अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी

अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायक अभियंता संविदा के एक पद पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची जिले की वेबसाइट एचटीटीपी://जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अपलोड किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतिम चयन सूची जारी कर विगत 8 मार्च तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। किसी के द्वारा भी दावा आपत्ति दर्ज नहीं होने पर अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है।

कलेक्टर ने मॉडल गौठानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मॉडल गौठानों का किया निरीक्षण जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार की योजना के तहत जिले के विभिन्न गांवों में 136 गौठानों का संवर्धन किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न विकासखण्डों के पांच गौठानों को आदर्श गौठान के रूप में तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज मालखरौदा तहसील के ग्राम झनकपुर, तहसील मालखरौदा के ग्राम बुंदेली और सक्ती तहसील के ग्राम पोरथा में बनाये जा रहे मॉडल गौठानों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत ने ग्राम पोरथा में उपस्थित किसानों से…

304 करोड़ 74 लाख से अधिक की ऋण राशि हुए माफ

304 करोड़ 74 लाख से अधिक की ऋण राशि हुए माफ जांजगीर-चांपा। जिले के किसानों को खेती-किसानी के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से लिये गये अल्प कालीन ऋण निरंतर सताये जा रहे थे। कर्ज के कारण वे दोबारा कर्ज नहीं ले पा रहे थे। जिसके कारण उनके खेती-किसानी का कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के 79 हजार 860 किसानों के 304 करोड़ 74 लाख 73 हजार से अधिक राशि का अल्पकालीन ऋण माफ कर उनके…

सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी का निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित

सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी का निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित जांजगीर-चंापा। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी का निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जून को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सोसायटी कार्यालय कोरबी में नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। इसी तरह 8 जून को प्रात: 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 10 जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी तथा…

अल्पकालीन ऋण माफी योजना: रामकृत के लिए साबित हुआ वरदान

अल्पकालीन ऋण माफी योजना: रामकृत के लिए साबित हुआ वरदान जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार के अल्पकलीन ऋण माफी योजना जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम कचंदा के कृषण श्री रामकृत के लिए वरदान साबित हुआ है। श्री रामकृत अपने 1.55 कृषि भूमि में कृषि कार्य के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नवागढ़ से मात्र 16 हजार रूपये का अल्पकालीन ऋण लिया था। कारणवश वह बैंक का ऋण राशि चुका नहीं पाया था। जिसके फलस्वरूप बैंक उन्हें दोबारा ऋण राशि उपलब्ध नहीं करा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप उसके खेती-किसानी का…

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू जांजगीर-चांपा। जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने कहा कि डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के तहत सभी विभागों से समन्वय कर जन-जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्राथमिक उपचार से डायरिया जैसे समस्या से तत्काल नियंत्रण पाया जा सकता है। लोगों को ओआरएस घोल बनाने की विधि, जिंक गोली खिलाने के बारे में लोगों को बताया गया। आवश्यक होने पर चिकित्सकीय सहायता के लिए भी…

ममता बनर्जी को फिर BJP का झटका, एक और TMC विधायक समेत 4 बड़े नेता हुए BJP में हुए शामिल

ममता बनर्जी को फिर BJP का झटका, एक और TMC विधायक समेत 4 बड़े नेता हुए BJP में हुए शामिल नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में नुकसान पहुंचाने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटके दे रही है। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनिरुल इस्लाम ने बीजेपी ज्वाइन किया। कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में टीएमसी विधायक मनिरुल इस्लाम समेत TMC नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास ने भी बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय…

विधायक और कलेक्टर ने ग्राम उपनी में लगायी चौपाल

विधायक और कलेक्टर ने ग्राम उपनी में लगायी चौपाल जांजगीर-चांपा। चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव और कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने डभरा तहसील के ग्राम पंचायत उपनी के मंडली चैक में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की। विधायक श्री यादव ने कहा कि साराडीह बराज के प्रभावित किसानों को उनका हक अवश्य मिलेगा। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा मुआवजा राशि जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति से क्रय नीति के तहत कम समय में मुआवजा राशि किसानों को दिया जाएगा। लेकिन भू-अर्जन अधिनियम के तहत जमीन…

किसानों को ऋण देने में लापरवाही बरतने पर बैंकर्स के विरूद्ध होगी एफआईआर दर्ज

किसानों को ऋण देने में लापरवाही बरतने पर बैंकर्स के विरूद्ध होगी एफआईआर दर्ज मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बुधवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में डीएलसीसी के अंतर्गत बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होने कहा कि किसानों को ऋण देने में लापरवाही बरतने पर बैंकर्स के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी। किसानों को परेशानी होने पर बैंक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जायेगा। उन्होने बैंकर्स से कहा कि जिले में कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने…

59 हजार 468 किसानों से 30 लाख 68 हजार क्विंटल धान की खरीदी

59 हजार 468 किसानों से 30 लाख 68 हजार क्विंटल धान की खरीदी मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्नदाता किसानों का सम्मान बढ़ाने और उनके हितों के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों द्वारा उपार्जित धान की खरीदी की है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे है। आर्थिक रूप से समृद्ध होने के साथ ही जीने के लिए संजीवनी मिल गई है। जिले में स्थापित 88 खरीदी केंद्रों एवं सोसायटी के माध्यम से 59468 किसानों से 767 करोड़ से अधिक राशि के 30 लाख 68 हजार 520 क्विंटल धान की खरीदी की…