200 शराब दुकानों पर भी दी गई दबिश, 601 छापे, 302 प्रकरण दर्ज और 288 गिरफ्तार

200 शराब दुकानों पर भी दी गई दबिश, 601 छापे, 302 प्रकरण दर्ज और 288 गिरफ्तार रायपुर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का छापामार अभियान और भी तेज हो गया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा और आदर्श आचरण संहिता लागू होने से लगभग एक सप्ताह भीतर प्रदेश भर में आबकारी अधिकारियों द्वारा गैरकानूनी मदिरा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 601 छापे मारे गए, वहीं इन छापों में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 302 प्रकरण दर्ज करते हुए 288 लोगों को गिरफतार भी किया गया।…

परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार मनाने का निर्णय

परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार मनाने का निर्णय जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देशानुसार जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर की अध्यक्षता में रंग पर्व 21 मार्च होली को देखते हुए आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जांजगीर जिले की गौरवशाली इतिहास एवं परम्परा के अनुरूप भाईचारे, एकता और शांतिपूर्ण माहौल में रंग पर्व होली त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती माथुर ने कहा कि होली पर्व भाईचारे और बंधुत्व का…

शांति समिति की बैठक आयोजित करने निर्देश जारी

शांति समिति की बैठक आयोजित करने निर्देश जारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने कहा है कि 20 मार्च को होलिका दहन और 21 मार्च को रंग पर्व होली का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने जिले की गौरव शाली इतिहास एवं परम्परा के अनुसार सम्प्रदायिक सौहाद्र एवं शांति तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और पुलिस थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिेये हैं। उन्होंने होली पर्व के दौरान जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व…

जिला कोषालय एवं उप कोषालयों में 23 तक स्वीकार किये जाएंगे देयक

जिला कोषालय एवं उप कोषालयों में 23 तक स्वीकार किये जाएंगे देयक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज यहां बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2018-19 से संबंधित देयक (नवीन एवं कोषालय द्वारा आपत्ति सहित वापस किये गये देयक) जिला कोषालय एवं उप कोषालयों में 23 मार्च को शाम 5.30 बजे तक स्वीकार किये जाएंगे। 23 मार्च के पश्चात नवीन एवं कोषालय द्वारा आपत्ति सहित वापस किये गये देयक सिर्फ वित्त विभाग की अनुमति से ही स्वीकार किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि वित्त विभाग द्वारा 23…

मतदाता जागरूकता के पर्यवेक्षण एवं समन्वय हेतु समिति गठित

मतदाता जागरूकता के पर्यवेक्षण एवं समन्वय हेतु समिति गठित मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के सफल क्रियान्वयन हेतु इस जिले में स्थित समस्त व्यवसायिक क्षेत्र/औद्योगिक घराने आदि से समन्वय स्थापित करने एवं मतदान प्रक्रिया से जोड़ने, मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सीएसआर स्कीम के तहत चलाये जाने वाले कार्यक्रम के पर्यवेक्षण एवं समन्वय कार्य हेतु समिति गठित किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, तहसीलदार मुंगेली/लोरमी/पथरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर…

जिले में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम लागू

जिले में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम लागू मुंगेली। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिये शासकीय/अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते हैं, बैनर लगाये जाते है, पोस्टर चिपकाये जाते है तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खम्भों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झण्डियां लगायी जाती है जिसके कारण शासकीय सम्पत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। इस संबंध में शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 पारित किया गया है। इस अधिनियम की धारा-3 में यह स्पष्ट उल्लेख है…

अधिकारी वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी दें- डॉ. भुरे

अधिकारी वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी दें- डॉ. भुरे मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वनांचल एटीआर क्षेत्र का भ्रमण कर 30 मार्च तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रेडी टू ईट की गुणवत्ता की जांच करने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त एसडीएम को निर्देश दिये गये। अवैध प्लाटिंग के रोकथाम हेतु राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और जिला पंजीयक को निर्देश दिये गये। कलेक्टर डॉ. भुरे ने जिला शिक्षा…

तम्बाकू नियंत्रण व बिक्री पर प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी

तम्बाकू नियंत्रण व बिक्री पर प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (कोटपा एक्ट-2003) के अंतर्गत जिला स्तरीय अंर्तविभागीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा मुक्ति तम्बाकूयुक्त गुटखा बिक्री, धूम्रपान प्रतिबंध के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, ड्रग निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि खुले में तम्बाकू बेचते पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि महाविद्यालय के…

स्वास्थ्य अमला कर रहा हर वार्ड में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव

स्वास्थ्य अमला कर रहा हर वार्ड में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव रायपुर। नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अमले द्वारा नगरीय क्षेत्र के सभी 8 जोन में अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जोन व स्वास्थ्य अमले की मैदानी टीम हर वार्ड में जाकर हैंड फॉगिंग मशीन के जरिए दवा का छिड़काव कर वयस्क मच्छरों पर कारगर नियंत्रण के उपाय किए जा रहे है। धुएं के साथ दवा के छिड़काव के लिए रोड मेैप…

बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने अधिसूचना

बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने अधिसूचना जगदलपुर। बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 में लोकसभा सदस्य के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निग अधिकारी डॉ. अय्याज तम्बोली ने सोमवार 18 मार्च को निर्वाचन सूचना जारी कर दी है। निर्वाचन सूचना जारी होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्तावक 18 मार्च से 25 मार्च 2019 तक प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कलेक्टर, कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 38 में रिटर्निंग आफिसर या सहायक रिटर्निंग…