भाजपा प्रभारी का कांग्रेस पर विवादित बयान रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं अपने बयानों से कुछ न कुछ विवादों को हवा दे जाते हैं. इस बार उनके निशाने पर राज्य सरकार थी. उन्होंने सरकार को धमकाने, एक्सटॉर्शन(उगाही) और ट्रांसफर उद्योग वाली सरकार बताया है.जैन ने मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के ऊपर की गई टिप्पण को भौंडी टिप्पणी करार दिया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता के खिलाफ जो भद्दी टिप्पणी कांग्रेस ने की है, जनजाति के लोगों पर…
महीना: मार्च 2019
प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर नवाडीह के प्रधानपाठक कंवर निलंबित
प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर नवाडीह के प्रधानपाठक कंवर निलंबित महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण में लापरवाही बरतनें पर पिथौरा विकासखंड के प्राथमिक शाला नवाडीह के प्रधान पाठक श्री मूलचंद कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से जारी आदेश के अनुसार श्री कंवर द्वारा विगत 12 मार्च 2019 को सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान दलों के प्रशिक्षण में शराब सेवन कर प्रशिक्षण लिया जा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान अपर…
अमर्यादित बयान न करें कांग्रेस-सुंदरानी
अमर्यादित बयान न करें कांग्रेस-सुंदरानी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर किए गए अमर्यादित आक्षेप को कांग्रेस की ओछी राजनीतिक संस्कृति का परिचायक कहा है। प्रवक्ता सुंदरानी ने कहा कि हरियाणा के जमीन सौदे में रॉबर्ट वाड्रा के शामिल होने के दस्तावेजी सबूत सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता बदहवास हो गए हैं। कांग्रेसी दस्तावेजी सबूतों को भी बेसिर-पैर का बताकर क्यों अपनी हताशा और ओछेपन को जगजाहिर कर रहे हैं?…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, अंसारी आएंगे
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, अंसारी आएंगे रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश बैठक कल 15 मार्च को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अपराह्न 3 बजे आहूत की गई है। इस हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी व महामंत्री एसएम अकरम कल राजधानी पहुंच रहे हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सलीम राज सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी हमीद मंसूरी ने दी।
जोगी कांग्रेस ने किया चुनाव मंडल का गठन
जोगी कांग्रेस ने किया चुनाव मंडल का गठन रायपुर। जनता कांग्रेस छतीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में केन्द्रीय चुनाव मंडल का गठन किया गया है जिसमें अजित जोगी, धर्मजीत सिंह, श्रीमती डॉ. रेणु जोगी, देवव्रत सिंह, प्रमोद शर्मा, डॉ.हरिदास भारद्वाज, महेश देवांगन तथा कोंडल राव शामिल है। उपरोक्त केन्द्रीय चुनाव मंडल के सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा।
हाईकोर्ट में टुटेजा-दुबे मामले की सुनवाई अब 29 अप्रैल को
हाईकोर्ट में टुटेजा-दुबे मामले की सुनवाई अब 29 अप्रैल को बिलासपुर। नान घोटाले को लेकर गठित एसआईटी की वैधानिकता पर दायर जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी और जस्टिस पी पी साहू की बेंच में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान फिर सरकार से पूछा है अनिल टुटेजा जो आरोपी हैं उसके आवेदन पर आपने एसआईटी कैसे बनाई। गुरूवार को दोपहर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा दायर जनहित याचिका पर बहस शुरु हुई, सरकार की ओर से पी चिदंबरम और दयान कृष्णनन ने तर्क दिया कि नेता प्रतिपक्ष…
होली से पहले पुलिस सख्त, पांच गिरफ्तार
होली से पहले पुलिस सख्त, पांच गिरफ्तार रायपुर। चाकू लेकर घूमने और डराने धमकाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 25, 27 आमर्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार संतोषीनगर टिकरापारा निवासी मोहम्मद समीर शेख को पुलिस ने इंजीयनरिंग कालेज के पास चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कबीरनगर थाना क्षेत्र आरोपी अनिल क्षत्री को कबीरनगर गोल चौक के…
लेबर कोर्ट में पदस्थ उप अधीक्षक की स्वाइन फ्लू से मौत
लेबर कोर्ट में पदस्थ उप अधीक्षक की स्वाइन फ्लू से मौत राजनांदगांव। लेबर कोर्ट में पदस्थ उप अधीक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक अधिकारी श्रम विभाग में कार्यरत थे. बीते 25 दिनों से रायपुर के एक निजी अस्पताल में अधिकारी का इलाज चल रहा था. राजनांदगांव जिले में तीन लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है.लेबर कोर्ट में भी अधिकारी को स्वाइन फ्लू होने के बाद विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की बात कही थी. मगर अब तक विभाग के…
कांग्रेस जल्द कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस जल्द कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा रायपुर। रविवार तक कांग्रेस अपने अपने प्रत्य़ाशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रभारी पीएल पुनिया ने आज इस बात के संकेत दिये। राहुल गांधी के दौरे के ठीक पहले रायपुर पहुंचे पुनिया ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रत्याशियों की सूची जल्द फाइनल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की सभी लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के नामों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं नेताओं के रिश्तेदारों और टिकट की…
अजय चंद्राकर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार
अजय चंद्राकर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब विधायक अजय चंद्राकर ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए संभावित प्रत्याशी को लेकर वे चर्चा कर रहे थे। बैठक में महासमुन्द के सांसद चंदूलाल साहू, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी बैठक में मौजूद रहे.
