सौदान सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में जांच

सौदान सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में जांच रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) के साथ अब एक नया विवाद जुड़ गया है। आर्थिक अनियमितता के एक मामले में ईओडब्ल्यू ने जांच प्रारंभ कर दी है। आरोप हैं कि उनके पैत्रिक गांव कागपुर में एक तालाब का 12 बार सौंदर्यीकरण और गहरीकरण करा राशि की गड़बड़ी की गई है। मध्यप्रदेश के ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई जरूर की जायेगी। मामले की शिकायत एक आरटीआई कार्यकर्ता ने की है। शिकायत में कहा गया है कि…

उमा से छाया का सवाल,गंगा में कब ले रही हैं समाधि

उमा से छाया का सवाल,गंगा में कब ले रही हैं समाधि रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अमर्यादित बयान का राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने कड़ा विरोध किया है। छाया वर्मा ने कहा कि उमा भारती सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी प्रियंका गांधी की राजनैतिक सक्रियता और उनको मिल रहे देशव्यापी जन समर्थन से डर गये है। इसी घबराहट और डर की वजह से उमा भारती भाजपा के नेता उनके खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे है।…

बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी

बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी अरूण साव की तबियत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। इस बीच खबर मिलने पर शहर के भाजपा नेता उनका हालचाल जानने के लिए हास्पिटल पहुंचे।

पुलिस ने निष्क्रिय किया आईईडी

पुलिस ने निष्क्रिय किया आईईडी नारायणपुर। मतदान दल को नुकसान पहुंचाने की नक्सली कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान 20 किलो का आईईडी बरामद किया है। नक्सलियों ने ग्राम किलेपाल और दण्डवन के बीच आईईडी बम लगाया था। बीडीएस की टीम ने मौके पर आईईडी को निष्क्रिय किया है।

मतदान दिवस हर घंटे में करेंगे रिपोर्ट करने की व्यवस्था

मतदान दिवस हर घंटे में करेंगे रिपोर्ट करने की व्यवस्था जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने आज पेण्ड्री स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक भवन में उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। बनसोड़ ने कहा कि मतदान दिवस के दिन मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग की नियंत्रण कक्ष को प्रेषित किया जाना है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में सेक्टर अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। मतदान दलों की रवानगी, मतदान दलों…

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिवालय से समय-समय पर निर्देश जारी किया गया है। सभी निर्देशों का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए। मेडिकल अपशिष्ट के सुरक्षित…

राजनांदगांव लोकसभा में मतदान को लेकर चौकस व्यवस्था

राजनांदगांव लोकसभा में मतदान को लेकर चौकस व्यवस्था राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव लोकसभा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया गया है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दलों को सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। मतदान दलों के वापसी के दौरान भी कड़ी सुरक्षा की गई है। इससे पहले पैरामिलिट्री फोर्स को पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। राजनंादगांव और कवर्धा जिले की कुल 8 विस सीटों में लोकसभा के लिए मतदान होगा। नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर…

भाजपा में व्यक्ति नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है – बैस

भाजपा में व्यक्ति नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है – बैस रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस ने कहा है कि चुनाव में उनकी पार्टी बहुमत के साथ जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज हर कोई चाहता है कि देश में मजबूत सरकार बने और देश आगे बढ़े। देश में भाजपा के अलावा कोई बड़ी पार्टी नहीं है, जो पूरे देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही हो। महागठबंधन की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती। सभी ग्यारह सीटों पर नए चेहरे पार्टी की ओर से उतारे जाने के…

अमित शाह गुरूवार को दो सभा लेंगे

अमित शाह गुरूवार को दो सभा लेंगे रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाह 18 अप्रैल को विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सुबह 10.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। सुबह 10.45 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से सड़क मार्ग से सुबह 10.55 बजे म्युनिसिपल ग्राउंड रायगढ़ पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे तखतपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।…

नक्सलियों ने फिर फेंके चुनाव विरोधी पर्चे

नक्सलियों ने फिर फेंके चुनाव विरोधी पर्चे पंखाजूर। लोकसभा चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए नक्सलियों ने पर्चे फेंके और बैनर पोस्टर चिपकाएं। गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले नक्सलियों ने लोगों को भयभीत करने के लिए पंखाजूर से भानुप्रतापपुर स्टेट हाइवे पर बैनर व पर्चे फेंके। इसमें नक्सलियों ने आम लोगों को मतदान न करने की चेतावनी दी है। बात नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैनर एवं पर्चे जब्त किया।