ओड़ीसा जाने से पहले मोदी पहुंचे जगदलपुर जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर शुरू हो चुका है.आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बीजेपी के सभी बड़े नेता उपस्थित थे. दिनेश कश्यप, केदार कश्यप, श्रीनिवास मद्दी, कमल चंद भंजदेव, किशोर पारख, अशोक अरोरा, मोहम्मद इसराइल, फादर थॉमस, संतोष बाफऩा भी एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट में कुल 10 लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं से बस्तर समेत कांकेर लोकसभा सीट की…
महीना: मार्च 2019
सीआरपीएफ ने किया आईईडी बम बनाने का सामान बरामद
सीआरपीएफ ने किया आईईडी बम बनाने का सामान बरामद बीजापुर। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के आउटपल्ली-कोरसगुड़ा के जंगलों में सीआरपीएफ 168 बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. आज सुबह सीआरपीएफ और पुलिस बल की टीम सर्चिंग ऑपरेशन के लिए आउटपल्ली और कोर्सागोड़ा के जंगल में गए थे. सर्च के दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही. जवानों ने नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब दिया,लेकिन नक्सली जंगल का फायदा उठा कर वहां से भाग निकले, जवानों की फायरिंग से नक्सली घायल भी हुए…
ताम्रध्वज ने अब तक गृह जिले में नहीं संभाली कमान
ताम्रध्वज ने अब तक गृह जिले में नहीं संभाली कमान रायपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज होने लगा है, राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी नामंकन खरीदने और जमा करने लगे हैं। ऐसे में पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का दुर्ग में सक्रिय न होने को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खास रणनीति के तहत ही उन्हें दुर्ग के साथ ही बेमेतरा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया था ताकि, लोकसभा चुनाव के दौरान वे कम-से-कम एक सीट की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जाहिर…
राज्य में चल रहे सभी 135 दाल भात केंद्र बंद
राज्य में चल रहे सभी 135 दाल भात केंद्र बंद रायपुर। राज्य में चल रहे अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र अगले महिने याने एक अप्रैल से बंद किए जा रहे हैं। राज्य शासन ने इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा जारी नियम का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में यह उल्लेख है कि,नए दिशानिर्देशों के अनुरुप आश्रम छात्रावास और कल्याणकारी योजनांतर्गत खाद्यान्न का आबंटन केवल शासकीय और शासकीय स्वामित्व संस्थाओं को ही प्रदान किए जाने हैं। जो इस श्रेणी में नही आते हैं…
ड्यूटी में तैनात जवान को आया हार्ट अटैक
ड्यूटी में तैनात जवान को आया हार्ट अटैक कांकेर। ड्यूटी में तैनात एक जवान की आज सुबह मौत हो गयी। ड्यूटी के दौरान ही सुरक्षा बल के जवान ने बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़ा। जवानों को इस स्थिति में देख साथी जवानों ने तुरंत गाड़ी की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कांकेर के सिविल अस्पताल में जवान का इलाज शुरु किया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान का नाम इंदर सिंह बताया जा रहा है, जो हरियाणा का रहने वाला है।…
भाजपा के पूर्व विधायक ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
भाजपा के पूर्व विधायक ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया, साथ ही उन्होंने नामांकन फार्म भी खरीद लिया है। इससे भाजपा के लिए मुशकिल बढऩे की संभावना है, क्योंकि भाजपा के नेताओं में आपसी टकराव नजर आ रहा है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की टिकट को लेकर वितरण किया गया है। इससे भाजपा नेताओं के बीच फूट होने लगी है। क्योंकि जांजगीर लोकसभा से निर्मल सिन्हा को टिकट नहीं मिलने से वे…
पहले हथियार डाले नक्सली, संविधान पर करें विश्वास-रमन
पहले हथियार डाले नक्सली, संविधान पर करें विश्वास-रमन रायपुर। सीएम बघेल के माओवादियों से बिना शर्त बातचीत वाले बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बातचीत में कोई अड़चन नहीं है। नक्सलियों से रमन सिंह ने अपील की है कि पहले वो हथियार छोड़े और देश की संविधान पर विश्वास करें। सीएम बघेल ने हालिया बयान दिया था कि नक्सली हथियार छोड़कर निशर्त बात करने को अगर राजी हैं, तो हम उनसे जरुर बात करेंगे। लेकिन वो पहले हथियार डाले। सीएम बघेल ने…
ओडिशा में गरजे PM मोदी, NDA ने अंतरिक्ष में चौकादारी के लिए उठाए कदम
ओडिशा में गरजे PM मोदी, NDA ने अंतरिक्ष में ‘चौकादारी’ के लिए उठाए कदम भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भगवा पार्टी ओडिशा के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी। टि्वटर पर उड़िया भाषा में लिखे एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि सत्तारूढ़ बीजद लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रही जबकि कांग्रेस विश्वसनीय विपक्ष के रूप में उभर नहीं पायी। मोदी ने ट्वीट किया कि ओडिशा अच्छी सरकार का हकदार है…
सीसीटीएनएस योजना को पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मिशन के रूप में लागू करें – विज
सीसीटीएनएस योजना को पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मिशन के रूप में लागू करें – विज रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा संचालित सीसीटीएनएस (क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन पीटीएस माना में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ श्री आर.के. विज, विशेष पुलिस महानिदेशक (योजना/प्रबंध, तकनीकी सेवाए, यातायात एवं नोडन अधिकारी सीसीटीएनएस) ने किया। श्री विज ने कार्यशाला में सभी जिलों से आये हुए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना को हमें एक मिशन के रूप में लेना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़…
न्याय योजना से मोदी को तकलीफ क्यों-कांग्रेस
न्याय योजना से मोदी को तकलीफ क्यों-कांग्रेस रायपुर। न्याय योजना से प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरी भाजपा के बेचैनी पर तीखा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूंजीवादी भाजपाई यह स्पष्ट करें कि गरीब जनता के लिये कांग्रेस द्वारा लाई गयी न्याय योजना से उनको तकलीफ क्यों हो रही है? क्या इस देश के संसाधन और सब्सिडी के उपभोग का अधिकार केवल पूंजीपतियों को है? मोदी, जेटली से लेकर भाजपा के सभी नेता न्याय योजना पर अर्नगल…
