शराबखोरी कर रहे 6 पंचायत सचिव निलंबित रायगढ़। 6 ग्राम पंचायत सचिव जनपद पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में बैठकर पार्टी कर रहे थे। अचानक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय त्रिपाठी वहां पहुंच गए। अधिकारी को देखते ही सचिव छुपने की कोशिश में लग गए।अधिकारी ने प्रथम दृष्टया सभी को दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत रायगढ़ एवं खरसिया निर्धारित किया गया है।
महीना: मई 2019
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 13 को
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 13 को मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 13 मई 2019 को समय सीमा के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं सरगांव को जानकारी सहित उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर दंतेवाड़ा। नक्सल आपरेशन के दौरान सर्चिंग में निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने दो वदीर्धारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है। डीआरजी और एसटीएफ की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान दंतेवाड़ा और सुकमा बार्डर पर नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में दो नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया…
आतंकियों, पत्थरबाजों को खुली छूट देने की कर रही बात : कांग्रेस पर बरसे PM मोदी
आतंकियों, पत्थरबाजों को खुली छूट देने की कर रही बात : कांग्रेस पर बरसे PM मोदी फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के अब दो चरण ही बाकी हैं। छठे चरण में 12 और सातवें चरण में 19 मई को देश के विभिन्न हिस्सों में मतदान बाकी है। इसके लिए प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को हरियाणा पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वोटिंग के पांच चरण हो चुके हैं और अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। देश के आशीर्वाद…
प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव ककरहिया में लगे पोस्टर, यह चौकीदार का गाँव है यंहा चोरों का आना वर्जित है
प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव ककरहिया में लगे पोस्टर, यह चौकीदार का गाँव है यंहा चोरों का आना वर्जित है वाराणसी। ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देने वाली कांग्रेस का नारा उसके लिए ही गले की फांस बनता जा रहा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव ककरहिया में लगा पोस्टर चर्चा का केंद्र बना है। ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह ‘यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित’ लिखा पोस्टर लगाया है। गांव में रहने वाले भाजपा…
त्रिपुरा में 168 बूथ पर मतदान शून्य फिर होगा मतदान, 12 मई को होगा फिर से मतदान
त्रिपुरा में 168 बूथ पर मतदान शून्य फिर होगा मतदान, 12 मई को होगा फिर से मतदान अगरतला। त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट के 168 बूथ पर चुनाव आयोग ने चुनाव को निरस्त कर दिया है और 12 मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट के 168 बूथ पर खराब कानून व्यवस्था का हवाला देकर यहां हुए मतदान को शून्य करार दिया। इस सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे, अब 12 मई को सुबह 7 बजे से 5…
चौकीदार चोर है मामले में राहुल ने SC से बिना शर्त मांगी माफी, बोले- अब केस को बंद कर देना चाहिए
चौकीदार चोर है मामले में राहुल ने SC से बिना शर्त मांगी माफी, बोले- अब केस को बंद कर देना चाहिए नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना किसी शर्त के माफी मांगी है। उन्हें देश की सर्वोच्च अदालत में हलफनामा (एफिडेविट) दाखिल किया है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि अब अवमानना मामले को बंद कर देना चाहिए। इस मामले पर अब 10 मई को सुनवाई होगी। राहुल ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बयान दिया था…
सोशल मीडिया सर्वे में PM मोदी लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी से 100 गुना आगे
सोशल मीडिया सर्वे में PM मोदी लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी से 100 गुना आगे नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की पसंद लगातार बने हुए हैं। उनकी बादशाहत बादशाहत बरकरार है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और रिकॉर्ड बनाया है। PM नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है। मोदी के तीनों बड़े…
भारत में जय श्रीराम नहीं बोलेंगे ताे क्या पाकिस्तान में बोलेंगे : अमित शाह
भारत में जय श्रीराम नहीं बोलेंगे ताे क्या पाकिस्तान में बोलेंगे : अमित शाह मेदिनीपुर। BJP अध्यक्ष अमित शाह ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ममता दीदी आप हमें भारत में जय श्री राम का जाप करने से क्यों रोकना चाहती हैं?। यदि भारत में जयश्री राम नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में जाकर बाेलेंगे। यह बात भाजपा अध्यक्ष शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री राम प्रत्येक भारतीय की मूर्ति हैं, वे भारत की संस्कृति और लोकाचार में विद्यमान…
ममता के बिगड़े बोल, मैं PM मोदी को जड़ना चाहती थी लोकतंत्र का थप्पड़
ममता के बिगड़े बोल, मैं PM मोदी को जड़ना चाहती थी लोकतंत्र का थप्पड़” पुरुलिया। PM नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच चुनावी तकरार बढ़ती ही जा रही है। दोनों एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब ममता बनर्जी ने कहा है कि वो पीएम मोदी को लोकतंत्र का थप्पड़ देना चाहती थी। पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता। यही वजह है कि जब नरेंद्र मोदी बंगाल आए और…
