दिलीप कौशिक ने किया कांग्रेस प्रवेश

दिलीप कौशिक ने किया कांग्रेस प्रवेश रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व महासमुंद लोकसभा की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे स्व.पुरूषोत्तम लाल कौशिक के पुत्र दिलीप कौशिक ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर लिया। हालांकि काफी समय तक वे सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं लेकिन पिता की विरासत व जातिगत समीकरण के चलते उसके पार्टी प्रवेश को कांग्रेस अपने लिए फायदेमंद मान रही है। गौरतलब है कि दिलीप कौशिक 1993 में भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा…

दृष्टिबाधित दिव्यांग को बना दिया पीठासीन अधिकारी

दृष्टिबाधित दिव्यांग को बना दिया पीठासीन अधिकारी लोरमी। चुनावी ड्यूटी में एक दृष्टिबाधित दिव्यांग शिक्षक की भी पीठासीन अधिकारी के रुप में कलेक्टर ने ड्यूटी लगा दी है. लेकिन वह दिव्यांग होने की वजह से इस जिम्मेदारी को निभा पाने में सक्षम नहीं है. अब वो अपना इस चुनावी ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए बड़े अधिकारियों का चक्कर लगाने को मजबूर है.

फिर बारिश की संभावना

फिर बारिश की संभावना रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी इलाके में हवा का रुख फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के इस सिस्टम के खत्म होते ही एक और सिस्टम 17 और 18 मार्च को बनेगा। लिहाजा एक बार फिर बारिश होगी। सिस्टम बनने से अंबिकापुर…

होली करीब आते ही शराब दुकानों में लगी भीड़

होली करीब आते ही शराब दुकानों में लगी भीड़ रायपुर। होली के करीब आते ही शराब दुकानों में बिक्री बढ़ गई है। वहीं ग्राहकों को मन चाहा ब्रांड नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। मजबूूरी में उन्हें कोई भी ब्रांड खरीदना पड़ रहा है। दूसरी ओर ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि शराब दुकानों के सेल्समैन इच्छुक ब्रांड न देकर ग्राहकों को गुमराह कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि आबकारी मंत्रालय द्वारा शराब बिक्री पर रसीद दिया जाना अनिवार्य किया गया है। बावजूद इसके ग्राहकों को रसीद…

सेल्फी के चक्कर में गई जान

सेल्फी के चक्कर में गई जान दन्तेवाड़ा। सेल्फी के चक्कर में तामेश्वर जलप्रपात देखने गए दो युवक जलप्रपात में गिर गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गीदम ब्लॉक के तुमनार गांव के तीन दोस्त सुभरनाथ, सनित और तामेश्वर बाइक से गुरुवार को कुआकोंडा ब्लॉक के फूलपाड़ झरने पहुंचे हुए थे। जहां वे झरने के ऊपरी हिस्से में मोबाइल से फोटो खिंचवा रहे थे। तभी सुभरनाथ और सनित झरने की बीच धार पर खड़े होकर तामेश्वर से फोटोशूट करवाते वक्त…

खेत में काम कर रहे युवक की करेंट से मौंत

खेत में काम कर रहे युवक की करेंट से मौंत कवर्धा। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. युवक अपने खेत में काम कर रहा था. काम के दौरान खुली तार की चपेट में आकर युवक ने दम तोड़ दिया. घटना पांडातराई थाना अंतर्गत सूरजपुरा कला की है. पुलिस ने प्राथमिक मुआयने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पांडातराई थाना पुलिस बल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है.

चॉकलेट कारखाना संचालक पर 2 हजार का जुर्माना

चॉकलेट कारखाना संचालक पर 2 हजार का जुर्माना रायपुर। अजय चॉकलेट कारखाना के प्रबंधक पर गंदगी फैलाने से संबंधित जनशिकायत वस्तुस्थिति की जानकारी लिये जाने के दौरान स्थल पर सही मिलने पर 2 हजार रूपये का जुर्माना किया एवं उन्हें भविष्य के लिये सहित चेतावनी दी और स्वच्छ भारत मिषन के तहत प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।

21,276 परीक्षार्थियों के लिए 63 केंद्र में बैठक व्यवस्था

21,276 परीक्षार्थियों के लिए 63 केंद्र में बैठक व्यवस्था जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी 17 मार्च को पटवारी चयन परीक्षा 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा निर्धारित तिथि को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। कलेक्टर श्री नीरज कुंमार बनसोड़ ने जिले के विभिन्न नगरीय निकायों व ग्रामों में 21 हजार 276 परीक्षार्थियों के लिए 63 परीक्षा केन्द्रों में बैठक व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री बनसोड़ के निर्देश पर परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक व परिहन…

आबकारी अधिनियम के तहत इस वित्तीय वर्ष में 1757 प्रकरण

आबकारी अधिनियम के तहत इस वित्तीय वर्ष में 1757 प्रकरण जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषण होते ही आदर्श आचरण संहिता के परिपालन में आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री अरविंद पाटले ने बताया कि विगत पांच दिनों में 14 प्रकरणों में 86 लीटर मदिरा और 240 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। उड़नदस्ता टीम द्वारा विगत 13 मार्च को ग्राम डिघोरा में छापामार कार्यवाही कर 15 लीटर महुआ जप्त कर आरोपी को जेल दाखिल करने…

सरपंच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

सरपंच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला रायपुर। बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी के छतौना निवासी सरपंच संतकुमार पैकरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रेत माफियाओं के दबाव की वजह से आत्महत्या किए जाने का जिक्र किया गया है. सुसाइड नोट में मृत सरपंच ने लिखा है कि वह रेत माफियाओं के दबाव के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर है. छतौना के सरपंच संतकुमार पैकरा बीते बुधवार की रात घर से बिना बताए कहीं चला गया. परिजन पूरी रात उसकी खोजबीन…