सुनील सोनी ने जीत का श्रेय मोदी,शाह और कार्यकर्ताओं को दिया

सुनील सोनी ने जीत का श्रेय मोदी,शाह और कार्यकर्ताओं को दिया रायपुर। लगभग जीत की ओर अग्रसर रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,पार्टी अध्यक्ष शाह और कार्यकर्ताओं को दिया है। जो काम पिछले पांच सालों में देश के लिए मोदीजी ने किया वह जनता देख चुकी है। देश का मान सम्मान पूरे विश्व में उन्होने बढ़ाया है. केन्द्र सरकार जो योजनाएं लेकर आई, उससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आया. आम आदमी ने महसूस किया कि मोदी उनके प्रधानमंत्री है…

पांच माह बाद भाजपा कार्यालय में लौटी खुशी

पांच माह बाद भाजपा कार्यालय में लौटी खुशी रायपुर। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर छत्तीसगढ़ भाजपा ने इतिहास दोहराया है। शानदार जीत के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान पांच माह पहले मिली हार का गम भूल गए। आतिशबाजी ढोल धमाल और मिठाईयों के साथ फूलों की बारिश से भाजपा कार्याल्य एकात्म परिसर पूरी तरह गुलजार रहा। सारे नेता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,भाजपाप्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व अन्य नेता मौजूद थे। इन पार्टी नेताओं का कार्यालय पहुंचने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत व…

पांच साल बनाम पांच माह का जनता ने दे दिया जबाव – बृजमोहन

पांच साल बनाम पांच माह का जनता ने दे दिया जबाव – बृजमोहन रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बड़ी प्रतिक्रिया दी,उन्होने कहा है कि पांच साल बनाम पांच माह का जवाब मांगने वाली छत्तीसगढ़ सरकार को जनता ने जवाब दे दिया है। जनता ने धर्म निभा दिया और भाजपा ने बता दिया कि सरकार चलाना आता है। मोदी और शाह के नेतृत्व में मिली पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।

नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप में वंश को ब्रांज मेडल

नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप में वंश को ब्रांज मेडल रायपुर। छत्तीसगढ़ के वंश चंद्राकर ने स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सिंगल स्टार नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप स्प्रीटो ओपन थाने क्लब महाराष्ट्र में ब्रांज मेडल जीत कर राज्य का मान बढ़ाया। वर्ष-2016 से खेल की शुरूआत करने वाले वंश तीन वर्षों में अपनी मेहनत व प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से पहले बालक अंडर 11 वर्ग में इंडिया टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। वंश ने बालक अंडर 13 वर्ग में नेशनल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मोदी के काम पर लगी जनता की मुहर – मूणत

मोदी के काम पर लगी जनता की मुहर – मूणत रायपुर। भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव की जबरदस्त जीत की खुशियों में शामिल राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत की पूरी उम्मीद थी। जनता ने मोदीजी सबका साथ सबका विकास के नारे पर विश्वास जताया है। लोकसभा में भाजपा के शानदार जीत समाज और जाति से परे मोदीजी के काम पर जनता द्वारा लगाई गई मुहर है। छग विधानसभा चुनाव परिणाम के संदर्भ में राजेश मूणत ने कहा कांग्रेस के लोक लुभावन नारे का बुखार 5…

महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार रायपुर। स्टेशन रोड की एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता था। वीडियो भी भेजता था। महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो कॉल करने लगा। पुलिस ने नंबर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड में रहने वाली महिला को उनके मोबाइल पर कोटा का प्रतिश मेहता (40) लगातार मैसेज कर रहा था। अश्लील कमेंट्स करता था। महिला को…

बस्तर से जीते दीपक बैज

बस्तर से जीते दीपक बैज बस्तर। आदिवासी बाहुल्य बस्तर ने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को 38,982 वोट से पराजित कर जीत दर्ज कराई है।

कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत जीती

कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत जीती कोरबा। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज कराई है। कोरबा सीट पर काफी उतार-चढ़ाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे को लगभग 27 हजार 500 वोटों से पराजित किया है। गौरतलब है कि इस सीट पर उनके पति डा. चरणदास महंत भी सांसद रह चुके है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी ने किया छग में 6 से 9 सीट जीतने का दावा

प्रदेश भाजपा प्रभारी ने किया छग में 6 से 9 सीट जीतने का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा है कि विपक्ष अपनी हार से बौखला गया है इसलिए फिर से ईवीएम की शिकायत करने लगे हैं। अनिल जैन ने कहा कि अमित शाह के साथ बैठक में गुरुवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है, और ये भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में 6 से 9 सीट जीतने का अनुमान है।

सुकमा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण सुकमा। सुकमा में सीआरपीएफ 74 वीं वाहिनी को कामयाबी मिली है। यहां दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों ने 74 वीं वाहिनी कमांडेन्ट प्रवीण सिंह के समक्ष सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली व कोर्रापाड इलाके में ये सक्रिय थे। मामला दोरनापाल थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। शासन की नीतियों से प्रभावित होकर हाल के समय में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।