चालान पेश नहीं कर पायी पुलिस,नक्सली नेता को जमानत बिलासपुर। माओवादियों के मसले पर पीठ थपथपाने वाली छत्तीसगढ पुलिस को करारा झटका लगा है। छत्तीसगढ पुलिस के राजनांदगाँव जिला पुलिस के हवाले से यह दावा किया गया था कि उन्होने नक्सलियो के नेशनल कोऑर्डिनेटर नक्का राव उफऱ् मुर्ति को पकड़ा है। नक्का राव उफऱ् मुर्ति बड़े नक्सलियो से सीधे संपर्क में था। यहीं नही बल्कि वह प्रधानमंत्री मोदी की हत्या के षड़यंत्र में शामिल लोगों के संपर्क में था। राजनांदगाँव पुलिस के हवाले से यह दावा भी था कि वह…
महीना: मार्च 2019
कलेक्टर ने किया जांजगीर-चांपा के लिए निर्वाचन की लोकसूचना प्ररूप का प्रकाशन
कलेक्टर ने किया जांजगीर-चांपा के लिए निर्वाचन की लोकसूचना प्ररूप का प्रकाशन जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज प्रात: 11 बजे जिला कलेक्टोरेट जांजगीर-चांपा में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 जांजगीर-चांपा (अजा) के लिए निर्वाचन की लोकसूचना प्ररूप का प्रकाशन कर दिया है। सके साथ ही कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा एवं बलौदाबाजार-भाटापारा, सभी सहायक रिटर्निंग आफिसर के कार्यालयों, जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसडोल एवं बिलाईगढ़ के कार्यालय,…
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन विधानसभावार ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रेण्डमाईजेशन आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। कलेक्टर ने रेण्डमाईजेशन केे पूर्व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को रेण्डमाईजेशन के पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट की सूची राजनीतिक दल के पदाधिकारियों…
अनुमति हेतु डिप्टी कलेक्टर बर्मन नियुक्त
अनुमति हेतु डिप्टी कलेक्टर बर्मन नियुक्त जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रचार-प्रसार वाहन, लाउडस्पीकर, सभा रैली आदि के लिए सुविधा एप्प के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला स्तरीय सिंगल विडों प्रारंभ किया गया है। जिला स्तरीय सिंगल विंडों में समन्वय के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अनुमति से संबंधित शुल्क जमा करने एवं अन्य दस्तावेजों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे। अभ्यर्थी अथवा एजेंट को अन्य विभागों में शुल्क जमा करने अथवा अनुमति प्राप्त करने…
पीएसीएल के 529 निवेशकों ने 2 करोड़ 56 लाख 91 हजार से अधिक की राशि वापसी हेतु किया दावा
पीएसीएल के 529 निवेशकों ने 2 करोड़ 56 लाख 91 हजार से अधिक की राशि वापसी हेतु किया दावा बिलासपुर। जस्टिस लोढ़ा समिति द्वारा पर्ल्स एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड के सभी निवेशकों को अपने निवेश की धनराशि की वापसी के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जितने निवेशकों ने इस कम्पनी में अपना पैसा लगाया है वे 30 अप्रैल 2019 तक अपने पैसे की वापसी के लिये बिलासपुर जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगर निगम बिलासपुर में बनाये गये नि:शुल्क सुविधा केन्द्र में ऑनलाईन आवेदन दे सकते हैं। दावा…
मरवाही विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक नियुक्त
मरवाही विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक नियुक्त बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 कोरबा अंतर्गत बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही में निर्वाचन प्रक्रिया एवं निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिये दो सामान्य प्रेक्षक और एक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। श्री अजय शुक्ला (आईएएस) और श्री जितेन्द्र उपाध्याय (आईएएस) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री जी.वामसी कृष्णा रेड्डी (आईआरएस) को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिये व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। तीनों प्रेक्षकों के लाईजनिंग अधिकारी श्री एम.के.यादव…
दूसरे चरण में 44 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य, 10 हुए अपात्र, दोनों चरणों की 4 लोकसभा सीटों के लिए 51 अभ्यर्थी पात्र
दूसरे चरण में 44 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य, 10 हुए अपात्र, दोनों चरणों की 4 लोकसभा सीटों के लिए 51 अभ्यर्थी पात्र रायपुर। लोकसभा निर्वचन -2019 के पहले दो चरणों में प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 51 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। दूसरे चरण के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जाँच के बाद कुल 10 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों को अमान्य पाया गया। अब दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए कुल 44 अभ्यर्थी विधिमान्य पाए गए हैं। इससे पूर्व प्रथम चरण के लिए नामांकन…
मिशन शक्ति पर चीन – पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया, पाक ने दुनिया के देशों से की ये अपील
‘मिशन शक्ति’ पर चीन – पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया, पाक ने दुनिया के देशों से की ये अपील नई दिल्ली। मिशन शक्ति की कामयाबी से अंतरिक्ष में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय स्पेस साइंटिस्ट ने अपनी मेधा का परिचय देकर दुनिया को बता दिया है कि वो किसी से कम नहीं है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को ए-सैट ने मार गिराया। इस तरह से भारत दुनिया के उन तीन देशों अमेरिका, चीन और रूस की की कतार में शामिल हो गया है जिनके पास इस…
मतदान का संदेश देने वाली विशालकाय रंगोली
मतदान का संदेश देने वाली विशालकाय रंगोली रायपुर। ग्रेसियस महाविद्यालय अभनपुर के विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा लोकतंत्र को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अधिक से अधिक कराने, रैली निकालकर जागरूकता का संदेश जनमानस तक पहुंचाया तथा नाटक एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनिवार्य मतदान का संदेश देने वाली विशालकाय रंगोली का भी निर्माण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सूरज कुमार साहू एसडीएम अभनपुर व तहसीलदार श्री शशीकांत कुर्रे द्वारा किया…
कुकिंग, सलाद व केक प्रतियोगिता आज
कुकिंग, सलाद व केक प्रतियोगिता आज रायपुर। मोर रायपुर वोट रायपुर अभियान के तहत 28 मार्च को कुकिंग, सलाद और केक प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। शैली फाउंडेशन, साक्षरता साकार फाउंडेशन एवं ईशा महिला समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न व्यंजन और विविध आकार एवं स्वरूप के केक बनाए जाएंगे तथा सलाद सज्जा की जाएगी। यह प्रतियोगिता शैली किचन सिटी सेंटर मॉल के पास पंडरी में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
