6 नक्सली गिरफ्तार दंतेवाड़ा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत अरनपुर थाना एवं डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम ने नीलावाया क्षेत्र से 3 नक्सली और गीदम साप्ताहिक बाजार से 3 नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली विगत कई वर्ष से नक्सली संगठन से जुड़कर नीलावाया, पोटाली, नहाड़ी ककाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे थे। ये नक्सली 30 अक्टूबर को सुबह नीलावाया रोड में डीडी न्यूज की टीम एवं उनको सुरक्षा दे रहे पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इसमें 3 पुलिस जवान और 1 मीडियाकर्मी…
महीना: अप्रैल 2019
सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी के बाद और भी कई खुलासे
सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी के बाद और भी कई खुलासे रायपुर। राजधानी में पकड़ाये सेक्स रैकेट में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। कई सालों से यह रैकेट संचालित हो रहा था, लेकिन पुलिस तक खबर तक नहीं पहुंची। इस पूरे मामले में महिला अपने घर में रैकेट संचालित किया करती थी। जबकि बेटा लड़कियों की तलाश करता था। इस रैकेट में वैसी लड़कियां शामिल थी, जो गरीब थी और काम की तलाश किया करती थी। घटनाक्रम का खुलासा करते हुए डीएसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार…
बिजली की समस्या पिछली सरकार की देन – कांग्रेस
बिजली की समस्या पिछली सरकार की देन – कांग्रेस रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने पूर्ववर्ती सरकार पर यह आरोप लगाया है कि मोदी सरकार की सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा करने की हड़बड़ी में बिना ट्रांसमिशन लाईन की केपिसिटी बढ़ाये, ट्रांसफार्मरों और सबस्टेशनों के बिना क्षमता बढ़ाये और नये ट्रांसफार्मर और नये सब स्टेशन लगाये बिना लोड बढ़ाया गया और आधा अधूरा काम किया गया, जिसमें भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसके कारण ही बिजली बार-बार गुल हो रही और आम जनता को असुविधा…
गंगरेल बांध में मिली युवक की लाश,हत्या की आशंका
गंगरेल बांध में मिली युवक की लाश,हत्या की आशंका धमतरी। डांगीमंजा गांव के पास गंगरेल बांध में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और पीठ पर पत्थरों से भरा बैग बंधा हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लाश को देखकर पुलिस हत्या का अंदाजा लगा रही है, फि़लहाल शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। एसपी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मामले में रुद्री…
शराब पीकर हंगामा, मामला दर्ज
शराब पीकर हंगामा, मामला दर्ज रायपुर। डीडी नगर थाना इलाके के चंगोराभाठा में युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। रोकने पर आरोपियों ने मारपीट कर लकड़ी से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। चंगोराभाठा निवासी प्रकाश मल्लेवार ने मामले में शिकायत की है। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि आरोपी नारायण और उसके साथी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। प्रकाश ने रोका तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। आरोपियों ने…
कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण बेमेतरा। जिलाधीश श्री महादेव कावरे कलेक्टर ने बेरला विकासखंड के अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बेरला में ही निर्मित 44 जी.ए.डी आवास का निरीक्षण किया गया। जीवन दीप समिति की नियमित बैठक करने और क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समीक्षा के निर्देश दिए। बीएमओ श्री कुंजाम ने बताया कि अब बेरला में 5 डॉक्टर हो गए हैं, 108 वाहन पुराना होना बताया है साथ ही केंद्र में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध होना भी बताया है। जीएडी आवास शीघ्र आबंटन के निर्देश…
बर्खास्त हो सकती हैं रेखा नायर
बर्खास्त हो सकती हैं रेखा नायर रायपुर। ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर को नौकरी ज्वाइन नहीं करने पर नोटिस जारी किया है। इसका उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसके बाद उसे विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अब उसे बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। इस बीच जांच के दौरान उनके कदाचरण को भी विभाग के खिलाफ माना गया है। सेवा पुस्तिका की भी विभागीय स्तर पर छानबीन की जा रही है। इसमें मिली त्रुटियों को चिन्हाकित करते हुए…
हरख मालू सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
हरख मालू सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष हरख मालू तीन साल के बाद दोबारा रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। कैट के पदाधिकारी मंगेलाल मालू से उनका मुकाबला था। उन्होने 33 वोटों से जीत दर्ज करायी। सचिव दीपचंद कोटडि़या बने हैं वहीं चुनाव का समीकरण यह रहा कि अलग-अलग पदों पर दोनों ग्रुपों से प्रत्याशी जीतकर आए हैं। रविवार को देर रात चुनाव परिणाम आए लेकिन सराफा कारोबार में एक पारिवारिक सदस्य के निधन के कारण किसी प्रकार का जश्न नहीं…
कांग्रेस सरकार के इशारे पर चल रहा सीईओ दफ्तर – भाजपा
कांग्रेस सरकार के इशारे पर चल रहा सीईओ दफ्तर – भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में आचार संहिता को बहाल किये जाने पर कांग्रेस द्वारा भाजपा को विकास विरोधी ठहराने का जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस संवैधानिक व्यवस्थाओं को कोई सम्मान नहीं देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो संवैधानिक प्रक्रियाओं से खिलवाड़ करती रही है। कांग्रेस कितना विकास करती है यह देश ने उसके पचास साल के शासन काल में देखा है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 100…
मिट्टी धंसने के एक ग्रामीण की मौत
मिट्टी धंसने के एक ग्रामीण की मौत जशपुर। जिले के बीजाघाट में मिट्टी खदान धसकने से चार ग्रामीण दब गए। जब तक कि ग्रामीणों को मिट्टी से बाहर निकाला गया, तब तक एक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाज़ुक बनी हुई है।बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढी के आश्रित ग्राम बीजाघाट में यह हादसा तब हुआ जबकि खपडा मिट्टी लेने भडिया मिट्टी खदान ग्रामीण करीब दस बजे गए थे। अचानक यह खदान धसकी और चारों ग्रामीण उसकी जद में आ गए। 39 वर्षीय मत्थू राम की मौत…
