हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस त्रिपाठी का इस्तीफा, लोकपाल के सदस्य बने बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को केंद्रीय लोकपाल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके बाद जस्टिस त्रिपाठी ने हाईकोर्ट से इस्तीफा दे दिया। इधर, जस्टिस त्रिपाठी के चीफ जस्टिस के पद से इस्तीफा देने के बाद जस्टिस प्रशांत मिश्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। भारत सरकार ने जस्टिस त्रिपाठी को लोकपाल का सदस्य बनाया है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया…
महीना: मार्च 2019
एक संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग समय पर होगी वोटिंग
एक संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग समय पर होगी वोटिंग बस्तर। बस्तर लोकसभा सीट देश के गिने-चुने क्षेत्रों में शामिल है जहां एक ही संसदीय क्षेत्र में वोटिंग के लिए दो अलग अलग समय का निर्धारण चुनाव आयोग ने किया है। 6 जिलों की 8 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनने वाली संसदीय क्षेत्र में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जिसको लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां जारी है। इनमें से 4 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी जबकि अति नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा सुकमा और…
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत रायपुर। मोहबाबाजार ओव्हरब्रीज में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। गुरूर बालोद निवासी मृतक खिलेश्वर देवांगन आज सुबह अपनी बाइक से रायपुर की तरफ आ रहा था तभी रायपुर के तरफ से टाटीबंध जा रही सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2373 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार…
ग्रामीणों की पिटाई से वृद्ध की मौत
ग्रामीणों की पिटाई से वृद्ध की मौत पत्थलगांव। जशपुर जिले में ग्रामीणों की पिटाई से एक वृद्ध की मौत हो गई। लोदाम पुलिस सूत्रों के अनुसार जामटोली गांव में कल रात एक वाहन की टक्कर से एक बालक को मामूली चोट लग गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक सहित उसमें सवार चार लोगों की भी जमकर पिटाई कर दी थी। इससे वाहन में सवार ऐतवाराम (60) की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा…
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत रायपुर। सरोना ओव्हरब्रीज के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची आमानाका पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस को सूचना मिली की सरोना ओव्हरब्रीज के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया, जिससे मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में ट्रेन से टकराकर…
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो को किया निलंबित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो को किया निलंबित जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अय्याज तम्बोली ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डॉ. तम्बोली ने निलंबन की यह कार्यवाही भानपुरी एसएसटी में तैनात वनपाल मदन सिंह नाग और आसना एसएसटी में तैनात कृषि विकास अधिकारी अनिल सलाम के विरुद्ध की है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान नगद राशि, शराब, अवैध हथियार और मतदाताओं को लालच देने के लिए विभिन्न सामग्री के परिवहन पर निगरानी के लिए इन कर्मचारियों…
923 हुड़दंगी दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई
923 हुड़दंगी दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर द्वारा होली पर्व के दौरान शांति एवं सौभाग्य व्यवस्था बनाए रखने हुड़दंगी वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया था। जिससे यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख 65 चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर फिक्स्ड प्वाइंट लगाकर ऐसे हुड़दंगी दो पहिया वाहन चालक जो शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक स्टंट करते तीन सवारी बैठे तथा पटाखे की आवाज निकालने वाली साइलेंसर लगा कर वाहन चलाने वाले कुल 923 वाहन चालकों…
सेना और शहादत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-उसेंडी
सेना और शहादत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-उसेंडी रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा सेना व अर्धसैनिक बलों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना नई बात नहीं है। लगातार वर्षों से अपनी आदत व कांग्रेस की संस्कृति के मुताबिक कांग्रेसी सेना का और शहादत का अपमान करते रहे हैं। उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस की वर्षों पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेता सेम पित्रोदा का बयान बेशर्मी की सारी हदें पार कर शहादत का अपमान…
भाजपा प्रत्याशी बैदूराम को भरेंगे नामांकन
भाजपा प्रत्याशी बैदूराम को भरेंगे नामांकन जगदलपुर। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के नामांकन फार्म लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहीं गुरुवार को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद बस्तर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी बैदूराम कश्यप नामांकन फार्म लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और पूर्व मंत्री केदार कश्यप नदारद दिखे। दोनों ही टिकट कटने से नाराज बताएं जा रहे हैं। हालांकि बैदूराम कश्यप ने इन खबरों का…
बीजेपी ने मुन्ना भाई को बनाया उम्मीदवार-बैज
बीजेपी ने मुन्ना भाई को बनाया उम्मीदवार-बैज जगदलपुर। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज ने भी नामांकन भर दिया। 25 मार्च को एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में नामांकन भरेंगे।नामांकन भरने के बाद भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप पर पर टिप्पणी करते हुए बैज ने कहा, वह फर्जी परीक्षा देने वाला प्रत्याशी है। चित्रकोट विधानसभा में उसे मुन्ना भाई के नाम से जाना जाता है और अब बैदूराम को पूरे लोकसभा में मुन्ना भाई के नाम से जाना जाएगा। दीपक बैज ने कहा, 2011-12 में 10वीं…
