9 थाना प्रभारियों का तबादला जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के 9 थाना प्रभारी का तबादला आदेश जारी हुआ है।अब्दुल शफीक खान बने सक्ती टीआई, मोतीलाल शर्मा बने बाराद्वार के थानाप्रभारी, देवेश सिंह राठौर,हसौद के थाना प्रभारी, राजेश श्रीवास्तव,थाना प्रभारी बम्हनीडीह, गणेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी जैजैपुर, व्यास नारायण भारद्वाज,कंट्रोल रूम प्रभारी, शत्रुघन सिंह राजपूत,यातायात शाखा प्रभारी जांजगीर, कौशिल्या साहू,प्रभारी आईयूसीएडब्लयू,महिला परामर्श केंद्र तथा मनकराम कश्यप,रक्षित केंद्र जांजगीर।
महीना: मई 2019
मुख्यमंत्री ने प्रर्दशनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने प्रर्दशनी का किया अवलोकन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल होने के बाद महाविद्यालय परिसर में स्थानीय उत्पादों और वनोषधियों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के कंद, काजू, मशरूम, फल, तीखूर सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तरवासियो को दी अनेक सौगात : इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तरवासियो को दी अनेक सौगात : इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर प्रवास आज सभी बस्तर वासियों के लिए यादगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में बस्तर की जन भावनाओं के अनुरूप अनेक घोषणाएं की, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बैठक में इन्द्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की। उन्होंने इसके साथ ही बस्तर के युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने…
स्व. महेन्द्र कर्मा की मूर्ति का मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया अनावरण
स्व. महेन्द्र कर्मा की मूर्ति का मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया अनावरण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के यशोवर्धन राव वार्ड में स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर स्व. श्री कर्मा की धर्मपत्नी देवती कर्मा और उनके परिजन, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, बस्तर सांसद दीपक बैज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
वन अधिकार कानून को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लागू करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वन अधिकार कानून को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लागू करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकारों की मान्यता के क्रियान्वयन पर आज जगदलपुर में कुम्हरावंड स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कानून उनके लिए बना है, जो हजारों सालों से वनों की रक्षा कर रहें हैं। इसलिए उनके अधिकार के लिए बने इस कानून को प्रदेश में पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लागू किया जाए। उन्होेंने कहा कि इस अधिनियम में किसे और कैसे मान्यता पत्र दिया…
एंटी रेबीज वेक्सीन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर मंत्री ने लगाई फटकार
एंटी रेबीज वेक्सीन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर मंत्री ने लगाई फटकार खरसिया। मंत्री उमेश पटेल ने आज अलग-अलग अस्पतालों निरिक्षण किया उनके साथ जिला कलेक्टर यशवन्त कुमार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर स्टोर कीपर अमर सिंह जांगड़े को निलंबित कर दिया.श्री पटेल ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा
जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा जगदलपुर। जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने जाति प्रमाण पत्र को सरलीकरण करने के लिए अब बच्चे के जन्म के साथ ही उसे जाति प्रमाण पत्र भी जारी कर देगी. बच्चे को यह जाति प्रमाण पत्र उसके पिता के पास जाति प्रमाण पत्र होने की स्थिति में ही जारी किया जाएगा. सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति औऱ जनजाति वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.इसके साथ ही सरकार ने स्थानीय स्तर पर ही बस्तर…
ओवरटेक कर रहे बाइक सवार की मौत
ओवरटेक कर रहे बाइक सवार की मौत कोंडागांव। कोण्डागांव के नेशनल हाइवे पर सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे 30 पर राजधानी रायपुर की ओर से आ रही ट्रक और ट्रक को ओवरटेक कर रहे बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर के अनुसार रायपुर से जगदलपुर जा रहे ट्रक एपी 16 टीई 5207 को एक बाइक सीजी 17 ई 7815 ने कोंडागांव के पास ओवरटेक करने की कोशिश की। जब युवक बाइक ओवरटेक कर…
30 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
30 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार सुकमा। कोंटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाव घाट के पास नाकेबंदी की और चेकिंग शुरू की इस दौरान उन्होंने मलकानगिरी से कोंटा की ओर ले जा रहे 30 किलो अवैध गांजे के साथ दो युवक सुभाष सिंह और आग मुदली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वह गांजे को लेकर कोंटा जा रहे थे, जप्त गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गयी है।
बदले-बदले से लग रहे गांव
बदले-बदले से लग रहे गांव सुकमा। सुकमा जिले के गांवों में गाय गोठान तेजी से आकर लिया हैं। यह गोठान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गांव सुराजी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी के तहत बनाए जा रहे हैं योजना के तहत गांवों में पशुओं विशेष कर गौवंशी पशुओं और अन्य पालतु पशुओं के लिए बनाए जा रहे हैं। गांव की अर्थव्यवस्था में हमेशा से ही गौवंशी पशुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम जानते हैं कि गांव ग्रामीण, किसान और पशु हमेशा से ही एक दूसरे के पर आश्रित रहे…
