कराते डू एसोसिएशन गठित

कराते डू एसोसिएशन गठित रायपुर। नेहरू नगर कृष्णा पब्लिक स्कूल में विगत दिवस संपन्न-एक बैठक में तकनीकी डायरेक्टर अमोल तालुकदार के निर्देशन में शिशिनकाई शितो रियु कराते डू एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का गठन किया गया। बैठक में दीपक गुप्ता को महासचिव, भगत सोनी को कोषाध्यक्ष, मनीष बाग को उपाध्यक्ष तथा विजय पाल और सुरेश राव के श्रीनिवास को सहसचिव मनोनित किया गया। इनके अलावा अजय यादव, संजय कुमार ठाकुर, खेत्रो महानंद, गणेश निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद अविनास बंजारे, शिवा धीवर, घनश्याम ध्रुव, अभिषेक मरकाम, विकास निर्मलकर को सर्वसम्मति…

जोगी ने वोट करने के बाद कहा गठबंधन की बनेगी सरकार

जोगी ने वोट करने के बाद कहा गठबंधन की बनेगी सरकार बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, कोटा विधायक रेणु जोगी और अमित जोगी बिलासपुर लोकसभा सीट के सारबहरा गांव के मतदान केंद्र 8 में पहुंचकर वोट किया है. इस दौरान उनके साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद रहे. वोट करने के बाद अजीत जोगी ने कहा कि मोदी के बड़े व्यक्तित्व का फायदा उनकी पार्टी को मिल सकता है. मोदी की पार्टी और उनके सांसदों का नाम भी इतना नहीं है, जितना मोदी का…

बेटे का अंतिम संस्कार किया और पहुंच गए वोट करने

बेटे का अंतिम संस्कार किया और पहुंच गए वोट करने लोरमी। खुशी के माहौल में तो सभी लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा मानते है, लेकिन एक परिवार दुख की घड़ी में भी मतदान करने पहुंचा.मुंगेली जिले के लोरमी में एक बार फिर मतदाता जागरुकता को लेकर एक ही परिवार के 15 लोगों ने वोट कर मिसाल पेश किया है.लोरमी तहसील अंतर्गत टेकनपारा मतदान केंद्र क्रमांक 205 में इस परिवार के सदस्यंों ने जब पहुंचकर वोट किया तो वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गई है। दरअसल मुरारी…

तृतीय लिंग समुदाय ने भी किया मतदान

तृतीय लिंग समुदाय ने भी किया मतदान जांजगीर। लोकतंत्र की मजबूती में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता भी पीछे नहीं। जांजगीर-चाम्पा जिले के नैला मतदान केंद्र क्रमांक 77 में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने भी मतदान कर देश के महापर्व में शामिल हुए।

छात्र के मोबाइल में नक्सल वीडियो,पुलिस कर रही पूछताछ

छात्र के मोबाइल में नक्सल वीडियो,पुलिस कर रही पूछताछ दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में कुआकोंडा आवासीय पोटाकेबिन क्रमांक-1 में पढऩे वाले एक छात्र के पास से जवानों ने एक मोबाइल जब्त किया है। इस मोबाइल में पुलिस को बेहद ही चौंकाने वाले वीडियो और फोटो मिले है। छात्र की जांच में उससे 2 पैकेट मलेरिया जांच किट भी मिला है। पुलिस मोबाइल को जब्त कर छात्र से पूछताछ कर रही है। छात्र के मोबाइल में नक्सली संगठन की तस्वीरें मिली हैं। बताया जाता है कि गर्मी की छुट्टी होने के बाद सारे…

कोकड़ी तराई में पकड़ाया फर्जी मतदाता

कोकड़ी तराई में पकड़ाया फर्जी मतदाता रायगढ़। एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया है। बूथ क्रमांक 178 कोकड़ी तराई किरोड़ीमल नगर का मामला है। सूचना के बाद कोतरारोड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी मतदान करने गए व्यक्ति का नाम संतोष कुमार टंडन पिता बडख़ुराम टंडन उम्र 36 वर्ष है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह खरसिया विधानसभा के किरोड़ीमल नगर वार्ड नंबर 1 पार्षद पुष्पा विश्वकर्मा का किराएदार है, वह जिंदल कंपनी में लेबर का काम करता है। उसने बताया कि एक नेता के कहने पर…

केन्या से आकर भिलाई में किया वोट

केन्या से आकर भिलाई में किया वोट भिलाई। केन्या में रहकर व्यापार करने वाले प्रवासी भारतीय संतोष तिवारी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने भिलाई आए। उनका निवास शहर के नेहरू नगर में है। मंगलवार सुबह वे सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में मतदान करने के लिए पहुंचे।

शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न

शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में आज मंगलवार 23 अपै्रल को जांजगीर-चांपा जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। जिले के सभी 1407 मतदान केन्द्रों में मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुई। मतदान में बुजूर्ग मतदाताओं के साथ नये मतदाताओं ने बुलंद हौसलों के साथ घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कतारबद्ध होकर उत्साहपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती किरण बनसोड़ एवं जिला पंचायत के मुख्य…

तीन पीढिय़ों के साथ मतदान कर लोकतंत्र को किया गौरवान्वित

तीन पीढिय़ों के साथ मतदान कर लोकतंत्र को किया गौरवान्वित जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिले के मतदाताओं द्वारा मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के नैला मतदान केन्द्र क्रमांक 78 में 88 वर्षीय श्री लखनलाल दुबे ने अपने पुत्र 48 वर्षीय श्री श्याम सुंदर दुबे और 21 वर्षीय अपने नाती श्री नरेन्द्र दुबे के साथ मतदान कर लोकतंत्र को गौरवान्वित किया। 88 वर्षीय श्री लखनलाल दुबे ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग…

कलेक्टर ने दी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर बधाई

कलेक्टर ने दी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर बधाई जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान होने पर आम जनता, मतदाता समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा है कि जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बेखौफ एवं निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र है। इसके साथ ही उन्होंने स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के…