मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दु:ख प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दु:ख प्रकट किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय वायु सेना के एएन 32 विमान की दुर्घटना में 13 जवानों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि विमान में सवार वायु वीरों की इस हादसे में मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित हुआ। उन्होंने ईश्वर से सभी जाबांजों के परिवारजनों को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश उनके…

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार धमतरी। सदरबाजार निवासी विक्की बुरड़ उर्फ विकास ने अपने फेसबुक में राजधानी में निर्माणाधीन स्काई वॉक के मुद़्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टिप्पणी पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन लालवानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, निखिलेश देवान ने थाने में लिखित में शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक विक्की बुरड़ के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 507 और प्रतिबंधात्मक धारा 151…

डीजीपी ने थानेदारों से पूछा क्या होता है आदर्श थाना

डीजीपी ने थानेदारों से पूछा क्या होता है आदर्श थाना रायपुर। पुलिस महकमे को पूरी तरह दुरूस्त करने की अपनी मुहिम में लगातार लगे हुए हैं राज्य पुलिस प्रमुख दुर्गेशा माधव अवस्थी। प्रदेश के थानेदारों के साथ सामूहिक बैठक अवस्थी ने मुख्यालय में गुरूवार को ली। जनसुविधा का केन्द्र थानों में हर आदमी की समस्या का निराकरण होना चाहिए। पुलिस और पब्लिक के रिश्तों में कहीं कटुता न रहे।उन्होने थानेदारों से ही पूछ लिया कि एक आदर्श थाने में क्या-क्या होना चाहिए। वे कभी भी किसी भी थाने का निरीक्षण…

भरमार बंदूक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

भरमार बंदूक के साथ तीन युवक गिरफ्तार बलरामपुर। विजय नगर चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भरमार बंदूक के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले इंदरपुर खोरी में ग्रामीण की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगाई थी, उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की यहाँ पर कुछ लोग ऐसे भी है जिनके पास भरमार बंदूक है। पुलिस ने छापेमार कार्यवाही शुरू की और 3 आरोपियों को भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार…

विद्युत संबंधी भ्रामक खबर फैलाई तो होगी एफआईआर

विद्युत संबंधी भ्रामक खबर फैलाई तो होगी एफआईआर रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी द्वारा विद्युत संबंधी भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 124 ए एवं 505/1/बी के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कराने की पहल की गई है। कंपनी द्वारा ऐसे ही एक मामलें में राजनांदगांव कोतवाली थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। उक्त जानकारी पॉवर कंपनी की विज्ञप्ति में देते हुये बताया गया कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी में विद्युत की मॉग में भी बढ़ोत्तरी हुई…

बिजली कटौती के झूठे प्रचार की पोल आंकड़ों ने खोल कर रख दी – कांग्रेस

बिजली कटौती के झूठे प्रचार की पोल आंकड़ों ने खोल कर रख दी – कांग्रेस रायपुर। राज्य में बिजली की स्थिति के आंकड़े जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बिजली कटौती के भाजपा के झूठे प्रचार की पोल आंकड़ों ने खोल कर रख दी है। भाजपा बिजली की झूठा प्रचार कर रही है जबकि रमन सिंह सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण दुर्दशा का शिकार ऊर्जा विभाग को सुधारने की कांग्रेस सरकार में प्रभावी पहल…

मुकेश गुप्ता से साढ़े पांच घंटे हुई पूछताछ

मुकेश गुप्ता से साढ़े पांच घंटे हुई पूछताछ रायपुर। निलंबित पुलिस अफसर मुकेश गुप्ता से ईओडब्ल्यू में सघन पूछताछ गुरूवार को हुई लगभग साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ के दौरान कई सवालों का वे गोलमोल जवाब देते रहे। जिससे उलझन बढ़ गई। हालांकि जांच टीम ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ी तो फिर बुलायेंगे। फोन टेपिंग मामले में उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। उनसे 50 से ज्यादा सवाल किए गए। पूरी पूछताछ की वीडियोग्राफी भी करवायी गई है। हालांकि वे अपने वकील को लेकर गए थे लेकिन…

स्काईवॉक टूटने नहीं देंगे – मूणत

स्काईवॉक टूटने नहीं देंगे – मूणत रायपुर। लंबी चुप्पी के बाद आखिर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया से रूबरू होकर भाजपा का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी हाल में स्काई वाक टूटने नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो भाजपा इसके लिए आंदोलन भी करेगी। कांग्रेस पर उन्होने राजनीति करने का आरोप लगाया। मूणत ने कहा कि सरकार प्रदेश में कुछ भी विकास का काम नहीं कर रही है सिर्फ लोगों को भटकाने के लिए स्काईवॉक का मुद्दा उठा रही है. शहर में विकास पर राजनीति चालू हो गई है.…

हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर घर ले गए घर,फटने से दो मासूम घायल

हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर घर ले गए घर,फटने से दो मासूम घायल पखांजूर। दो मासूम बच्चों को हैंड ग्रेनाइट और खिलौने में फर्क नहीं पता था. जंगल घूमने गए बच्चों को हैंड ग्रेनेड मिल गया और उसे खिलौना समझकर बच्चे घर लेकर आ गए. खेलने के दौरान वह फट गया. फटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना कांकेर जिले के पखांजुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र ग्राम रामपुर की है.घटना में घायल दोनों बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां स्थिति नाजुक…

दो मकानों को ध्वस्त कर कब्जा हटाने अल्टीमेटम

दो मकानों को ध्वस्त कर कब्जा हटाने अल्टीमेटम कुसमी। जिला बलरामपुर के विकास खंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत नटवर नगर में बरसों से काबिज 12 परिवार के सदस्यों को हटाने राजस्व अमला बुधवार को भारी संख्या में जिला भर के सैकड़ों पुलिस की अभिरक्षा के बीच ग्राम पंचायत पहुंचा। जहां 2 गरीब परिवारों के मकानों को ध्वस्त कर उन्हें कब्जा हटाने 20 जून तक का अल्टीमेटम बनाए गए घरों में सूचना चस्पा कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम नटवरनगर में कई वर्ष से दर्जन भर परिवार के सदस्य…