भारत करतारपुर गुरुद्वारे तक श्रद्धालुओं के लिए वीजा मुक्त प्रवेश चाहता है

भारत करतारपुर गुरुद्वारे तक श्रद्धालुओं के लिए वीजा मुक्त प्रवेश चाहता है अटारी (पंजाब)। भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह करतारपुर स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन 5,000 श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे। यहां बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में भारत ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सामने यह मांग उठाई । पंजाब के गुरदासपुर जिले एवं सीमा पार स्थित करतारपुर साहिब के बीच नियोजित गलियारे को खोलने पर चर्चा करने के लिए यह बैठक हुई। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एस सी एल…

आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते : सुषमा ने चेताया पाक को

आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते : सुषमा ने चेताया पाक को नई दिल्ली। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है, तब तक उनके साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती है। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देश पर निशाना साधते हुए बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। सुषमा ने कहा कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं। अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इतने ही उदार हैं तो मसूद अजहर को भारत को क्यों नहीं सौंपते। पुलवामा हमले के…

जमीन सौदे से जुड़े घोटाले को लेकर भाजपा ने फिर साधा राहुल-प्रियंका पर निशाना (बिचौलिया) संजय भंडारी से जोड़ा

जमीन सौदे से जुड़े घोटाले को लेकर भाजपा ने फिर साधा राहुल-प्रियंका पर निशाना (बिचौलिया) संजय भंडारी से जोड़ा नई दिल्ली। भाजपा ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमीन सौदे से जुड़े कथित घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि राबर्ट वाड्रा से संबंधित सभी जमीन घपलों में राहुल गांधी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति…

चंद्रशेखर से मुलाकात की प्रियंका, मायावती ख़फा, अमेठी-रायबरेली में उतारेंगी अपना कैंडिडेट

चंद्रशेखर से मुलाकात की प्रियंका, मायावती ख़फा, अमेठी-रायबरेली में उतारेंगी अपना कैंडिडेट लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख और बहुजन नेता चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात की। प्रियंका की ये अनौपचारिक मुलाकात बसपा प्रमुख मायावती को रास नहीं आई। जिसके बाद बसपा ने अमेठी और रायबरेली से अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय ले लिया है। बता दें कि प्रियंका ने रावण के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ये कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं है। मुझे इस लड़के का संघर्ष अच्छा…

चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन BJP में शामिल

चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन BJP में शामिल नई दिल्ली। कांग्रेस को गुरुवार को उस समय बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में शामिल वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन बीजेपी में शामिल हो गए। वडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद एयरफोर्स के हवाई हमले पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया को लेकर उस पर निशाना भी साधा। वडक्कन ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ‘पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद…

बिना अनुमति कोर्ट में पेश नहीं कर सकते गोपनीय दस्तावेज : सुप्रीम कोर्ट में सरकार

बिना अनुमति कोर्ट में पेश नहीं कर सकते गोपनीय दस्तावेज : सुप्रीम कोर्ट में सरकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे के तथ्यों पर गौर करने से पहले वह केन्द्र सरकार द्वारा उठाई गयी प्रारंभिक आपत्तियों पर फैसला करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने शीर्ष अदालत के आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से कहा कि पहले वह लीक हुये दस्तावेजों की स्वीकार्यता के बारे में प्रारंभिक आपत्तियों पर ध्यान…

निजी स्कूलों नहीं कर रहे आरटीई का पालन नहीं,याचिका पर सुनवाई अब 7 मई को

निजी स्कूलों नहीं कर रहे आरटीई का पालन नहीं,याचिका पर सुनवाई अब 7 मई को रायपुर। निजी स्कूलों की मनमानी और आरटीई का पालन नहीं होने संबंधी याचिका पर सुनवाई अब 7 मई को होगी. चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी एवं पी पी साहू की डबल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान राज्य शासन को शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने के आदेश दिए गए हैं.गुरूवार को हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से जवाब नहीं आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग…

युवक की अधजली लाश मिली,हत्या की आशंका

युवक की अधजली लाश मिली,हत्या की आशंका धरसीवा। धरसीवा थाना क्षेत्र के पंडरभट्टा गांव के खारुन नदी के किनारे एक व्यक्ति की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पहली नजर में शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त बेमेतरा जिले के बेरला अंतर्गत ग्राम सांकरा निवासी प्रदीप निर्मलकर (35 वर्ष) के रूप में हुई है. शव के पास ही एक बाइक क्र. सीजी 25 डी 4483 भी बरामद हुआ है. वहीं शव के पास से शराब…

स्कूली छात्रों के लिए नई योजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट

स्कूली छात्रों के लिए नई योजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट बिलासपुर। प्रदेश सरकार स्कूलों में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों को लागू करने काम कर रही है। इसी के चलते अब सप्ताह में एक दिन आठवीं और नवमीं कक्षा के छात्रों को पुलिस बनाकर काम कराने की तैयारी में है। इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। अगले शिक्षा सत्र से सप्ताह में एक दिन आठवीं और नवमीं कक्षा के विद्यार्थी पुलिस के रूप में नजर आएंगे। यह योजना केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। इसे स्टूडेंट पुलिस कैडेट नाम…

डीआई वाहन से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार

डीआई वाहन से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार रायपुर। गंजपारा स्थित जगत कबाड़ी दुकान के पास डीआई वाहन चालक ने सड़क किनारे सो रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जगत कबाड़ी दुकान में डीआई वाहन चलाने वाला चालक आकाश बघेल कल शाम करीब 4 बजे डीआई वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 6521 में सामान…