आम आदमी पार्टी ने की 21 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

आम आदमी पार्टी ने की 21 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा रायपुर। आम आदमी पार्टी ने 21 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर आम जनता से बातचीत की है। उसके बाद यह निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में वह किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी।

मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर के ठिकानों पर एसीबी का छापा

मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर के ठिकानों पर एसीबी का छापा रायपुर। सस्पेंड डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के ठिकानों पर एसीबी की टीम ने फोन टेपिंग मामले में छापा मारा है। छापेमारी की ये कार्रवाई सुबह से चल रही है। दुर्ग और भिलाई में रेखा नायर के अलग-अलग घरों में तलाशी अभियान चल रहा है। हालांकि छापेमारी के दौरान क्या कुछ मिला है या फिर रेखा नायर से एसीबी ने किसी तरह की पूछताछ की है या नहीं, इस बारे में किसी तरह की जानकारी…

पेड़ से टकराई बाइक,दो की मौत

पेड़ से टकराई बाइक,दो की मौत जगदलपुर। जगदलपुर में एक पेड़ से एक बाइक टकराने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के बारे में वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कोड़ेनार थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायकोट के एक ढाबे के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मरने वाले दोनों युवकों की शिनाख्त गीदम निवासी शुभम देवांगन व प्रियांशु देवांगन के तौर पर हुई है। दोनों रात में जगदलपुर की ओर…

खरखरा जलाशय में 2 युवक डूबे,शब बरामद

खरखरा जलाशय में 2 युवक डूबे,शब बरामद बालोद। 60 घंटे लगातार सर्च अभियान के बाद आखिरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खरखरा जलाशय में डूबे 2 युवकों को खोजने में सफल हो गई। सर्च अभियान के दौरान टीम ने तीन दिन बाद दोनों युवकों रिंकू साहू और देवनारायण सोनकर का शव जलाशय से बाहर निकाला। डौंडीलोहाराके गांव बंजारी के पास खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने आए युवकों की नाव पलट गई थी। नाव में 5 लोग सवार थे। जिसमें 3 युवकों की जान गांव की एक युवती टीकेश्वरी ने बचाई…

सीमा क्षेत्र में नक्सली साहित्य व हथियार बरामद

सीमा क्षेत्र में नक्सली साहित्य व हथियार बरामद राजनांदगांव। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के डंप को पुलिस लगातार बरामद कर रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस क्षेत्र में जमीन के नीचे अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों डंप बना रखें हैं। जिसे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम के द्वारा तलाश कर बरामद किया जा रहा है। दरअसल राजनांदगांव जिले के उत्तर पश्चिम सीमा क्षेत्र से लगे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के ठिकानों को मुफीद समझते हुए नक्सलियों ने यहां सैकड़ों डंप जमीन के नीचे रखा…

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने किया सुसाइड

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने किया सुसाइड बलरामपुर। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मैत्री ने फांसी लगा ली है। मैत्री की लाश नगर के ही एक लाज मे मिली है। मामले की सूचना मिलने के बाद कुसमी पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया की ज्ञानेश्वर मैत्री नगर के ही वार्ड क्रमांक तीन के रहने वाले थे और नेटवर्किंग बिजनेस का काम भी करते थे। दो दिन पहले घर से ये बताकर निकले की काम…

हाईकोर्ट का आदेश,पति-पत्नी सेवारत जगहों पर करा सकेंगे तबादला

हाईकोर्ट का आदेश,पति-पत्नी सेवारत जगहों पर करा सकेंगे तबादला बिलासपुर। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अब कर्मचारी अपनी पत्नी के सेवारत जगह पर स्थानांतरण का लाभ ले सकते हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तबादले का रास्ता खोल दिया है। पहले कर्मचारियों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता था। कोंडागांव में आरआई के पद पर नियुक्त रामजी साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में जस्टिस पी सैम कोशी की बैंच ने फैसला सुनाते हुए राज्य शासन को आदेश…

लाउड स्पीकर की अनुमति हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकृत

लाउड स्पीकर की अनुमति हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकृत मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों को समय-समय पर रैली जुलूस निकालने एवं सभा के लिए लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति हेतु अनुविभाग क्षेत्र में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अधिकृत किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमसभा की अनुमति प्रदान करते समय तिथि, स्थान, किस समय से किस समय तक विषयों का स्पष्ट उल्लेख किया जाये। इसी प्रकार रैली…

जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम लागू

जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम लागू मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की अधिसूचना जारी होने के फलस्वरूप आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है तथा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सभी राजनैतिक दल उनके कार्यकर्ता तथा उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति अपने दल के प्रचार-प्रसार के लिये लाउडस्पीकरों का प्रयोग करते है। इन लाउडस्पीकरों का प्रयोग न केवल स्थायी मंच से होता है बल्कि वाहनों यथा ट्रक, टैम्पों, कारें, टैक्सियों, वेन, तिपहिया स्कूटर, साइकिल, रिक्शा…

जिले में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम लागू

जिले में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम लागू मुंगेली। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिये शासकीय/अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते हैं, बैनर लगाये जाते है, पोस्टर चिपकाये जाते है तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खम्भों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झण्डियां लगायी जाती है जिसके कारण शासकीय सम्पत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। इस संबंध में शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 पारित किया गया है। इस अधिनियम की धारा-3 में यह स्पष्ट उल्लेख है…