विजय कुमार कौशल को पीएचडी

विजय कुमार कौशल को पीएचडी रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने शोध छात्र विजय कुमार कौशल को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। इनके शोध प्रबंध का शीर्षक छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यों का मूल्यांकन एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन था, इन्होंने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. राजेश अग्रवाल विभागाध्यक्ष (वाणिज्य विभाग) गुरूकुल महिला महाविद्यालय एवं सह निर्देशक डॉ. राजेंद्र शुक्ला, सहायक प्राध्यापक दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के निर्देशन में संपन्न किया। महाजन कौशल गं्रथपाल, शा.इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार के पुत्र है। वर्तमान में शासकीय बालक…

सरकारी वाहन में शराब पहुंचाने का आरोप

सरकारी वाहन में शराब पहुंचाने का आरोप रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रदेश में एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शराबबंदी की बात कही जा रही थी, लेकिन यहां लगातार शराब की बिक्री हो रही है, जो महिलाओं की भावनाओं का अपमान है। श्री चंद्राकर ने बुधवार को यहां एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार, सरकारी वाहनों में अपने प्रत्याशियों के लिए शराब पहुंचाने में लगी है,…

भक्ति क्वार्टर फाइनल में

भक्ति क्वार्टर फाइनल में रायपुर। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के तत्वाधान में ऑल इन्डिया टेनिस एसोसिएशन के अंतर्गत छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित आईटीएफवल्र्ड टेनिस टूर जूनियर ग्रेड 5 के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे- बॉयज में अजय मालिक [2] ने चिराग दुहान को 6-4, 6-3 से, सुशांत डबास ने ईशान लुम्बा को 6-3, 6-1 6-1 से, आदित्य राय चौधरी ने वंश भगतानी को 6-3, 6-2 से, थॉमस ब्रुन [स्विट्जरलेंड ] ने प्रांजल तिवारी को 6-1, 6-1 से,यश चौरसिया ने प्रसन्न बागड़े को 6-3,…

किरन्दुल-बालूद और चित्तालंका में महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

किरन्दुल-बालूद और चित्तालंका में महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं कीे मतदान में सहभागिता सुनिश्चित और जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में व्होट पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिन किरन्दुल-बालूद और चित्तालंका में स्थानीय मैदानी अमले सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मितानिनों और महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने व्होट पंडुम को रेखांकित सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाकर…

मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 1 से 4 अप्रैल तक

मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 1 से 4 अप्रैल तक दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 1 से 4 अप्रैल तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण हर दिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगा। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी एक,मतदान अधिकारी दो तथा मतदान अधिकारी तीन को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण में संगवारी मतदान केंद्रों तथा दिव्यांग मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और…

सेक्टर आफिसर्स और मास्टर्स ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 31 मार्च को

सेक्टर आफिसर्स और मास्टर्स ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 31 मार्च को दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन के तहत राज्य स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा 31 मार्च को सेक्टर आफिसर्स और मास्टर्स ट्रेनर्स को द्वितीय चरण प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण कलेक्टोरेट के तृतीय तल स्थित सभागार में अपरान्ह 3 बजे से प्रारम्भ होगा। इस प्रशिक्षण में सभी सेक्टर आफिसर्स तथा मास्टर्स ट्रेनर्स को अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने को कहा गया है।

मतदान दिवस 23 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान दिवस 23 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित मुंगेली। राज्य शासन द्वारा परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 की धारा 25 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत तृतीय चरण में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल 2019 दिन मंगलवार को मतदान संपन्न होगा। संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में उक्त तिथि को मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश का भी दिन होगा।

ग्रामीणों ने जाना मतदान प्रक्रिया

ग्रामीणों ने जाना मतदान प्रक्रिया मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र एवं कलेक्टोरेट परिसर में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का निरंतर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका सैकड़ों लोगों ने प्रत्यक्ष अवलोकन कर मतदान प्रक्रिया से रूबरू हो रहे है। इसी कड़ी में जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम धरमपुरा और ठकुरीकापा में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ग्रामीणों को ईव्हीएम, वीवीपैट मशीन, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है। ग्रामीणों को प्रायोगिक तौर पर बटन दबाकर दिखाया गया।

माइक्रो ऑब्जर्वरों ने लिया मतदान करने संकल्प

माइक्रो ऑब्जर्वरों ने लिया मतदान करने संकल्प मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले में प्रशिक्षण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 26 मार्च मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वरों को सघन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात माइक्रो ऑब्जर्वरों ने लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्प लिया। माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री…

जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल

जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल कोरबा। जोगी कांग्रेस की नेत्री अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश महासचिव का पद संभाल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उपाध्याय ने कहा कि मेरी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है।