15 ईवीएम बदले गए फिर भी दिक्कतें कम नहीं

15 ईवीएम बदले गए फिर भी दिक्कतें कम नहीं मुंगेली। मुंगेली लोकसभा चुनाव में कई जगह मशीन खराब होने की शिकायतें सामने आ रही है. जिले में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका था लेकिन चुनाव अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे हैं. इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ प्रकाश कुमार स्वंय निकले और व्यवस्था का जायजा लिया। नवागढ़ में बूथ क्रमांक 152 ,154 और मुरता के 121 ,122,123 के बीएलओ नदारद मिले हैं.

सामरी में आईईडी ब्लास्ट,दहशत फैलाने की कोशिश

सामरी में आईईडी ब्लास्ट,दहशत फैलाने की कोशिश अंबिकापुर। बलरामपुर के सामरी थाना इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। यह आईईडी चुनचुना-पुनदाग-पीपरढ़ाबा के बीच पचपेढ़ी नाला के पास इन्प्लांट किया गया था। ब्लास्ट की चपेट में कोई भी नहीं आया और नुकसान भी नहीं हुआ। यहां नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए इस बार चुनचुना और पुनदाग में मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है। गांव से 13 किलोमीटर दूर बंदरचुंआ स्थित सीआरपीएफ के कैंप में इन गांवों का मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां पहुंच…

दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट डालने तो 110 साल की बुजुर्ग भी पीछे नहीं

दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट डालने तो 110 साल की बुजुर्ग भी पीछे नहीं जशपुर। लोकतंत्र के महापर्व में कई दिलकश नजारे देखने को मिल रहे हैंहल्दी लगी दुल्हन मंडप छोड़ वोट डालने आ पहुँची है तो कहीं दुल्हे ने वोट डालने के लिए बारात ही रुकवा दी। उम्र को धता बता 110 बरस की बुजुर्ग महिला ने भी वोट डाला है। जशपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 12 में प्रीति गुप्ता पहुँची जबकि उन्हे हल्दी लगी हुई थी,प्रीति की बारात कल आएगी। वहीं अमडीहा के प्रदीप ने बारात को रोका और दुल्हे…

मतदाताओं के लिए प्रेरणा बन गई दिव्यांग लक्ष्मी, रुकमणी और सुनीता

मतदाताओं के लिए प्रेरणा बन गई दिव्यांग लक्ष्मी, रुकमणी और सुनीता कोरबा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देना कितना महत्वपूर्ण होता है। यह शायद जिले के दिव्यांग मतदाता बखूबी जानते हैं। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का जज्बा लेकर दिव्यांग लक्ष्मी नारायण निषाद, रुकमणी बरेठ और सुनीता गुप्ता ने मंगलवार सुबह होते ही अपनी-अपनी ट्रायसिकल निकाली और बिना देर किए अपना बहुमूल्य वोट डाल आईं।

वोटिंग के दौरान मधुमख्खियों का हमला, 6 घायल

वोटिंग के दौरान मधुमख्खियों का हमला, 6 घायल जशपुर. जशपुर के कुनकुरी इलाके में वोटिंग के दौरान मतदाताओं की जब कतार लगी हुई थी, तभी अचानक मधुमख्खियों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यहां मधुमख्खियो के हमले में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन स्काउट गाइड की छात्राएं, दो छात्र और एक वोटर शामिल है। बूथ क्रमांक 73 , 74 , 75 में इस घटना के कारण अफरातफरी मच गई है। शासकीय कन्या शाला परिसर में मधुमख्खियो के कई छत्ते हैं। हालांकि कुछ देर बाद…

तेलघानी नाका के पास अधेड़ व्यक्ति की मौत

तेलघानी नाका के पास अधेड़ व्यक्ति की मौत रायपुर। तेलघानी नाका चौक के पास मंगलवार को अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदू विश्वकर्मा (65 वर्ष) निवासी अंबेडकर चौक गुढिय़ारी लोहार दुकान चलाने का काम करता है। वहीं वह काम करने जा रहा था। इस दौरान जल्दी पहुंचने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाते हुए रेल्वे ट्रैक से जा रहा था कि उसके पैर में चोट लग गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

ज्योतिष कहे अनुसार प्रत्याशी ने डाला वोट

ज्योतिष कहे अनुसार प्रत्याशी ने डाला वोट दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने सुबह शुभ मुहूर्त देखकर मतदान किया, उन्हें ज्योतिष के अनुसार 10.30 बजे मतदान करना शुभ बताया गया था।बघेल अपने पत्नी के साथ स्कूटी चलाकर भिलाई के सेक्टर-5, बीएसपी इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने लाइन में लगकर मतदान किया। वहीं उनकी पत्नी रजनी बघेल और बेटी प्रतीक्षा बघेल ने भी मतदान किया।बघेल ने इससे पहले सेक्टर 5 के गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, उसके बाद स्वयं स्कूटी चलाकर मतदान केन्द्र पहुंचे।…

बारात लौटते ही दुल्हन को लेकर दूल्हा मतदान करने पहुंचा

बारात लौटते ही दुल्हन को लेकर दूल्हा मतदान करने पहुंचा बेमेतरा। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. ऐसा ही एक नजारा साजा विधानसभा में देखने को मिला, जहां दूल्हा बारात की वापसी के बाद दुल्हन के साथ घर जाने की बजाए सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया. खबर साजा विधानसभा के केंद्र क्रमांक 97 मुंगला टोला की, जहां सुबह बारात के घर लौटने के बाद दूल्हा चंद्रकुमार अपनी पत्नी को घर ले जाने की बजाए साथ लेकर मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे. मतदान के बाद…

भाजपा में शामिल हुए अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

भाजपा में शामिल हुए अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सनी देओल की राजनीति में प्रवेश कर लिया है। वे दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में सनी भाजपा की सदस्यता ले ली है। पार्टी हेडक्वार्टर में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की पर्ची थमाई और फिर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सन्नी देओल को भाजपा सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सन्नी देओल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच साल तक बहुुत काम किया है। हम उनके साथ…

पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अहमदाबाद में डाला वोट

पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अहमदाबाद में डाला वोट अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्य एवं 1 केंद्रशासित प्रदेश की 117 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में वोट डाला। लेकिन वोट डालने से पहले पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन से मिले और पैर छू कर मां का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने अपने बेटे को पावागढ़ माताजी की चुनरी भेंट की है। इसे माता का आशीर्वाद कह कर मां ने…