बाहरी प्रांत के वोटर कहीं ज्योत्सना के लिए बाधक न बन जाएं

बाहरी प्रांत के वोटर कहीं ज्योत्सना के लिए बाधक न बन जाएं रायपुर। पिछले विधानसभा चुनाव में साफ तौर पर छत्तीसगढिय़ावाद नजर आया था लेकिन अब कि बार राष्ट्रीय मुद्दा होने का चलते लोकसभा में प्रत्याशियों के समीकरण बन व बिगड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान का दिन जैसे -जैसे करीब आ रहा है कांग्रेस की सुरक्षित जीत माने जाने वाली कोरबा सीट पर ज्योत्सना महंत की मुश्किलें बिहार, यूपी के मतदाताओं की नाराजगी के चलते बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। ये मतदाता कांग्रेस…

तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी आग,लाखों का नुकसान

तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी आग,लाखों का नुकसान रायपुर। कवर्धा जिले के पांडातराई थानाअंतर्गत आने वाले गांव सोढ़ा में तेंदूपत्ते से भरा ट्रक बिजली तार के संपर्क में आ गया और कुछ ही पल में ट्रक में आग लग गई,ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान तो बचाई लेकिन लाखों रूपयों का तेंदूपत्ते के साथ पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के अंजनी गांव से लगभग 387 बोरी तेंदूपत्ता लोड होकर ट्रक पश्चिम बंगाल जा रहा था. इस बीच कवर्धा जिले के सोढ़ा गांव के पास…

संत कुमार नेताम अब कांग्रेस के साथ

संत कुमार नेताम अब कांग्रेस के साथ बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में मोर्चा खोलने वाले भाजपा नेता संत कुमार नेताम पार्टी से नाराज चल रहे हैं और भाजपा छोड़ कांग्रेस से हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है। चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए कुछ न कुछ तो फायदेमंद साबित होगा। संभवत: राहुल गांधी की सभा में वे कांग्रेस प्रवेश कर लें।नेताम ने जोगी की जाति को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी । उन्हीं की याचिका के बाद पूर्ववर्ती रमन…

संत कुमार नेताम अब कांग्रेस के साथ

संत कुमार नेताम अब कांग्रेस के साथ बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में मोर्चा खोलने वाले भाजपा नेता संत कुमार नेताम पार्टी से नाराज चल रहे हैं और भाजपा छोड़ कांग्रेस से हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है। चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए कुछ न कुछ तो फायदेमंद साबित होगा। संभवत: राहुल गांधी की सभा में वे कांग्रेस प्रवेश कर लें।नेताम ने जोगी की जाति को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी । उन्हीं की याचिका के बाद पूर्ववर्ती रमन…

ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत बेमेतरा। शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतक बाइक में बेमेतरा से आ रहे थे कि पीछे से ट्रक द्वारा ठोकर मार देने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है। मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना बेमेतरा थाने की है। दुर्घटना के बारे में…

भरी चुनावी सभा में हार्दिक पटेल को पडा थप्पड, रैली को कर रहे थे संबोधित

भरी चुनावी सभा में हार्दिक पटेल को पडा थप्पड, रैली को कर रहे थे संबोधित गुजराज। गुजरात के पाटीदार समुदाय और कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल पर चुनावी सभा में थप्पड मारा। बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल गुजरात के सुरेन्द्र नगर में बढवाल इलाके के बलदाना गांव में हार्दिक सभा कर रहे थे। तभी एक शख्य मंच पर आया और उसने हार्दिक पटेल पर थप्पड मार दिया। बता दे, गुरूवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका…

राहुल गांधी का वायनाड से चुनाव लड़ना कोई सन्देश नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति है: नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी का वायनाड से चुनाव लड़ना कोई सन्देश नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति है: नरेंद्र मोदी तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुनावी हमला करते हुए कहा कि उनका केरल में वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ना दक्षिण भारत को किसी तरह का संदेश देना नहीं बल्कि यह तुष्टिकरण की राजनीति का संदेश है। राज्य में भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि गांधी ने केरल में ही तिरुवनंतपुरम…

पूर्वोत्तर परिणाम सबसे चौंकाने वाले होंगे, बंगाल ओडिशा के चुनाव परिणाम: जेटली

पूर्वोत्तर परिणाम सबसे चौंकाने वाले होंगे, बंगाल ओडिशा के चुनाव परिणाम: जेटली नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के परिणाम सबसे चौंकाने वाले होंगे। उनका कहना है कि सात में से पहले दो चरणों में जनता स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जाती दिख रही है। इसबीच, गुरुवार को 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 95 सीटों पर हुए मतदान में मतप्रतिशत बहुत अच्छा रहा है। वहीं पहले चरण…

भारत कांग्रेस मुक्त होते ही गरीबी मुक्त भी हो जायेगा : राजनाथ सिंह

भारत कांग्रेस मुक्त होते ही गरीबी मुक्त भी हो जायेगा : राजनाथ सिंह अमता/माल्दा (पश्चिम बंगाल)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। सिंह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। हावड़ा और माल्दा जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि…

कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, लगाई रोक

कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, लगाई रोक भोपाल। भाजपा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के विज्ञापन ‘‘चौकीदार चोर है’’ के आडियो एवं वीडियो प्रसारण पर रोक लगा दी है। भाजपा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग की राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति द्वारा इस विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाई गयी है। निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के राजेश कौल ने बुधवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रसारित…