मतदान के दौरान खराबी आने पर आधे घंटे के भीतर बदले जाएंगे ईवीएम : सुब्रत साहू

मतदान के दौरान खराबी आने पर आधे घंटे के भीतर बदले जाएंगे ईवीएम : सुब्रत साहू रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी आने पर आधे घंटे में नई मशीन उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए रिजर्व ईवीएम मशीनों के समुचित उपयोग के लिए अधिकारियों को तैयारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सुगम तरीके से कर सके, इसके लिए निर्वाचन अमले को हर स्तर पर बेहतरीन प्रबंधन करना होगा।…

सामूहिक विवाह अनावश्यक फिजूल खर्ची से बचाव की दिशा में सार्थक प्रयास – भेडि़या

सामूहिक विवाह अनावश्यक फिजूल खर्ची से बचाव की दिशा में सार्थक प्रयास – भेडि़या दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 136 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह के साक्षी मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या ने नवदम्पत्तियों को नव जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत निर्धन एवं कम आय वाले परिवार की बेटियों का विवाह सामाजिक एवं धार्मिक रस्मों रिवाज के साथ परिवारजनों की मौजूदगी में किया जाता है।…

आईटीआई में पहली बार दीक्षांत समारोह, आटो मोबाईल स्कील इनहेंसमेन्ट सेंटर का उद्घाटन

आईटीआई में पहली बार दीक्षांत समारोह, आटो मोबाईल स्कील इनहेंसमेन्ट सेंटर का उद्घाटन रायपुर। उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल आज सड्डू स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के पहला दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के लिए पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा हैै और छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप आईटीआई में नए ट्रेड जैसे स्मार्ट एग्रीकल्चर, हेल्थ केयर, सोलर टेक्निशियन, स्मार्ट सिटी टेक्नीशियन, स्मार्ट फोन टेस्टिंग टेक्नीशियन…

सवाल से पहले जवाब तैयार, ऐसे हैं ग्वालियर से पहुंचे आनंदेश्वर महाराज

सवाल से पहले जवाब तैयार, ऐसे हैं ग्वालियर से पहुंचे आनंदेश्वर महाराज राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समागम शुरू होने के बाद इसका दर्शन करने दूर दराज से लोग पहुंच रहे है। कोई बिना पूछे मन की बात बता देता है तो कोई शेर की छाल जैसा पोशाक धारण किया हुआ है। इसके साथ ही कई ज्योतिषाचार्य भी सन्त समागम स्थल पहुंचकर लोगों की समस्याओं का नि:शुल्क समाधान कर रहे हैं। इनमें से एक हैं ग्वालियर के आनंदेश्वर महाराज जो समास्या का सामाधान पहले से तैयार रखते हैं…

राजिम माघी पुन्नी मेला में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

राजिम माघी पुन्नी मेला में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता राजिम। धार्मिक व सांस्कृतिक मंच पर खेलों को प्राथमिकता देने का काम इस बार राजिम माघी पुन्नी मेला में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पारंपरिक खेलों के सफल आयोजन के बाद अब खेल डोम में आस्थाई कोर्ट पर राज्यस्तरीय कबड्डी का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन केवल तीन मैच हुए वहीं दूसरे दिन बुधवार को देर शाम तक…

आनंद साहित्य मड़ई का आयोजन 2 मार्च को

आनंद साहित्य मड़ई का आयोजन 2 मार्च को रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आनंद साहित्य मड़ई का आयोजन 2 मार्च 2019,शनिवार को आनंद समाज वाचनालय में किया जा रहा है।यह कार्यक्रम तीन सत्रो में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कनक तिवारी महाअधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्ष के रूप में श्री विनोद कुमार शुक्ल, वरिष्ठ साहित्यकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में व्योमेश शुक्ल, निदेशक रूपवानी, सदस्य केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी उपस्थित होंगे जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा जाएगा। द्वितीय सत्र…

व्यय मानिटरिंग टीम का प्रशिक्षण 28 फरवरी को

व्यय मानिटरिंग टीम का प्रशिक्षण 28 फरवरी को बालोद। जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 को निष्पक्ष एवं शंातिपूर्ण सम्पन्न कराने व्यय मानिटरिंग टीम के एफएसटी, व्हीएसटी, एसएसटी दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण 28 फरवरी 2019 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में शाम चार बजे से आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने सर्व संबंधितों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

भृत्य पद हेतु मेरिट सूची जारी

भृत्य पद हेतु मेरिट सूची जारी बालोद। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए भृत्य पद की भर्ती, नियुक्ति की प्रक्रिया के दौरान प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण पश्चात पात्र अभ्यर्थियों का मेरिट सूची तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी मेरिट सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन पर कर सकते हैं।

स्थानीय कलाकारों को मंच देना सरकार का बेहतर प्रयास-ममता

स्थानीय कलाकारों को मंच देना सरकार का बेहतर प्रयास-ममता राजिम। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार राजिम माघी पुन्नी मेला में स्थानीय कालाकारों को मौका देने का जो निर्णय लिया है वह काफी सराहनीय है। इससे यहां के लोक कलाकारों को एक बेहतर मंच मिल रहा है। प्रदेश के हर कोने से छोटे बड़े सभी कलाकार यहां आकर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि हमारी लोक संस्कृति कितनी मजबूत है और हमारे कलाकार कला के क्षेत्र में कितने समृद्ध हैं। यह बातें छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका पद्मश्री…

स्कूली बच्चों ने निकाला विजय जुलूस

स्कूली बच्चों ने निकाला विजय जुलूस रायपुर। रावांभाठा स्थित मां बंजारीधाम गुरुकुल विद्यालय के 1600 विद्यार्थियों ने 8 सौ मीटर लंबे तिरंगे के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस में फौजियों की पोशाक में शामिल विद्यार्थियों के साथ-साथ घोड़े पर सवार वीरांगना लक्ष्मीबाई, रथ पर सवार भारत मां शामिल रहीं। विजय जुलूस के दौरान भारतीय वायु सेना के हौसले को सलाम करते विद्यार्थियों के भारत माता के जयघोष से राजधानी देशभक्ति से सराबोर हो गई। मां बंजारीधाम गुरुकुल विद्यालय के डायरेक्टर पं. हरिप्रसाद जोशी ने बताया कि मां बंजारीधाम गुरुकुल विद्यालय…