तीन प्रत्याशियों ने क्रय किया नामांकन पत्र और एक प्रत्याशी द्वारा जमा अम्बिकापुर। लोकसभा आम निर्वाचन-2019 की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन आज सरगुजा संसदीय क्षेत्र के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया तथा एक प्रत्याशी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र जमा किया गया। अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया है। आज नामांकन पत्र क्रय करने वालों में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रेणुका सिंह, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी की श्रीमती आशा देवी पोया एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के श्री पवन कुमार नाग शामिल हैं। इसी प्रकार…
महीना: मार्च 2019
सिलेण्डर में लगाये गये मतदाता जागरूकता के स्टीकर
सिलेण्डर में लगाये गये मतदाता जागरूकता के स्टीकर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड के मार्गनिर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न अवसरों पर भी मतदाता साक्षरता का कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वीप के नोडल अधिकारी आईएएस श्री राहुल देव ने बताया कि नया प्रयोग करते हुए घरों में उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेण्डर में मतदाता जागरूकता का स्टीकर लगाया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्टीकर शिवरीनारायण, अकलतरा, चांपा,…
धान संग्रहण केन्द्र के हमालों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ
धान संग्रहण केन्द्र के हमालों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड के मार्गनिर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जांजगीर धान संग्रहण केन्द्र में कार्यरत हमालों को मतदाता जागरूकता से संबंधित शपथ दिलायी गई। जिला खाद्य अधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी ने बताया कि जिले के धान संग्रहण केन्द्रों में कार्यरत हमालों के बीच मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक खाद्य अधिकारी…
कक्षा 10वीं विज्ञान विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न
कक्षा 10वीं विज्ञान विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी मेंं आज 29 मार्च को कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो गया। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में 4 हजार एक सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आयोजित कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा में विकासखण्ड अकलतरा…
कक्षा 12वीं बोर्ड की पर्यावरण विषय की परीक्षा में 458 परीक्षार्थी हुए शामिल
कक्षा 12वीं बोर्ड की पर्यावरण विषय की परीक्षा में 458 परीक्षार्थी हुए शामिल जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा क्रेडिट योजना श्रेणी सुधार के तहत आज जांजगीर-चांपा जिले मे कक्षा 12वीं बोर्ड की पर्यावरण विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न केन्द्रों में 458 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज क्रेडिट योजना श्रेणी सुधार के तहत जांजगीर-चांपा जिले मे कक्षा 12वीं बोर्ड…
परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त जांजगीर-चांपा। जिले के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा जिले के सभी विकासखण्ड के 16 परीक्षा केन्द्रों में 6 अपै्रल को प्रात: 11.15 बजे से आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने परीक्षा के सफल संचालन और नकल की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया है। उन्होंनें विकासखण्ड नवागढ़ के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जांजगीर और शासकीय कन्या…
लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष रूप से मतदान करने की दिलायी शपथ
लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष रूप से मतदान करने की दिलायी शपथ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगातार जिले में पोषण अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर में पोषण अभियान के अंतर्गत सतत सीख प्रक्रिया के दसवें माड्यूल केवल स्तनपान सुनिश्चित करना के विषय पर विकासखण्ड स्तरीय सोध दल का प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महिला बाल…
लगभग 500 विद्यार्थी निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया से हुए अवगत
लगभग 500 विद्यार्थी निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया से हुए अवगत रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है। गत छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2018 का चुनाव सबकी सहभागिता से स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया गया। साहू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अध्ययन भ्रमण में आए विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अध्ययन भ्रमण पर अब तक रायपुर और बिलासपुर जिले के लगभग 500 महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने…
माओवादी लीडर ने वोट न डालने की दी धमकी
माओवादी लीडर ने वोट न डालने की दी धमकी दंतेवाड़ा। बस्तर के दंडकारण्य विशेष जोन के दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ का एक प्रेस नोट मीडिया को जारी हुआ है. लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के संबंध में जनता के नाम फरमान जारी करते हुए 7 सवालों का जबाब मांगा हैं और जनता से अपील है कि कोई भी लोकसभा चुनाव में वोट न डाले. प्रेसनोट में बैलाडीला के खदानों को निजी कंपनी अडानी को बेच देने का विरोध भी नक्सलियो ने किया है. आदिवासी इलाकों में परंपरागत ग्राम सभाओं…
येदियुरप्पा की डायरी मामले पर जवाब देने निर्वाचन आयोग पहुंचे शैलेश
येदियुरप्पा की डायरी मामले पर जवाब देने निर्वाचन आयोग पहुंचे शैलेश रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप के खेल में निर्वाचन आयोग से शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है. येदियुरप्पा की डायरी मामले पर बीजेपी ने कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी. आज कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी निर्वाचन आयोग जवाब देने पहुंचे. शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ गिरीश देवांगन,किरणमयी नायक और कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे. शैलेश नितिन त्रिवेदी को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी…
