सैनिक स्कूल अंबिकापुर के कक्षा 6 वीं और 9 वीं के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित गरियाबंद। सैनिक स्कूल अंबिकापुर के सत्र 2019-20 में कक्षा 6 वीं और 9 वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम, प्रवेश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश, प्रवेश तिथि और आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी सैनिक स्कूल अंबिकापुर की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट सैनिकस्कूलअंबिकापुरडॉटओआरजीडॉटइन पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे कार्यालयीन वेबसाइट का अवलोकन कर और अपने बच्चों के परीक्षा परिणामों…
महीना: मार्च 2019
व्यय प्रेक्षक पहुंचे
व्यय प्रेक्षक पहुंचे गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 महासमुंद के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री तरूण कुमार कन्नौजिया (आईआरएस) यहां पहुंच चुके है। उन्होंने शुक्रवार को गरियाबंद जिले का निरीक्षण भ्रमण भी किया। व्यय प्रेक्षक श्री कन्नौजिया का संपर्क मोबाईल नम्बर 94255-09386 है। उक्त संपर्क नम्बर पर व्यय प्रेक्षक से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
मशाल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
मशाल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कल शाम बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़, देवारभाट, भेंगारी, बघमरा, चिचबोड़, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोनईडोंगरी, भिरई, सनौद, कन्हारपुरी, बोरिदकला, अकलवारा, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खेरथाबाजार, नाहंदा और डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई, घोटिया आदि ग्रामों में ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शासकीय कर्मचारियों द्वारा मशाल रैली निकालकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया गया।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित बालोद। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कक्ष क्रमांक-45 में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक – 07749-223967 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे संचालित रहेगी। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल को बनाया गया है।
मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में कल डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में ईव्हीएम के साथ व्हीव्हीपेट मशीन का डेमो प्रदर्शन कर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने ईव्हीएम-व्हीव्हीपैट मशीन का डेमो प्रदर्शन कर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले शुष्क दिवस घोषित
मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले शुष्क दिवस घोषित बालोद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2019 के अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में मतदान समाप्ति की तिथि 18 अप्रैल 2019 को शाम पॉच बजे के 48 घंटे पूर्व अर्थात 16 अप्रैल 2019 को शाम पॉच बजे से 18 अप्रैल 2019 को शाम…
कृषि विवि में ज्वलंत विषयों पर निबंध एवं वाद-विवाद स्पर्धा
कृषि विवि में ज्वलंत विषयों पर निबंध एवं वाद-विवाद स्पर्धा रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्राद्योगिकी परिषद, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ज्वलंत विषयों पर निबंध एवं वाद-विवाद स्पर्धा का आयोजन किया गया। वाद-विवाद स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के बी.एस-सी (कृषि) पाठ्यक्रम के छात्र सुजीत सुमेर (प्रथम), एम.एस-सी (कृषि) अनुवांशिकी की छात्रा विभा रामटेके (द्वितीय) और एम.एस-सी (कृषि) मृदा विज्ञान की छात्रा हिमांशी वर्मा (तृतीय) रहीं, जबकि सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई निबंध में अंकुश चन्द्राकर (प्रथम), अरूण तिर्की (द्वितीय) और नमिता भगत (तृतीय)…
व्यय प्रेक्षक ने ली वीएसटीए एफएसटी एवं एसएसटी के कर्मचारियों की बैठक
व्यय प्रेक्षक ने ली वीएसटीए एफएसटी एवं एसएसटी के कर्मचारियों की बैठक मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री दीपक देवरानी ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष मुंगेली में वीएसटीए एफएसटीए एसएसटी एवं सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक ली तथा लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी की समीक्षा की। उन्होने सभी दलों के अधिकारी.कर्मचारियों से कहा कि आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करें। निर्वाचन कार्य निष्पक्षए पारदर्शी एवं ईमानदारी से संपन्न करायें। लोकसभा निर्वाचन में धन का दुरूपयोग रोकने हर संभव प्रयास हो।…
प्रेक्षक ने किया मीडिया सेंटर एवं सी.विजिल कक्ष का निरीक्षण
प्रेक्षक ने किया मीडिया सेंटर एवं सी.विजिल कक्ष का निरीक्षण मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री दीपक देवरानी ने अधिकारी.कर्मचारियों की बैठक लेने के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में एमण्सीण्एमण्सीण् के अंतर्गत स्थापित मीडिया सेंटर एवं पांच प्रकार के मीडिया सेल व्यय लेखा दल एवं सी.विजिल कक्ष का अवलोकन किया। उन्होने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से कहा कि पूरी निष्ठाए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होने सी.विजिल कक्ष के कर्मचारियों से कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर आनलाईन…
मतदान प्रक्रिया से जोड़ने व्यवसायिक घरानों को दिया गया प्रशिक्षण
मतदान प्रक्रिया से जोड़ने व्यवसायिक घरानों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता ;स्वीपद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत आज शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मतदान प्रक्रिया से जोड़ने औद्योगिक एवं व्यवसायिक घरानों के व्यक्तियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने औद्योगिक एवं व्यवसायिक व्यक्तियों को शपथ दिलाई। मास्टर ट्रेनर्स डॉण् आईपी यादव ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन संचालन के बारे में व्यवसायिक व्यक्तियों को बारिकी से जानकारी दी। उन्होने उद्यमियों.व्यवसायिकों…
