मतगणना पर्यवेक्षकों और मतगणना सहायकों को मतगणना के संबंध में टिप्स

मतगणना पर्यवेक्षकों और मतगणना सहायकों को मतगणना के संबंध में टिप्स जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के तहत इस माह की 23 तारीख को पॉलिटेक्निक कॉलेज पेंड्रीभांठा में मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती की जाएगी। डाकमत पत्रों की गिनती में आधा घंटे से अधिक का समय लगने पर समांनांत्तर रूप से ईव्हीएम मशीनों से भी मतगणना शुरू हो जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने आज जिला पंचायत के समीप पुराने लाईवलीहुड कालेज के सभाकक्ष में मतगणना…

मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ होंगे पूरे

मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ होंगे पूरे जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बनसोड़ की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन हेतु मतगणना कार्य के लिए नियुक्त माइक्रोआब्जर्वरों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के तहत 23 मई को प्रात: 8 बजे से शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में मतगणना का कार्य प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य बेहद संवेदनशील है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पारदर्शितापूर्ण तरीके से अनुशासन में रहकर…

बीएसपी की चार कन्वेयर गैलरी में आग लगने से भारी नुकसान

बीएसपी की चार कन्वेयर गैलरी में आग लगने से भारी नुकसान भिलाई नगर। बीएसपी में कोक ओवन के कोल प्रिपरेशन प्लांट-2 (सीपीपी-2) की कन्वेयर गैलरी में शुक्रवार को आग लगने से चार कन्वेयर बेल्ट लगभग आधा पूरी तरह जलकर खाक हो गये। इस आगजनी में बेल्ट क्रमांक 166, 167, 168 और 169 क्षतिग्रस्त हुए और कन्वेयर बेल्ट जलने से प्रबंधन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है हालांकि प्रबंधन ने कन्वेयर बेल्ट में आगजनी से उत्पादन पर कोई असर न पडऩे का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपीपी-2…

हाथियों के कारण प्रभावित हो रहा है तेंदूपत्ता संग्रहण

हाथियों के कारण प्रभावित हो रहा है तेंदूपत्ता संग्रहण कोरबा। वन मंडल कोरबा में एक बार फिर बड़ी संख्या में हाथियों की आमद होने से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रभावित हो रहा है। जहां 22 हाथियों का दल 1 सप्ताह तक कुदमुरा व पसरखेत क्षेत्र में विचरण कर रहा था, वहीं शुक्रवार की रात 35 हाथियों के एक अन्य दल ने भी अचानक दस्तक दे दी है। दल को आज सुबह कोरबा वन परिक्षेत्र के बताती जंगल में कक्ष क्रमांक 1030 में विचरण करते हुए देखा गया और इसकी सूचना…

मृणालिका व राजेंद्र ओझा सम्मानित

मृणालिका व राजेंद्र ओझा सम्मानित रायपुर। डॉ. मृणालिका ओझा को उनके लेखकीय योगदान विशेष रूप से उनके शोध ग्रंथ लोक कथा में लोक और लालित्य हेतु भिवानी (हरियाणा) की शिक्षा, साहित्य एवं जनसेवा को समर्पित एक अग्रणी संस्था गुगनराम एजुकेशनल एण्ड सोशल वैलफेयर सोसाइटी के द्वारा विगत दिनों प्यारी देवी घासीराम सिहाग साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र ओझा को सरस्वती देवी गिरधारीलाल सिहाग साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। विदित हो कि राजेन्द्र ओझा तीन दशक से भी ज्यादा समय से साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में…

अपचारी बालक समेत वाहन चोर गिरफ्तार

अपचारी बालक समेत वाहन चोर गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पंकज यादव निवासी हनुमान नगर टिकरापारा है। बताया जाता है कि आरोपी रोज अलग-अलग दोपहिया वाहन से घूम रहा था। जिससे पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि अपने एक नाबालिग साथी के…

40 किलो गांजा सहित दो बंदी

40 किलो गांजा सहित दो बंदी जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस को 40 किलो गांजा पकडऩे में सफलता हासिल हुई है, जिसकी कीमत तकरीबन 2 लाख बताई जा रही है। नगरनार थाना प्रभारी साहू ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्तियों द्वारा ओडि़शा से जगदलपुर की ओर गांजा परिवहन करने के उद्देश्य से धनपूंजी मंडी नाका के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बल सहित उक्त स्थान पर पहुंचकर 24 वर्षीय आरोपी दीपक रेगर निवासी हरयाणा…

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा। पुलिस ने एक महिला नक्सली के सरेंडर करने का दावा किया है. महिला नक्सली पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम बताया है. महिला नक्सली पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का भी आरोप पुलिस ने लगाया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष नक्सली ने सरेंडर किया है. पुलिस ने महिला नक्सली का नाम केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य नंदे उर्फ लाली बताया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने खर्च पर सिम्स में एसी-कूलर लगवाये

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने खर्च पर सिम्स में एसी-कूलर लगवाये बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की त्वरित कार्य करने की शैली एक बार फिर सामने आई जब उन्हे पता चला कि सिम्स में एसी कूलर खराब होने से मरीज परेशाना है तो उन्होने अपने निजी खर्च पर एसी व कूलर लगवाए क्योकि इन दिनों आचारसंहिता लागू है। वहीं व्यवस्था नहीं करने पर अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई है। यहां तक कि बर्न यूनिट में भी एसी और कूलर नहीं थे। सिंहदेव ने 20 कूलर और 3 एसी…

10 वीं में मिला कम अंक,छात्रा ने कर ली खुदकुशी

10 वीं में मिला कम अंक,छात्रा ने कर ली खुदकुशी भिलाई। स्कूली छात्र-छात्राओं पर अधिक अंक लाने का कितना दबाव है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे खुदकुशी जैसे घातक कदम तक उठाने लगे हैं। ऐसी ही एक मामला सामने आया है जब बीएसपी स्कूल की छात्रा और जिम्नास्टिक की नेशनल प्लेयर समीरा खान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नतीजे घोषित होने के बाद से ही छात्रा निराश थी। भिलाई भट्टी थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी बीएसपी कर्मी सलीम खान…