ऑटो रिक्शा चालक कहीं भी खड़े कर सवारी भरे तो होगी कार्रवाई रायपुर। रायपुर नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल ने यातायात पुलिस को साथ लेकर गुरुवार को रायपुर की सड़कों का भ्रमण किया। उन्होंने पाया कि ऑटो रिक्शा और बसों की वजह से सड़कों पर हमेशा जाम लगता है और इससे यातायात प्रभावित होता है। साथ ही लोग हादसे का शिकार होते हैं। नगर निगम आयुक्त ने यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि आटो रिक्शा वाले अगर कहीं भी गाड़ी खड़ी कर सवारी भरते हैं तो कार्रवाई की जाए।…
महीना: मार्च 2019
मरवाही विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक नियुक्त
मरवाही विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक नियुक्त बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 कोरबा अंतर्गत बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही में निर्वाचन प्रक्रिया एवं निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिये दो सामान्य प्रेक्षक और एक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। श्री अजय शुक्ला (आईएएस) और श्री जितेन्द्र उपाध्याय (आईएएस) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री जी.वामसी कृष्णा रेड्डी (आईआरएस) को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिये व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। तीनों प्रेक्षकों के लाईजनिंग अधिकारी श्री एम.के.यादव…
बस्तर में चुनाव की तैयारियां पूरी-आईजी
बस्तर में चुनाव की तैयारियां पूरी-आईजी जगदलपुर। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर दी गयी है। उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि बस्तर की आंध्रप्रदेश , ओडि़सा और छत्तीसगढ़ सीमाओं पर जवान तैनात हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है। सिन्हा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए अब तक 25 हजार से अधिक अर्धसैनिक बल बस्तर पहुंच चुके हैं। इनमें केन्द्रीय सुरक्षा बल, कोबरा…
तरंगित तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
तरंगित तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत कोरिया। तरंगित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम पन्लू पनिका उम्र 22 वर्ष निवासी चिरमिरी है। वह नागपुर में आकर मजदूरी का काम कर रहा था। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से सेफ्टी कैप,बेल्ट या सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया गया है। ठेकेदार ने कहा कि मैंने पहले बिजली विभाग के अधिकारियों एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने अभी तक तार को नहीं हटाया।
अवैध रूप से गांजा तस्करी करते 5 गिरफ्तार
अवैध रूप से गांजा तस्करी करते 5 गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा तस्करी करते 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 26 किलो 710 ग्राम गांजा जब्त किया है। सिविल लाइन पुलिस के टीम ने बीती रात पंडरी झंडा चौक के पास चार संदिग्ध व्यक्तियों को घुमते देखा। जिससे पुलिस ने उन व्यक्तियों की तलाशी ली तो उन लोगों के पास से बैग में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धनूरजय मंडी…
दुर्घटना की जानकारी नही देने वाले पटवारी सहित कोटवार निलंबित
दुर्घटना की जानकारी नही देने वाले पटवारी सहित कोटवार निलंबित राजनांदगांव। ठेलकाडीह इलाके के छछानपहरी गांव में मंगलवार को आगजनी की घटना की जानकारी प्रशासन को होने के बाद भी हल्का पटवारी के घटनास्थल नही पहुंचने और कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम सीपी बघेल ने हल्का पटवारी अनिल वर्मा को निलबिंत कर दिया है। मामले में गांव के कोटवार पलटूराम की लापरवाही भी सामने आई है, उसे भी निलंबित कर नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। संतुष्टिपूर्ण जवाब नही मिलने पर उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।…
सत्ता के मोह में न मैंने अपना रूप बदला है और आगे भी ऐसी कोई गुंजाइश नहीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सत्ता के मोह में न मैंने अपना रूप बदला है और आगे भी ऐसी कोई गुंजाइश नहीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक पर कहा कि उसके बाद कांग्रेस के नेता ऐसी बातें कर रहे हैं जो भारत के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, जम्मू कश्मीर के नेता भी ऐसी बात कर रहे जो गांव में रहने वाले लोगों को मंजूर नहीं…
52 लाख की अवैध धनराशि और वस्तु जब्त
52 लाख की अवैध धनराशि और वस्तु जब्त रायपुर। लोकसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग की निगरानी टीमों द्वारा अब तक प्रदेश में 52 लाख रूपए नकदी, वस्तुओं तथा अन्य द्रव्यों के परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रखी जा रही है। नकदी तथा अन्य अवैध वस्तुओं के वितरण को कठोरता से प्रतिबंधित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के निर्देश पर राज्य भर में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़न दस्तों ने नकद तथा वस्तुओं की जब्ती की है, जिसकी कुल कीमत 52 लाख 40 हजार 554…
कक्षा 12वीं भौतिक शास्त्र की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न
कक्षा 12वीं भौतिक शास्त्र की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के तहत आज कक्षा 12वीं की भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो गया। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में 2 हजार 44 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आयोजित कक्षा 12वीं की भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा में विकासखण्ड अकलतरा में 159, बलौदा में 108, बम्हनीडीह में 75, नवागढ़ में 447, पामगढ़…
पॉल मैम्पिली व्यय प्रेक्षक नियुक्त
पॉल मैम्पिली व्यय प्रेक्षक नियुक्त जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों के पर्यवेक्षण के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 जांजगीर-चांपा हेतु जो पॉल मैम्पिली को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री मैम्पिली द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा पहुंचकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
