गर्मी के पहले कर लें विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देशानुसार चालू ग्रीष्म ऋतु पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पेयजल व्यवस्था हेतु उप खण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम मे प्रभारी अधिकारी तैनात रहेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जांजगीर-चांपा के कार्यपालन अभियंता ने आज यहां बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उप खण्ड चांपा और विकासखण्ड बम्हनीडीह एवं नवागढ़ हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता श्री जीपी ठाकुर, लोक स्वाथ्य यांत्रिकी उप…
महीना: मार्च 2019
अधिकारी कर्मचारियों सहित मतदाताओं ने मतदान के लिए शपथ
अधिकारी कर्मचारियों सहित मतदाताओं ने मतदान के लिए शपथ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन मेंं स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, हाट बाजारों, प्रमुख चैक चैराहों में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों सहित मतदाताओं द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली जा रही है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम सेमरा में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीण द्वारा शत-प्रतिशत मतदान…
दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम
दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चैक स्थित सांस्कृतिक भवन में दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिले की दिव्यांग आइकॉन कुमारी अनिता बघेल ने उपस्थित दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी…
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मदिरा दुकाने बंद .रहेगी
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मदिरा दुकाने बंद .रहेगी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतदान तिथि 23 अपै्रल एवं मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से (21 अपै्रल की शाम 5 बजे से) मदिरा दुकाने बंद करने का आदेश जारी किया है। इस अवधि में जिले की सभी देशी व विदेशी मदिरा दुकाने पूर्णत: बंद रहेगी। मदिरा का क्रय-विक्रय, परिवहन, विनिर्माण एवं भण्डारण भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन पर मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महिला एव बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कार्यालय में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम के तहत वहां के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीती खोखर चखियार, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ कुर्रै, डॉ मरकाम,…
ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का बटन दबाकर सीखा मतदान प्रक्रिया
ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का बटन दबाकर सीखा मतदान प्रक्रिया मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि उपज मण्डी परिसर में स्थित लाईवलीहूड कॉलेज में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं रंगोली का आयोजन किया गया। रंगोली के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रंगोली के विजेता…
लोकसभा निर्वाचन हेतु माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा निर्वाचन हेतु माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में माइक्रो ऑब्जर्वरों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने माइक्रो ऑब्जर्वरों का विस्तार से मार्गदर्शन किया एवं विगत विधानसभा निर्वाचन की तरह मुस्तैदी से काम करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वरों का लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने में अहम भूमिका रहेगी। माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान दिवस को संपूर्ण गतिविधियों और मतदान कार्य पर सूक्ष्म नजर रखेंगे। मास्टर ट्रेनर्स श्री पीसी…
विश्व क्षय दिवस पर विविध कार्यक्रम
विश्व क्षय दिवस पर विविध कार्यक्रम मुंगेली। जिला क्षय नियंत्रण समिति द्वारा विश्व क्षय दिवस मनाया गया। मुंगेली जिले में क्षय रोग के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। विश्व क्षय दिवस 2019 का थीम था यह समय है। मुंगेली जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व क्षय दिवस में विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसकी शुरूआत में शहर के विभिन्न वार्डो में माईकिंग द्वारा जनसामान्य में टीबी विषयक टी.बी. के लक्षण जांच उपचार आदि की जानकारी दी गई एवं मुख्य मार्गो में पाम्पलेट…
कृषि आदान विक्रेताओं के तकनीकी ज्ञान विकास हेतु देशी प्रोग्राम
कृषि आदान विक्रेताओं के तकनीकी ज्ञान विकास हेतु देशी प्रोग्राम मुंगेली। राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन संस्थान हैदराबाद (मैनेज) के तकनीकी दिशा निर्देशों के आलोक में मुंगेली जिले के कृषि संबंधित व्यवसाय करने वाले पंजीकृत विक्रेताओं को कृषि के क्षेत्र में अधिक जानकार बनाने के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन फॉर इनपुट डीलर्स (देशी) प्रोग्राम के द्वितीय बैच का शुभारंभ विगत दिनों कार्यालय उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में किया गया। उप संचालक कृषि श्री डी.के. ब्यौहार ने बताया कि कृषि संबंधित व्यवसाय करने वाले पंजीकृत विक्रेताओं को कृषि के…
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में चयन परीक्षा 6 अप्रैल को
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में चयन परीक्षा 6 अप्रैल को मुंगेली। जवाहर नवोदय विद्यालय चातरखार मुंगेली में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 06 अप्रैल 2019 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिले के तीनों विकासखण्डों मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के परीक्षा केंद्रों में किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु आवेदक प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिये हुए केंद्र पर ही उपस्थित हो।
