भूपेश ने बाराबंकी में ली सभा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सीपीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया के लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के हरख ब्लाक में एक महती सभा को संबोधित किया। बघेल ने कहा कि परिवर्तन की झलक साफ दिखाई पड़ रही है.यूपी के विभिन्न क्षेत्रों का उन्होने दौरा किया है कि सभी जगह कांग्रेस के पक्ष में माहौल है जिससे मोदी की विदाई तय है। गौरतलब है कि श्री बघेल इन दिनों अमेठी रायबरेली लखनऊ से लेकर अन्य जगहों पर ताबडतोड़ सभा कर रहे हैं।
महीना: अप्रैल 2019
नाबालिग लड़की का किडनैपर गिरफ्तार
नाबालिग लड़की का किडनैपर गिरफ्तार कवर्धा। एक नाबालिग लड़की के पिता ने 21 अप्रैल को अचानक घर से बेटी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रभारी उपनिरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी.जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग स्थान पर लगातार जांच पड़ताल शुरू कर दी. पडताल में सच सामने आया कि दामापुर गांव के ही बल्लाकुमार पाठे को लड़की को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाते हुए देखा गया है. लड़की के घर से गायब होने के…
दुष्कर्म मामले में दो पुरूष, एक महिला गिरफ्तार
दुष्कर्म मामले में दो पुरूष, एक महिला गिरफ्तार महासमुन्द। तुमगांव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों महिला के साथ बलात्कार व अपहरण करने के मामले 24 घंटे के भीतर महिला और 2 पुरूष को गिरफ्तार कर लिया है। तुमगांव पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम 5 बजे तुमगांव की एक नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के किराने के दुकान में समान लेने निकली थी जो देर रात तक घर वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने 26 अप्रैल को तुमगांव पुलिस में अपहरण का मामला कराया था। तुमगांव पुलिस ने…
सहारा इंडिया से नहीं मिल रही है जमा राशि,आंदोलन की तैयारी
सहारा इंडिया से नहीं मिल रही है जमा राशि,आंदोलन की तैयारी राजनांदगांव। सहारा इंडिया के दर्जनों एजेंट ग्राहकों से लिए रकम को वापस दिलाने में नाकाम होने के बाद अब प्रशासन से दखल देने की उम्मीद लेकर कंपनी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। बताया जाता है कि एजेंटों ने बकायदा नियम-शर्तों के आधार पर ग्राहकों की रकम को जमा कराया है। तय मियाद पूरी होने के बाद ग्राहकों को रकम देने में अब कंपनी आनाकानी कर रही है। इसके चलते एजेंटों ने अंादोलन करने का ऐलान कर दिया…
मुंगेली के अचानकमार टाइगर रिजर्व में फैली आग
मुंगेली के अचानकमार टाइगर रिजर्व में फैली आग मुंगेली। मुंगेली के अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगलों में आग फैल गई है. आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है. लमनी के बीट क्रमांक में फैली आग 337, 338, 332, 333 टाइगर पाइंट एरिया भी आग की चपेट में है. अब आग बोइरहा रेंज की तरफ बढ़ रही है. कीमती पेड़ और वन्य जीवों की सुरक्षा खतरे में है.हालांकि आग को बुझाने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी है।
तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक से टकराई, यात्री घायल
तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक से टकराई, यात्री घायल अम्बिकापुर। बलरामपुर मुख्य मार्ग ककना के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियों ले जाया गया। वहीं एक गंभीर 15 वर्षीय किशोर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में बोरियो चौकी प्रभारी ने बताया कि छाबड़ा बस क्रमांक सीजी 15 ए बी 0211 सवारियों को लेकर अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने…
पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह नहीं रहे
पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह नहीं रहे बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह का 81 वर्ष की आयु में मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अपोलो हास्पिटल में दाखिल थे। वे बिलासपुर शहर के दो बार महापौर और तखतपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। वे रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष थे । वे आशीष ,आलोक अखिल एवं आदित्य सिंह के पिता थे। तखतपुर की वर्तमान विधायक रश्मि सिंह उनकी बड़ी बहू है। उनका अंतिम संस्कार…
विवाह के लिए 61 शुभ मुहूर्त
विवाह के लिए 61 शुभ मुहूर्त रायपुर। विवाह के लिए इस वर्ष के अंत तक 61 शुभ मुहुर्त है। मई में 16 व जून में 14 दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ दिन है। इसके अलावा अबूझ मुहूर्त में विवाह योग्य युवक-युवती परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। 7 मई को अक्षय तृतीया, 13 को जानकी नवमीं, व 18 को पीपल पूर्णिया को अबूझ मुहुर्त है। जून में 14 दिन शहनाई बजेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मई महीने में विवाह के लिए अधिक मुहूर्त होंगे। मई माह में 6, 7, 12,…
अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है..
अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है.. रायपुर। साहब यहां राजीव गांधी ही नहीं राहुल और प्रियंका भी चाय पी चुके हैं,बताते हुए अमेठी में एक छोटी सी टपरी पर चाय बेंचने वाले का गला रूंध जाता है। क्या कहें चुनाव में तो लोग आते-जाते रहते हैं लेकिन गांधी परिवार का अमेठी घर है। अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है। टीवी और फिल्म में नौटंकी करने वाले हमारे राहुल भैया से क्या मुकाबला करेंगे। चाय वाले की बात सुनकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर…
राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने प्रतिबद्ध हैं कांग्रेसी – भूपेश
राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने प्रतिबद्ध हैं कांग्रेसी – भूपेश रायपुर। मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अधिकांश नेता इन दिनों अमेठी-रायबरेली में सघन प्रचार कर रहे हैं। अमेठी लोकसभा में जनसम्पर्क के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- विकसित भारत के लिए दूरगामी सोच रखने वाले राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं।
