देश पर खाद्य तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिला बेमेतरा के कवर्धा रोड बेमेतरा में स्थित पेट्रोल पम्प मेसर्स अम्बा फ्यूल्स (एचपी) की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला…

कशित, समप्रित, समृद्धि और सेजल फाइनल में पहुंचे

कशित, समप्रित, समृद्धि और सेजल फाइनल में पहुंचे रायपुर। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वाराआयोजित ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को व्ही आई पी क्लब में सेमीफाइनल के मैच खेले गए। शुक्रवार को इस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। गुरुवार को खेले गए बॉयज अंडर 14 सिंगल्स सेमीफाइनल में कशित नगराले ने कुशाग्र जगवानी को 6-3, 6-2 से, समप्रित शर्मा ने खिरमान तांडी को 6-2, 6-2 से, हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गल्र्स सेमी फाइनल में समृद्धि सिंह ने श्रुति ननस्कर…

डीएवी का नाम हटने की खबर पर पुलिस स्कूल में पालकों का हंगामा

डीएवी का नाम हटने की खबर पर पुलिस स्कूल में पालकों का हंगामा रायपुर। बैरनबाजार स्थित पुलिस स्कूल में गुरुवार को दर्जनों पालक अपने बच्चों की टीसी और फीस वापस लेने पहुंचे। और जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि दिल्ली की नामी शिक्षण संस्था डीएवी के साथ एमओयू की खबर पर उन सभी ने दूसरे स्कूलों से निकालकर यहां अपने बच्चों का एडमिशन कराया था। अब डीएवी स्कूल का नाम हटने की खबर मिल रही है, जिस पर वे सभी अपने बच्चों की टीसी, फीस वापस लेना चाहते हैं,…

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत रायपुर। बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मांढर देशी शराब दुकान के पास से युवक फाटक पार कर रहा था, उसी समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्वर्गीय आशाराम डहरिया के अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री

स्वर्गीय आशाराम डहरिया के अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के अभनपुर के समीप ग्राम छछानपैरी में स्वर्गीय आशा राम डहरिया के अंत्येष्टि में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद पी. एल. पुनिया सहित मंत्री सर्व ताम्रध्वज साहू, जयसिंह अग्रवाल, विधायक सर्व सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, समाज के सदस्य तथा नागरिकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आशा राम डहरिया, राज्य शासन के नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के पिता थे। वे 81 वर्ष…

एनएमडीसी में प्रथम पाली का काम हुआ शुरू

एनएमडीसी में प्रथम पाली का काम हुआ शुरू दंतेवाड़ा। लगभग सप्ताह भर तक उत्पादन प्रभावित रहने के बाद एनएमडीसी के किरंदुल प्लांट में कामकाज पुन: पटरी पर लौट गई है। प्रबंधन ने भी तत्परता दिखाते हुए प्रथम पाली के कर्मचारियों को त्वरित प्लांट पहुंचने के लिए संदेश ही नहीं भिजवाया बल्कि बस की व्यवस्था भी की। प्रबंधन की ओर से सभी आला अधिकारी भी प्लांट में उपस्थित हैं। हालांकि इस बीच बड़ा नुकसान हुआ है उत्पादन न होने से लेकिन आंदोलन स्थगित होने से प्रबंधन ने राहत की सांस ली…

मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय वायु सेना के एएन 32 विमान की दुर्घटना में 13 जवानों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि विमान में सवार वायु वीरों की इस हादसे में मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित हुआ। उन्होंने ईश्वर से सभी जाबांजों के परिवारजनों को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ…

बैलाडीला में आदिवासियों ने समाप्त किया आंदोलन

बैलाडीला में आदिवासियों ने समाप्त किया आंदोलन दंतेवाड़ा। आंदोलनरत्त आदिवासियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा जताकर बैलाडीला के डिपोजिट 13 को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहे आंदोलन समाप्त कर दिया है। पंचायत संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। हालांकि आंदोलनकारियों ने इस बात की चेतावनी दी है कि अगर तय वक्त तक आश्वासन को पूरा नहीं किया गया तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। आंदोलन को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला था और आगे भी सभी के सहयोग से इसे दोहरा सकते…

मुख्यमंत्री 14 और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री 14 और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जून को दोपहर 2.50 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे यहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।