पाक मीडिया की शर्मनाक हरकत, पुलवामा हमलावर को बताया Freedom Fighterइन पर उठाई अंगुली

पाक मीडिया की शर्मनाक हरकत, पुलवामा हमलावर को बताया Freedom Fighterइन पर उठाई अंगुली नई दिल्‍ली। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एक बार फिर से पाकिस्‍तान की मीडिया का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। इस बार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने इस हमले को लेकर शर्मसार कर देने वाली बाते कहीं हैं। ट्रिब्‍यून ने हमले पर सवाल उठाते हुए यहां तक कहने से गुरेज नहीं किया कि आने वाले दिनों में भारत में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसमें अपनी बढ़त बनाने के मकसद से यह हमला भारतीय राजनीतिक पार्टियों द्वारा करवाया जा…

राहुल गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

राहुल गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर। सांसद राहुल गांधी आज बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के ग्राम धुरागांव में आयोजित विशाल आदिवासी कृषक अधिकार सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद पी. एल. पुनिया, महापौर जतिन जायसवाल, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी…

बाहरी दिल्ली के नेल पॉलिश कारखाने में आग लगने से नौ झुलसे

बाहरी दिल्ली के नेल पॉलिश कारखाने में आग लगने से नौ झुलसे नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तीन मंजिला एक नेल पॉलिश कारखाने में आग लगने से नौ कर्मचारी झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तड़के 2.48 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया और सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि…

पुलवामा आतंकवादी हमले से जुड़े सात लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलवामा आतंकवादी हमले से जुड़े सात लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है । अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । पुलवामा के निकट अवंतीपुरा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये। पुलिस ने आत्मघाती हमले की योजना से जुड़े होने के संदेह में इन युवकों को पुलवामा और अवंतीपुरा से हिरासत में लिया । अपनी तरह के इस पहले…

सबके सहयोग से साकार करेंगे पुरखों के सपने : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सबके सहयोग से साकार करेंगे पुरखों के सपने : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ संत कबीर और गुरू बाबा घासीदास की पवित्र धरती है। हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपना देखा था, उसे मिल-जुलकर साकार करना है। सबके सहयोग से इसे एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री कल रात स्थानीय विप्र भवन में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने…

दूरस्थ अंचलों में भी चिकित्सक समर्पण भाव से कर रहे हैं मानव सेवा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दूरस्थ अंचलों में भी चिकित्सक समर्पण भाव से कर रहे हैं मानव सेवा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य है। बस्तर के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र चिंतागुफा, चिंतलनार के साथ-साथ दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे अंदरूनी इलाकों में कठिन परिस्थितियों में भी हमारे चिकित्सक पूरे समर्पण के साथ मानव सेवा कर रहे हैं। डॉक्टरों की सेवाएं अमूल्य हैं और ऐसे चिकित्सकों का कार्य बेहद प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री कल रात…

मुख्यमंत्री ने काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश में शांति की स्थापना के लिए प्रार्थना की

मुख्यमंत्री ने काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश में शांति की स्थापना के लिए प्रार्थना की रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के कालीबाड़ी स्थित माँ काली मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में शांति की स्थापना की प्रार्थना की। श्री बघेल ने कहा कि पुलवामा के शहीदों के परिवारों की इस दुःख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने माँ काली से शहीदों के परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक…

आधार कार्ड और बल की आईडी से हुई, पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों की पहचान

आधार कार्ड और बल की आईडी से हुई, पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों की पहचान नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के सभी 40 जवानों की पहचान उनके आधार कार्ड, आईडी कार्ड तथा कुछ अन्य सामानों के जरिए ही हो पाई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भीषण विस्फोट से जवानों से शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे इसलिए उनकी शिनाख्त करना मुश्किल काम था। इन शहीदों की पहचान आधार कार्ड, बल के आईडी कार्ड, पैन कार्ड…

देश की जनता जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगी: PM भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह

देश की जनता जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगी: PM भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह इटारसी (मप्र)। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों पर जम्मू कश्मीर में हुआ हमला दुखद है। इसे लेकर जो कार्रवाई की जानी चाहिए, वह तो होगी ही लेकिन देश की जनता इन जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगी। सिंह ने यह यह बात शुक्रवार को इटारसी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही। होशंगाबाद जिले के इटारसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी, शुक्रवार को एक सभा को सम्बोधित…

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के काफिले गुजरने के दौरान आम नागरिकों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के काफिले गुजरने के दौरान आम नागरिकों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि सरकार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे लोगों की सुरक्षा पर पुनर्विचार करेगी। उनका परोक्ष इशारा अलगाववादी नेताओं की तरफ था। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने की पृष्ठभूमि में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद गृह मंत्री ने कहा कि…