मोदी कैबिनेट का फैसला, तीन तलाक विधेयक को दी मंजूरी,जम्मू-कश्मीर में 6 महीने के लिए और बढ़ा राज्यपाल शासन नई दिल्ली। मोदी सरकार एक बार फिर से संसद में ट्रिपल तलाक बिल पेश करने के लिए तैयार है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम आने वाले ससंद सत्र में तीन तलाक बिल को पेश करेंगे। यह विधेयक भाजपा-नीत पूर्ववर्ती राजग सरकार की ओर से फरवरी 2019 में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा। जावड़ेकर ने कहा कि नया विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के…
दिन: 12 जून 2019
नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला,अगर माता-पिता की सेवा नहीं की तो होगी जेल
नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला,अगर माता-पिता की सेवा नहीं की तो होगी जेल पटना। बिहार में अब अपने बूढे माता-पिता की सेवा नहीं करने पर जेल भी जानी पड़ सकती है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि बिहार में रहने वाली संतानें अगर अब माता-पिता की सेवा नहीं करेंगी तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। माता-पिता की शिकायत मिलते ही ऐसी संतानों पर कार्रवाई होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर…
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या आगरा। ताजनगरी में बुधवार को दिन दहाड़े बड़ी वारदात हुई। दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरवेश को तीन गोली मारी गईं। साथी अधिवक्ता मनीष बाबू शर्मा ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दरवेश पर गोलियां बरसाने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीकांड की घटना के बाद दीवानी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी…
गुजरात में दस्तक देने को तैयार ‘वायु’ चक्रवात, चक्रवाती तूफान, अलर्ट जारी जारी, PM मोदी की भी है नजर
गुजरात में दस्तक देने को तैयार ‘वायु’ चक्रवात, चक्रवाती तूफान, अलर्ट जारी जारी, PM मोदी की भी है नजर अहमदाबाद। चक्रवात ‘वायु’ के गुजरात की ओर बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। मौसम के बारे में ताजा सूचना के अनुसार चक्रवात ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील हो गया है और यह गुजरात के वेरावल तट के करीब 340 किलोमीटर…
पाकिस्तान को फिर झटका, PM मोदी पाकिस्तान के ऊपर से नहीं ओमान के रास्ते SCO सम्मेलन में जाएंगे
पाकिस्तान को फिर झटका, PM मोदी पाकिस्तान के ऊपर से नहीं ओमान के रास्ते SCO सम्मेलन में जाएंगे नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेंगे। केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। पीएम मोदी का विमान ओमान, ईरान और मध्य एशियाई के रास्ते होते हुए बिश्केक पहुंचेगा। बिश्केक में बैठक का आयोजन 13-14 जून को होना है। हालांकि इससे पहले भारत ने पाकिस्तान से यह अपील की थी कि वह PM…
PNB घोटाले के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी की जमानत याचिका ख़ारिज, कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार
PNB घोटाले के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी की जमानत याचिका ख़ारिज, कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले मामले में आरोपी और भगोड़े भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जमानत देने से बुधवार को इंकार कर दिया। यानी नीरव फिलहाल जेल में ही रहेगा। साथ ही जज ने नीरव को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए ये शक जताया है कि अगर बेल मिली तो सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है। सुनवाई के दौरान जज ने नीरव के वकील को…
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 5 जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 5 जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर श्रीनगर। भारत के कड़े रुख के बावजूद आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को एक बार फिर हमारे जवानों को निशाना बनाया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बस स्टैंड के पास आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF) की टीम पर हमला बोल दिया। मुठभेड़ में भारत के 5 जवान शहीद और 3 घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 2 नकाबपोश आतंकी बाइक पर आए और सीआरपीएफ…
ISRO की चंद्रयान-2 अभियान की तैयारियां जोरो पर, 15 जुलाई को किया जाएगा लांच GSLV मार्क-3
ISRO की चंद्रयान-2 अभियान की तैयारियां जोरो पर, 15 जुलाई को किया जाएगा लांच GSLV मार्क-3 बेंगलुरू। चंद्रमा की सतह पर खनिजों के अध्ययन और वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए भारत के दूसरे चंद्र अभियान, ‘चंद्रयान-2’ को 15 जुलाई को रवाना किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख के. सिवन ने बुधवार को यह घोषणा की। सिवन ने संवाददाताओं को बताया कि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास छह या सात सितंबर को उतरेगा। चंद्रमा के इस हिस्से के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं हासिल है। चंद्रयान-2…
लापता AN 32 विमान का मलबा मिला, हुआ था हफ्ते भर पहले गायब,13 लोग थे सवार
लापता AN 32 विमान का मलबा मिला, हुआ था हफ्ते भर पहले गायब,13 लोग थे सवार नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को कहा कि आठ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए विमान एएन 32 का मलबा तलाशी दल ने देखा है। असम को जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद ही यह विमान गायब हो गया था। इसमें कुल 13 लोग सवार थे। रूसी मूल के एएन-32 विमान का संपर्क असम से जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरने के बाद…
भड़कीले वस्त्र पहन कलेक्टर ऑफिस आना भारी पड़ेगा लड़के – लड़कियों को
भड़कीले वस्त्र पहन कलेक्टर ऑफिस आना भारी पड़ेगा लड़के – लड़कियों को बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कलेक्टर ने कर्मचारियों को शालीन कपड़े पहनने की हिदायत दी है। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि कर्मचारी जीन्स, टी शर्ट और भड़कीले रंग वाले कपड़े नहीं पहनें। बीजापुर के कलेक्टर केडी कुंजाम ने एक आदेश जारी कर कहा है कि अक्सर देखा जाता है कि जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय अवधि में सामान्य वेशभूषा के स्थान पर टी-शर्ट, जीन्स एवं भड़कीले रंग वाले वस्त्र धारण कर कार्यालय…
