शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दैहिक शोषण

शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दैहिक शोषण जांजगीर-चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव के शेषनारायण राठौर नाम के युवक को पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक पर तलाकशुदा महिला के साथ 3 सालों तक दैहिक शोषण का आरोप है. पीडि़त महिला ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. ग्राम खोखरा की रहने वाली पीडि़ता ने खोखरा के ही रहने वाले शेषनारायण राठौर नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर 3 सालों तक उसका दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया…

प्रश्न पत्र में गड़बड़ी,आंदोलन की चेतावनी

प्रश्न पत्र में गड़बड़ी,आंदोलन की चेतावनी बिलासपुर। अटल बिहारी विश्वविद्यालय में प्रश्न-पत्र में गड़बडि़यों का मामला सामने आया है.जिस के खिलाफ आज एन.एस.यू.आई के प्रदेश सचिव सोहेल ख़ालिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम से ज्ञापन सौंपा हैं. 23 मार्च को बीकाम फ़ाइनल के (मैनेजमेंट अकाउंटिंग) प्रश्न-पत्र में 30 नम्बर के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी पाई गई थी, गौरतलब हो कि पिछले दिनों भी एक और प्रश्न -पत्र में ऐसी ही लारपरवाही सामने आई थी.जिसे लेकर छात्रों ने कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा है.छात्रों…

जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए जोर पकड़ रहे प्रचार-प्रसार के बीच जोविन्स, पापाचंद, हेमंत कश्यप समेत 24 जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने सीएम भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया. ये तमाम कार्यकर्ता लंबे समय से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सक्रिय थे. बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दीपक बैज को प्रत्याशी बनाया है. जिसके नामांकन में शामिल होने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल से मिलकर ये सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है.

बिना नंबर प्लेट की कार से 2 लाख 66 हजार बरामद

बिना नंबर प्लेट की कार से 2 लाख 66 हजार बरामद महासमुंद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनएच 53 बंजारी नाका के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से नगद 2 लाख 66 हजार 900 रुपए बरामद किए है. मिली जानकारी के अनुसार स्तैथिक निगरानी दल और सिंघोडा थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान बरगढ़ की ओर से आ रही बिना नंबर की कार रोकी गई. उसमें सवार राजू साहू जिला सोनपुर(ओड़ीशा) से कार में रखे कपड़े के थैले में…

एसी बोगी में टीटीई और यात्री के बीच हुआ विवाद

एसी बोगी में टीटीई और यात्री के बीच हुआ विवाद रायपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस की एसी बोगी में एक यात्री के परिवार और टीटीई के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद और मारपीट होने की जानकारी आ रही है. टीटीई ने मामले में दुर्ग जीआरपी में दो यात्रियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है. मामला शहडोल स्टेशन का बताया जा रहा है. एसी कोच में यात्रा कर रहे एक परिवार से टीटीई अशोक कुमार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद काफी बढ़…

चुनाव के मद्देनजर अस्त्र-शस़्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध

चुनाव के मद्देनजर अस्त्र-शस़्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2019 की घोषणा की गई है। जिसके फलस्वरूप आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए मुंगेली जिले में 23 अप्रैल को मतदान एवं 23 मई को मतगणना का कार्य संपादित कराया जाना है। जिला दण्डाधिकारी डॉं. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा आदर्श आचरण संहिता के अंतर्गत दंड पक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा…

राजवाड़े ने अपने बयान का किया खंडन

राजवाड़े ने अपने बयान का किया खंडन कोरिया। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि मैने कोई गलत बयान नहीं दिया है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। आज भी मैं अपनी बात पर कायम हूं। मैने सिर्फ इतना ही कहा था कि सरकार जनता को मोबाइल, साइकिल और टिफिन बांटने के बजाए किसानों के हित में सोचती तो विधानसभा चुनाव में हमारी जीत होती। गौरतलब है कि शनिवार को राजवाड़े ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि छत्तीसगढ़…

सिंघोड़ा पुलिस को मिली कामयाबी

सिंघोड़ा पुलिस को मिली कामयाबी महासमुन्द। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मार्च को थाना सिंघोडा क्षेत्र के 53 बंजारी नाके के पास लगाया गया स्टैथिक निगरानी दल एवम थाना सिंघोडा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान बरगढ़ की ओर से आ रहे वाहन कार से राजू साहू पिता रमेश चंद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तारभा तहसील तारभा जिला सोनपुर द्वारा रखे कपड़े के थैले में नगदी रकम 2 लाख 66 हजार 900 बरामद किया गया। आरोपी ने नगदी लेकर…

छुईखदान में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्राण प्रतिष्ठा

छुईखदान में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्राण प्रतिष्ठा राजनांदगांव। भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन गत् दिनों छुईखदान के बाजार लाइन स्थित कैलाश मंदिर में चित्रांश अजय संगीता श्रीवास्तव के तत्वावधान में अपने पिता स्व. भैय्यालाल की स्मृति में पुरोहित पं. अश्वनी महाराज द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

2-3 माह से निराश्रितों को नहीं मिल पा रहा है पेंशन

2-3 माह से निराश्रितों को नहीं मिल पा रहा है पेंशन रायपुर। निराश्रित पेंशन के लिए सोमवार को यहां निगम मुख्यालय में बुजुर्गों की लंबी लाइन के साथ भारी भीड़ लगी रही। कुछ बुजुर्ग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उन्हें यह पेंशन दो-तीन महीने से नहीं मिल पाई है और वे सभी परेशान हैं। उनका कहना है कि निगम से मिलने वाली पेंशन होली त्योहार में भी नहीं मिली। ऐसे में उनकी होली लगभग बेरंग सी रही। उन्होंने बाकी सभी पेंशन का भुगतान एक साथ करने…