नोटबंदी जैसी नहीं होगी शराबबंदी -लखमा

नोटबंदी जैसी नहीं होगी शराबबंदी -लखमा जगदलपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस भवन में शराबबंदी को लेकर कहा कि हमारा नोटबंदी जैसा फैसला नहीं रहेगा। शराबबंदी के लिए हमने टीम गठित की है। सभी पार्टी के दो-दो विधायक रहेंगे समाज की महिलाएं रहेंगी इसके बाद ही शराबबंदी को लेकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गांव में कोई भी व्यक्ति चौकीदार बनना नहीं चाहता शिक्षाकर्मी, नातेदार, पुलिस वाला बनना चाहता हैं यह भाजपा की जुमलेबाजी है। जो 15 लाख नहीं ला पाया, काला धन नहीं ला पाया और…

चांवल आंबटन के लिए पत्र लिखना भाजपा का चुनावी हथकंडा

चांवल आंबटन के लिए पत्र लिखना भाजपा का चुनावी हथकंडा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दाल भात केंद्रों के चावल आवंटन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखे जाने को मतदाताओं की आंखों में धूल झोंकने का षडयंत्र निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा को दाल भात केंद्रों के हितग्राहियों की इतनी ही चिंता थी तो भाजपा की केंद्र सरकार से चांवल का आबंटन पूर्ववत करने की मांग क्यों नहीं की? भाजपा को चुनाव आयोग…

वित्तीय प्रबंधन बिगड़ने के रमन के आरोप राजनीति प्रेरित – कांग्रेस

वित्तीय प्रबंधन बिगड़ने के रमन के आरोप राजनीति प्रेरित – कांग्रेस रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा राज्य का वित्तीय प्रबंधन फेल होने के आरोप को कांग्रेस ने बेबुनियाद राजनीति प्रेरित और भ्रम फैलाने वाला बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह बार-बार नई सरकार पर आरोप लगा रहे है कि वित्तीय प्रबंधन फेल हो गया वे बताएं कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने तीन महीने के अल्पकार्यकाल में ऐसा क्या निर्णय ले लिया जिसके कारण उन्हें राज्य का वित्तीय…

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक नहीं हो सकता : सुब्रत साहू

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक नहीं हो सकता : सुब्रत साहू रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने अध्ययन भ्रमण में निर्वाचन कार्यालय आए इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.व्ही.एम.) हैक नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि ई.व्ही.एम. हैक करने संबंधी बयान व तथ्य महज अफवाह है। भारत निर्वाचन आयोग ई.व्ही.एम. हैक कर प्रूफ करने वालों के लिए 10 लाख रूपए ईनाम की घोषणा भी कर रखा है, लेकिन अभी तक किसी ने ई.व्ही.एम. हैक करके नहीं दिखाया है। श्री साहू ने बताया कि…

पुलवामा में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल, सेना ने इलाके को घेरा

पुलवामा में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल, सेना ने इलाके को घेरा श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा शहर में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार दोपहर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड विस्फोट में जवान को मामूली चोट आयी है। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और आतंकवादियों…

अमित शाह के नामांकन पर पहुंचे उद्धव, बोले-मेरे यहां आने पर कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है

अमित शाह के नामांकन पर पहुंचे उद्धव, बोले-मेरे यहां आने पर कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है अहमदाबाद। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधार एवं दिल एक साथ जुड़े हैं। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके। भाजपा…

जम्मू के बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में हुआ ब्लॉस्ट, सभी सुरक्षित

जम्मू के बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में हुआ ब्लॉस्ट, सभी सुरक्षित जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले के निकट एक असैन्य कार में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं है। यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुयी। इस विस्फोट से 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की याद आ गयी जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि हुंडई सैंट्रो मॉडल की कार आग से पूरी तरह बर्बाद…

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस दौरान मौजूद थे। भाजपा प्रमुख ने गांधीनगर जिला कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी एस के लंगा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले दिन में शाह ने अहमदाबाद में राजग नेताओं के साथ एक रैली को संबोधित किया…

भारत ने पहली बार आतंकियों को घर में घुसकर मारा, लेकिन कांग्रेस परेशान है : असम में PM मोदी

भारत ने पहली बार आतंकियों को घर में घुसकर मारा, लेकिन कांग्रेस परेशान है : असम में PM मोदी मोरन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजग सरकार असम समझौता के प्रति प्रतिबद्ध है और वह राज्य में छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने पर विचार कर रही है। असम समझौता में मार्च 1971 के बाद असम में आने वाले सभी अवैध प्रवासियों को वहां से बाहर करने का प्रावधान है, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित क्यों ना हों। मोदी ने कहा कि…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का 2 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का 2 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू 02 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगे। वे आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र पर सवेरे 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रोताओं के सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे। कोई भी श्रोता उनसे फोन नंबर 0771-2430501, 0771-2430502 और 0771-2430503 पर फोन कर प्रश्न पूछ सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा।