रिश्वत मामले में डॉ.सक्सेना को सजा

रिश्वत मामले में डॉ.सक्सेना को सजा भिलाई। भिलाई सेक्टर 09 हॉस्पिटल के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. एसके सक्सेना को 10 हजार रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई कोर्ट ने तीन साल का सश्रम कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का मामला सामने आया है। सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने यह फैसला सुनाया है। मरीज को दिल्ली एम्स रेफर करने के एवज में डाक्टर ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

वन्य जीवों को नजदीक मिले पानी – खेतान

वन्य जीवों को नजदीक मिले पानी – खेतान रायपुर। वन क्षेत्रों, जंगल सफारी और अभ्यारणों में गर्मी के मौसम के मौसम को देखते हुए वन्य जीवों को उनके रहवासों के नजदीक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सी.के. खेतान ने अधिकारियों से कहा है कि वन्य जीवों को गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा इसके लिए 12 करोड़ रूपए की राशि बजट में भी प्रावधानित है। इसका उपयोग जल संरक्षण के कार्यों…

मतगणना अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतगणना अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए प्रदेश समेत पूरे देश में 23 मई को मतगणना होगी। मतगणना पूर्व अधिकारियों का जिला एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण इस महीने के दूसरे सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्र तथा मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। सीईओ श्री साहू ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में 23 मई को होने वाली मतगणना के…

बृजमोहन के जन्म दिन पर पूजा-अर्चना

बृजमोहन के जन्म दिन पर पूजा-अर्चना रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्म दिवस पर राजधानी में आज जगह-जगह समर्थकों ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा था। बृजमोहन हालांकि शहर से बाहर हैं लेकिन उनके समर्थकों में खुशी के इस मौके पर भारी उत्साह है। काफी संख्या में लोग उनके बंगले पर भी एकत्रित हुए और मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी। कुछ ने दूरभाष पर भी श्री अग्रवाल से बात भी की। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बुढेश्वर चौक स्थित बुढेश्वर मंदिर…