साथ छोड़ा तो नक्सलियों ने जारी किया मौत का फरमान

साथ छोड़ा तो नक्सलियों ने जारी किया मौत का फरमान बीजापुर। नक्सली नेता के संगठन छोड़ जाने पर नक्सलियों ने उसके खिलाफ मौत का फरमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि माओवादी नेता पामेड़ एरिया कमेटी का कमांडर संतोष लेकाम संगठन छोड़कर भाग गया है। इस पर महिला कमांडर उर्मिला ने उसकी मौत का फरमान जारी किया है। महिला कमांडर उर्मिला नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी की सचिव है और उसने ही माओवादी नेता संतोष लेकाम की मौत का फरमान जारी किया है। पामेड़ एरिया कमेटी की सचिव…

आदित्य, यश- अजय टेनिस टूर्नामेंट के रहे विजेता

आदित्य, यश- अजय टेनिस टूर्नामेंट के रहे विजेता रायपुर। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के तत्वाधान में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के अंतर्गत छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा व्हीआईपी क्लब में आई टीएफ वल्र्ड टेनिस टूर जूनियर ग्रेड 5 का आयोजन किया गया। विजेताओं को संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, राकेश पांडे चेयरमेन व्हीआईपी क्लब ने पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए जिसके परिणाम रहे- बॉयज फाइनल में आदित्य राय चौधरी [इंडिया] ने अजय मालिक [2] [इंडिया]को 6-4, 6-3 से, हराकर फाइनल में…

मोदी सरकार के घोटालों की निकली बारात

मोदी सरकार के घोटालों की निकली बारात रायपुर। कांग्रेस पार्षद एजाज ढेबर ने शनिवार को यहां कांग्रेस भवन से अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के घपले-घोटालों की बारात निकाली। उनकी यह बारात प्रमुख मार्गों से होकर रजबंधा मैदान तक पहुंचेगी। बारात में मोदी सरकार की जुमलेबाजी, नोटबंदी, जीएसटी का विरोध किया गया है। केंद्र सरकार के घपले-घोटालों का कार्ड सोशल मीडिया में एक-दो दिन से वायरल हो रहा था।भव्य तरीके से निकली बारात में गब्बर सिंह और सांबा की किरदार भी देखा गया। बारात पूरे तौर तरीके से…

निधन समाचार – श्रीमती इंदिरा बागरेचा

निधन समाचार – श्रीमती इंदिरा बागरेचा रायपुर। लव कुश वाटिका वीआईपी रोड निवासी श्रीमती इंदिरा बगरेचा (पति- इंदरचंद बगरेचा) का शनिवार को निधन हो गया। वे सुबोध, नवीन, रुपल बागरेचा की माता थीं। रविवार 31 मार्च को सुबह 10.30 बजे मारवाड़ी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

दो प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदा,एक ने जमा किया

दो प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदा,एक ने जमा किया अम्बिकापुर। लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के नाम निर्देशन पत्र क्रय एवं जमा करने के तीसरे दिन सरगुजा संसदीय क्षेत्र के दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया तथा एक प्रत्याशी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र जमा किया गया। अब तक कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया है। आज नामांकन पत्र क्रय करने वालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री खेलसाय सिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशी श्री खेलसाय शामिल हैं। आज भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा…

विश्व ऑटिज्म दिवस पर पीडि़त बच्चों की होगी विशेष जांच

विश्व ऑटिज्म दिवस पर पीडि़त बच्चों की होगी विशेष जांच बलौदाबाजार। विश्व ऑटीज्म दिवस के मौके पर 2 अप्रैल को यहां जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला अस्पताल में इस दिन शाम साढ़े 4 बजे जहां ऑटिज्म पीडि़त बच्चों के पालकों के लिए विशेष कार्यशाला लगेगी। वहीं इसके पहले जिला अस्पताल और बिलाईगढ़ सामुदायिक अस्पताल में इस बीमारी से पीडि़त बच्चों की विशेष जांच और इलाज की जाएगी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ये तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संचार के आधुनिक माध्यमों से समृद्ध हुआ है हिन्दी साहित्य

संचार के आधुनिक माध्यमों से समृद्ध हुआ है हिन्दी साहित्य रायपुर। संचार के माध्यमों के विकास के साथ-साथ हिन्दी साहित्य का भी विकास हुआ है। हिन्दी साहित्य को आधुनिक संचार माध्यमों ने वैश्विक पहचान दी है। एक समय साहित्य और पत्रकारिता का अटूट संबंध था किन्तु आज दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ गई हैं जिसे खत्म करने की आवश्यकता है। दूसरों तक अपनी बात पहुँचाने में व्यक्ति स्वयं माध्यम है। उपर्युक्त बातें मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी साहित्य और संचार माध्यम विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में अतिथियों,…

वल्र्यानी ने कांग्रेस घोषणा पत्र के चेयरमैन को जीएसटी संबंधी सुझाव सौंपे

वल्र्यानी ने कांग्रेस घोषणा पत्र के चेयरमैन को जीएसटी संबंधी सुझाव सौंपे रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी ने नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र कमेटी के चेयर मैन जयराम रमेश से उनके निवास पर भेंट की। उन्होने जयराम रमेश को जीएसटी पर अपने विचारों से अवगत कराया और इस बावत् अपने सुझाव लिखित रूप में उनके सामने प्रस्तुत किए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब रायपुर प्रवास पर आए थे तब माना हवाई अड्डे पर…

भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी करने वाले विकास की दुहाई न दें – कांग्रेस

भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी करने वाले विकास की दुहाई न दें – कांग्रेस रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन के आरोपों का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की नीयत से फर्जी और गैर जरूरी निर्माण कार्यो को बढ़ावा देने वाले कांग्रेस को विकास की परिभाषा न समझायें। भाजपा की विकास की परिभाषा और कांग्रेस की विकास की परिभाषा में बुनियादी फर्क है। कांग्रेस के विकास की सोच जनोन्मुखी है, भाजपा के विकास के केन्द्र में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार है। प्रदेश भर…

सामान्य प्रेक्षक होंगे ज्ञानेश्वर त्रिपाठी

सामान्य प्रेक्षक होंगे ज्ञानेश्वर त्रिपाठी सुकमा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत 10- बस्तर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत समाहित जिले की विधानसभा क्षेत्र-90 कोंटा सुकमा के लिए श्री ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, आई.ए.एस. को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन संबंधी सामान्य जानकारी के लिए श्री त्रिपाठी से उक्त मोबाईल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि श्री त्रिपाठी बीजापुर, और दन्तेवाड़ा के लिए भी सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं।