दुर्ग-बेमेतरा की गौशालाओं में पौने 3 सौ पशुओं की मौत

दुर्ग-बेमेतरा की गौशालाओं में पौने 3 सौ पशुओं की मौत रायपुर। दुर्ग और बेमेतरा जिले की गौशालाओं में कुल मिलाकर 285 पशुओं की मौत हुई है। इस सिलसिले में न्यायिक जांच आयोग द्वारा जांच की कार्रवाई चल रही है। यह जानकारी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य शिशुपाल सोरी ने पूछा कि क्या राज्य में गौशालाओं का पंजीयन कर अनुदान गौ सेवा आयोग द्वारा दिया जाता है? इसके जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में गौशालाओं का पंजीयन कर अनुदान…

सोठी एनीकट में क्षतिग्रस्त की रिपोर्ट पर 4 इंजीनियर निलंबित

सोठी एनीकट में क्षतिग्रस्त की रिपोर्ट पर 4 इंजीनियर निलंबित रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में सोठी एनीकट के निर्माण में अनियमितता की कोई शिकायत नहीं आई है। एनीकट के क्षतिग्रस्त होने पर जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर चार इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह जानकारी जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य नारायण चंदेल के सवाल के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव नदी पर ग्राम पीथमपुर से ग्राम हथनेवरा के…

नान घोटाला मामले में तीन और गवाह मुकरे

नान घोटाला मामले में तीन और गवाह मुकरे रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला प्रकरण के तीन और सरकारी गवाह गुरूवार को अपने बयान से पलट गए। तीनों राइस मिलर ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने नान के अफसरों को किसी तरह की रिश्वत दी है। ईओडब्ल्यू ने राईस मिलर राजेश बिंदल, संदीप धामेजानी और गरियाबंद के मोहम्मद हुसैन मेमन को सरकारी गवाह बनाया था। तीनों गुरूवार को जिला अदालत में हाजिर हुए। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने नान के अफसरों को क्वालिटी में समझौते…

कुपोषण में साढ़े तीन फीसदी की कमी

कुपोषण में साढ़े तीन फीसदी की कमी रायपुर। प्रदेश के कुपोषण खत्म करने के लिए चल रहे अभियान के फलस्वरूप कुपोषण में 3.54 फीसदी की कमी आई है। यह जानकारी महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि में कुपोषण बच्चों का सर्वे कब-कब किया गया? इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुपोषण के आंकलन…

अचल सम्पतियों का बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्वांत निर्धारण हेतु सुझाव आमंत्रित

अचल सम्पतियों का बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्वांत निर्धारण हेतु सुझाव आमंत्रित सुकमा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला मूल्यांकन समिति सुकमा श्री चंदन कुमार ने बताया है कि छत्तीसगढ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्वांतों को बनाने तथा पुनरीक्षण 2000 के प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2019-2020 के लिए अचल सम्पत्ति का बाजार मूल्य सिद्वांत (गाईड-लाईन) तैयार किया जाना है। अतः आम जनता एवं लोक अधिकारियों तथा विभिन्न स्टाक होल्डर्स को बाजार मूल्य मार्गदर्शक से संबंधित सुझाव विसंगति तथा प्रचलित लेन-देन की दर आदि हो तो एक सप्ताह के भीतर संयोजक जिला मूल्याकंन समिति के…

निवेशकों की सहायता हेतु सुविधा केन्द्र

निवेशकों की सहायता हेतु सुविधा केन्द्र सुकमा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुकमा द्वारा पी ए सी एल लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत निवेशधारकों की सहायता के लिए सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ शासन द्वारा चिटफंड कंपनियों से छत्तीसगढ के निवेशकों की धनराशि वापिस करने का निर्णय लिया गया है। सुविधा केन्द्र के संबंध में सम्बधित निवेशधारको को सूचित किया गया है कि वे निवेशित राशि प्राप्त करने हेतु जनपद स्तर पर स्थापित पीएसीएल लिमिटेड् के निवेशकों हेतु सुविधा केन्द्रो में अपने दस्तावेज के साथ आनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर…

ग्रामीण खेल-खूद प्रतियोगिता

ग्रामीण खेल-खूद प्रतियोगिता सुकमा। भारत सरकार के खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल शांति और विकास के लिए पेस एण्ड डेवलोपमेंट के तहत जिला-सुकमा में कलेक्टर श्री चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ल के मार्गदर्शन में ग्रामीण खेलखूद एवं ग्रामीण आदिवासी युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने हेतु दिनांक 5 मार्च 2019 को दोरनापाल एवं 6 मार्च को कोंटा में ग्रामीण खेलखूद प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों के गोलापल्ली दोरनापाल, कोंटा, चिंतागुफा, जगरगुण्डा, एर्राबोर, दुब्बाटोटा तथा पोलमपल्ली के युवा सम्मिलित होगें।…

प्लेसमेंट शिविर आज

प्लेसमेंट शिविर आज सुकमा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा द्वारा प्रतिमाह विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाता है। आज एक मार्च 2019 को निजी संस्थानों हेतु विभिन्न पदों में जिला ब्यूरो प्रमुख, योग्यता स्नातक, कम्प्यूटर आॅपरेटर, योग्यता बारहवी और कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण, आॅफिस बाॅय, 12 वीं उत्तीर्ण, रिपोर्टर 10 वी उत्तीर्ण कार्यालय सहायक, दसवी उत्तीर्ण इत्यादि पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति शैक्षणिक योग्यता, निवास, जाति प्रमाण-पत्र आधार कार्ड, मूल दस्तावेज एवं फोटोकाॅपी की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित कार्यालय जिला रोजगार…

नरवा, गरूवा, घुरूवा अउ बाड़ी विकास के लिये एनजीओ की तरह कार्य करना होगा: कलेक्टर

नरवा, गरूवा, घुरूवा अउ बाड़ी विकास के लिये एनजीओ की तरह कार्य करना होगा: कलेक्टर बिलासपुर। कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने जिले में नरवा, गरूवा, घुरूवा अउ बाड़ी योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु यह निर्देश दिया। उन्होंने नरवा, गरूवा, घुरूवा अउ बाड़ी विकास के लिये अधिकारियों को एनजीओ की तरह कार्य करना होगा। गांव वालों से चर्चा कर उनका विश्वास अर्जित करने की यह गतिविधि है। योजना का प्रचार-प्रसार निचले स्तर पर जाकर करें। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में 15 प्रतिशत गांवों में गौठान…

चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाता को शत-प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिये व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लाईवलीहुड कॉलेज में लाईवलीहुड कालेज एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात इन महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं…