वेबकास्टिंग से संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर रखी नजर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हेतु कंट्रोल रूम में बैठकर वेबकास्टिंग के माध्यम से जिले के सभी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखा और उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पल-पल की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन हेतु जिले में 387 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया। इनमें अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में 65, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 63, सक्ती विधानसभा में 66, चन्द्रपुर विधानसभा…
महीना: अप्रैल 2019
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं, पुरूषों, युवाओं, बुजुर्गो एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं, पुरूषों, युवाओं, बुजुर्गो एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत आज 23 अप्रैल को मुंगेली जिले में लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं, पुरूषों, युवाओं, बुजुर्गो एवं दिव्यांगों ने उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। नये मतदाताओं ने उत्साह और खुशी से मतदान किया। जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सल्फा में नवदम्पत्ति ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करही मतदान केंद्र क्रमांक 119 में सामान्य मतदाता की…
नये मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पहली बार लिया हिस्सा
नये मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पहली बार लिया हिस्सा मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए नये युवा मतदाताओं में उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। वोट से ही ताकतवर होता है। लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करही मतदान केंद्र में 18 वर्षीय कु. मंजू नेताम एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा कु. भारती श्रीवास, मो. बशीर खां वार्ड के फल बेचने वाला राजू साहू और मीनू कुम्भकार ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने उत्साह से…
सल्फा के पूनम ने मतदान कर लोकतंत्र में बना भागीदार
सल्फा के पूनम ने मतदान कर लोकतंत्र में बना भागीदार मुंगेली। शादी में घर परिवार के बीच खुशनुमा माहौल रहता है। घर में मेहमान आये रहते है। गाजे-बाजे बजता रहता है लोग खुशी में डूबे रहते है। घर परिवार और मेहमानों को खिलाने पिलाने में समय व्यतीत होता है। लेकिन पूनम ध्रुव ने लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान को सर्वोपरि समझा। उनका कहना है कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सल्फा के पूनम कुमार ध्रुव का बारात ग्राम सल्फा से…
बगरैल व मड़वा के मतदाताओं में उत्साह
बगरैल व मड़वा के मतदाताओं में उत्साह जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिले मेें आज 23 अप्रैल को मतदान किया गया। जिले के सभी क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में लगातार स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता व साक्षरता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगरैल के 829 मतदताओं में से 587 मतदाताओ ने सायं चार बजे तक मतदान कर लिया था। डभरा एसडीएम श्री अनुपम तिवारी ने बताया कि…
मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर
मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर दंतेवाड़ा। चुनाव के मद्देनजर जहां समूचा सुरक्षा तंत्र चुनाव संपन्न कराने में लगा हुआ है ऐसे में दंतेवाड़ा से एक मुठभेड़ की खबर आ रही है। फरसपाल थाना क्षेत्र का मामला है जहां एक पांच लाख का ईनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया। मौके पर एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी ने घटना की पुष्टि कर दी है।
