मोवा अंडरब्रिज से स्ट्रीट लाइट और इमेज मिरर की चोरी

मोवा अंडरब्रिज से स्ट्रीट लाइट और इमेज मिरर की चोरी रायपुर। मोवा रेलवे क्रासिंग पर बनाए गए अण्डरब्रिज स्ट्रीट लाइट और इमेज मिरर को चोरों ने पार कर दिया। रात के वक्त लाइट नहीं होने के कारण इस रास्ते से आने जाने वालो में दहशत का माहौल बना रहता है। साथ ही अँधेरा होने के कारण यहां दुर्घटना होने की भी संभावनाए रहती है। इतना सब होने के बाद भी शातिर चोर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह अंडरब्रिज चोरों और नशेबाजों का अड्डा बनता जा रहा…

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे निगम कमिश्नर

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे निगम कमिश्नर रायपुर। जल संरक्षण हेतु रेनवाटर हार्वेस्टिंग की जमीनी स्तर पर अब तक हुए प्रयास को जानने के लिए रायपुर नगर निगम भवनों की जांच होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया के सुझाव के अनुरूप भू गर्भीय जल स्तर को बढ़ाने के लिए रेनवाटर हार्वेस्टर तकनीक को बढ़ावा देने नगर निगम यह कार्रवाई कर रहा है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल ने सभी 8 जोन के आयुक्त को भवनों का निरीक्षण कर कार्यवाही करने निर्देशित किया…

11 क्विंटल अवैध गांजा परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

11 क्विंटल अवैध गांजा परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार सुकमा। मुखबिर की सूचना के बाद सुकमा पुलिस ने एफसीआई गोदाम गादीरास रोड पर नाकाबंदी करके मलकानगिरी से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एच 1806 को रोककर तलाशी ली गयी जिसमे पुलिस ने ट्रक से 11 क्विंटल अवैध गांजा जप्त किया। पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम नकुल और प्रशांत विश्वाश बताया। जप्त गांजे की कीमत लगभग 55 लाख रुपए बताई

नहरों से 1810 तालाबों को निस्तारी के लिए भरा गया

नहरों से 1810 तालाबों को निस्तारी के लिए भरा गया जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में इस वर्ष ग्रीष्म काल के निस्तारी के लिए 1810 तालाबों को निस्तारी के लिए भरा गया। विगत वर्ष मात्र 1350 तालाबों में निस्तारी के लिए भरा गया था। सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेल एरिया में सिंचाई सुनिश्चित कराने के लिए मनरेगा के तहत 45 लाख 40 हजार के नहर मरम्मत के लिए 20 कार्य स्वीकृत किये गये, जिससे सिंचित रकबे में 362 हेक्टेयर की वृद्धि हुई। नहर मरम्मत…

गौठानों में लगने लगा पशुओं का जमघट, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौठानों में लगने लगा पशुओं का जमघट, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीण आजीविका संवर्धन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरूवा, धुरूवा और बाड़ी के तहत बनाए जा रहे गौठानों में पशुओं का जमघट देखने को मिलने लगा। रायपुर जिले के 97 गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से जारी है। इसमें जिले की 21 ग्राम पंचायतों में मॉडल गौठान भी बनाए जा रहे है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह…

मोदी ने भगवान भोलेनाथ का किया दर्शन

मोदी ने भगवान भोलेनाथ का किया दर्शन वाराणसी। वाराणसी से दोबारा सांसद चुने जाने के बाद सोमवार को पहली बार काशी पहुंचे नामित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ काशी पहुंचे मोदी ने अपने इस एकदिवसीय दौरे की शुरुआत काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन—पूजन से की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आये, जहां से वह सड़क मार्ग के जरिये निकले। इस दौरान…

स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्थाई वारंटी गिरफ्तार बीजापुर। नक्सली मामले में फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष फगनू मड़कामी जंगल में फायरिंग कर हमला करने एवं 05/2016 में बोदली नहर नाली के पास बम प्लांट करने की वारदातों में शामिल रह चुका है। वही जिला दंतेवाड़ा में भी गिरफ्तार नक्सली फगनू के विरूद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के मामले में 2 स्थाई वारंट लंबित है। वारंटी फगनू मड़कामी वर्ष 2005 से नक्सली संगठन में सक्रिय होकर कार्यरत है। उक्त कार्यवाही जिला बल एवं डीआरजी द्वारा…

तेंदुपत्ता नहीं खरीदने पर ढेर में लगाई आग

तेंदुपत्ता नहीं खरीदने पर ढेर में लगाई आग बलरामपुर। तेंदूपत्ता नहीं खरीदे जाने को लेकर ठेकेदार के मनमानी रवैये से नाराज ग्राम पंचायत देवीगंज के ग्रामीणों ने तेन्दुपत्ता के ढेर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने लगभग 10 हजार गड्डी तेन्दुपत्ता को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर आग पर कबू पाया। ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश की सूचना के बाद डीएफओ और पुलिस की टीम भी मौके पर घटनास्थल पहुंची। प्रशासन ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। दरअसल ग्रामीणों का…

5 बड़ी चोरी के मामले में 4 शातिर चोर गिरफ्तार

5 बड़ी चोरी के मामले में 4 शातिर चोर गिरफ्तार कोंडागांव। लगातार हो रही चोरियों से परेशान पुलिस ने रणनीति के तहत तगड़ी घेरेबंदी की तो 5 बड़े मामलों में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों का पता लगाने 6 अलग-अलग टीम बनाकर उड़ीसा, जगदलपुर, धमतरी, कांकेर और अन्य जगहों पर भेजा। इसी कड़ी में विवेचना के दौरान चोरी के शातिर आरोपी राजेश यादव, दुर्गेश गौतम, कौशिक दास,सपन कापड़ी,रंजीत कापड़ी को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी जगदलपुर के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपी राजेश व…

यूथ साइंस प्रोग्राम ने तय किया लक्ष्य

यूथ साइंस प्रोग्राम ने तय किया लक्ष्य रायपुर। इसरो की ओर से आयोजित यूथ साइंस प्रोग्राम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले राजधानी के आदित्य और तेजस का मानना है कि यूथ साइंस प्रोग्राम ने न सिर्फ उन्हें दिशा दी है वरन उनका लक्ष्य भी तय कर दिया है। भविष्य में वह स्पेस टेक्नालॉजी के क्षेत्र में काम करना चाहेंगे। आदित्य ने बताया यूथ साइंस प्रोग्राम में देशभर से 108 छात्र शामिल थे। हर राज्य से 3 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। विद्यार्थियों को बैंगलुरू, अहमदाबाद, तिरूअनंतपुरम…