अफवाह निकली एसआई व शिक्षक की हत्या दंतेवाड़ा। अरनपुर थाना इलाके से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी अपहरण के बाद एक हत्या की खबर अफवाह साबित हुई। एएसपी सूरज परिहार ने बताया कि नक्सलियों ने उन्हे सुरक्षित छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर और शिक्षक कहां है। इसकी जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं। इतना जरूर कहा जा रहा है कि दोनों…
महीना: मार्च 2019
बन गया बीपीएल कार्ड, गरीबी की सर्वे सूची में नाम ही नहीं
बन गया बीपीएल कार्ड, गरीबी की सर्वे सूची में नाम ही नहीं रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत एक से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। रायपुर में अब 4500 आवेदन हो चुके हैं। इनमें हजारों ऐसे पालकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, जिनके पास बीपीएल कार्ड है, लेकिन गरीबी रेखा की सूची में नाम नहीं है। पालक आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल उनसे गरीबी सूची के सर्वे 2002 और 2007 के तहत नाम मांगा जा रहा है।…
आंबेडकर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लिए अलग काउंटर
आंबेडकर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लिए अलग काउंटर रायपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लिए एक बड़ा और अलग काउंटर खोला गया है। इस काउंटर में बीमा कंपनी रिलेगयर, आंबेडकर अस्पताल के स्टाफ की नियुक्त की गई है। महिला, पुरुष के लिए अलग काउंटर है। जानकारी मुहैया करवाने के लिए एडवाइजर भी बैठाए गए हैं। पहले योजनाओं में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। अब मरीजों को किसी भी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
आधार कार्ड में आयु में संशोधन कराने हो रही है दिक्कत
आधार कार्ड में आयु में संशोधन कराने हो रही है दिक्कत रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित लोकसेवा केंद्र में पिछले दो महीनों से आयु में संशोधन नहीं हो रहा था। केवल आयु में एक वर्ष ऊपर या नीचे करने का प्रावधान सॉफ्टवेयर में था। अभी जो नया सॉफ्टवेयर आया है उसमें आधार कार्ड में 3 वर्ष तक ऊपर या नीचे करने का प्रावधान दिया गया है, बावजूद सॉफ्टवेयर एक्सेप्ट नहीं कर रहा है। आम नागरिक परेशान हैं।
सुपारी देकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार
सुपारी देकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार कोरबा। खूंटाघाट नर्सरी में कार्यरत वनकर्मी रंगनाथ श्याम की सुपारी देकर हत्या कराए जाने के मामले में मृतक की पत्नी रामेश्वरी श्याम भी शामिल थी। सुपारी देकर हत्या कराने के बाद उसके प्रेमी शिवशंकर यादव ने मोबाइल पर उसे काम तमाम करने की जानकारी दी थी। दोनों शादी करना चाहते थे और रंगनाथ उनकी राह का कांटा था। पुलिस ने पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इसके पहले रामेश्वरी के प्रेमी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। रतनपुर के…
अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल रायपुर। बीती रात भूमिया सांकरा के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दो युवकों को चोट लग गई। जिसे उपचार के लिए धरसींवा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार सवार सुरेश निषाद और अश्वनी निषाद कार क्रमांक सीजी 04 एचए 6861 से कहीं जा रहे थे तभी भूमिया सांकरा के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर…
एसईसीएल ने प्रोडक्शन और डिस्पैच में एमसीएल को पीछे छोड़ा
एसईसीएल ने प्रोडक्शन और डिस्पैच में एमसीएल को पीछे छोड़ा बिलासपुर। कोल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की हालत कुछ सालों से डगमगा रही थी। लेकिन, इस वित्तीय वर्ष में आउटस्टैंडिंग पारफारमेंस दिखाते हुए कंपनी ने महानदी कोल फील्ड्स को पीछे छोड़ते हुए काफी आगे निकल गई है। प्रोडक्शन से लेकर डिस्पैच तक मे एसईसीएल ने कोल इंडिया में फिर से दबदबा कायम कर अपना पुराना गौरव हासिल करने की स्थिति में पहुंच गई है। कुछ साल से प्रोडक्शन में दोनों कंपनियों में जबर्दस्त कंपीटिशन…
जूलूस,आमसभा के लिए अनुमति जरूरी
जूलूस,आमसभा के लिए अनुमति जरूरी बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री महादेव कावरे द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से जुलूस निकालने व आम सभाओं को नियंत्रित करने हेतु संबंधित व्यक्ति अनुमति लेकर ही आम सभा करें या जुलूस निकालने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी श्री महादेव कावरे ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के निर्वाचन कार्य समाप्ति तक बेमेतरा जिले में कोई भी आम सभा या जुलूस संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा, साजा,…
कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में जानकारी दी
कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में जानकारी दी सुकमा.कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंदन कुमार ने कल शाम को यहां कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में पत्रकारों से भेंट कर लोकसभा निर्वाचन 2019 के संदर्भ में जानकारी दी। कलेक्टर ने आदर्श आचरण संहिता के संबंध में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लागू होने के तत्काल बाद जिले में सम्पति विरूपण के तहत् पोस्टर बेनर होर्डिंग्स इत्यादि हटाये गये है। इसी तरह से सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के…
सुकमा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने प्रतिबंधात्मक आदेश
सुकमा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने प्रतिबंधात्मक आदेश सुकमा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा की जा चुकी है। सुकमा जिले में लोक सभा क्षेत्र बस्तर के अंतर्गत 11 अप्रैल 2019 को मतदान और 23 मई 2019 को मतगणना होना निश्चित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के स्थायी आदेशों के तहत् निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने जिले में लोक शांति बनाये रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चंदन कुमार द्वारा…
