तेलंगाना से 8 बंधक मजदूरों को कराया गया रिहा

तेलंगाना से 8 बंधक मजदूरों को कराया गया रिहा महासमुंद। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के समक्ष बलौदाबाजार जिले के विकासखंड के ग्राम चांदन निवासी पुनी बाई ने अपनी बेटी एवं दामाद सहित 8 लोगों के बंधक बानए जाने की जानकारी दी। कलेक्टर को पुनी बाई ने बताया कि तेलंगाना के पेटापल्ली जिले के गौरवीपेट के ईट भ_ा मालिक रवि मार्का वीएमआर द्वारा सरायपाली विकासखंड के ग्राम हरिबनपुर (कोटद्वारी) निवासी तरूणी, हेमा, राधिका, शशिभूषण, पंकजनी, सोहन, सुष्टिता एवं सपना को बंधक बना लिया गया है। इस मामले को कलेक्टर जैन ने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जरहागांव आयेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जरहागांव आयेंगे मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 17 फरवरी को मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव आयेंगे। श्री बघेल प्रात: 10.50 बजे साइंस कालेज हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.20 बजे जरहागांव पहुंचेंगे तथा मिनी स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी योजना के तहत 15 स्थानों में गोठान निर्माण हेतु शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 11.50 बजे जरहागांव से जिला बिलासपुर के ग्राम ताला के लिए प्रस्थान करेंगे।

कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने ग्राम जरहागांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को मंच व्यवस्था, बेरिकेटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिये। सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी का क्रियान्वयन शुरू

सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी का क्रियान्वयन शुरू मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी अभियान सुराजी गांव योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी ऐला बचाना हे संगवारी का क्रियान्वयन मुंगेली जिले में शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुराजी गांव योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिये है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा तीनों विकासखण्डों में ग्रामों का चिन्हांकन कर लिया गया है। हर ग्रामों में भूमि का चयन कर…

कर्ज माफी के पैसे बच्चों की पढ़ाई में आयेगा काम

कर्ज माफी के पैसे बच्चों की पढ़ाई में आयेगा काम मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्ज माफी के लिये गये निर्णय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कई गरीबों का घर रोशन हुआ है। वहीं किसानों ने बताया कि कर्ज माफी की पैसे से बच्चों की पढ़ाई और माली हालत सुधारने में लगायेंगे। इसी कड़ी में कबीर वार्ड मुंगेली के कृषक श्री श्यामदास कोशले ने बताया कि वे सहकारी समिति से ऋण में खाद, बीज क्रय किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्ज माफी की घोषणा किये जाने से 1…

बरतुंगा में जिला स्तरीय किसान मेला सह

बरतुंगा में जिला स्तरीय किसान मेला सह महासमुंद। पिथौरा विकासखंड के शासकीय कृषि प्रक्षेत्र बरतुंगा में 17 फरवरी को केन्द्र प्रवर्तित आत्मा योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक व्ही.पी. चौबेे ने बताया कि जिला स्तरीय किसान मेला के मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा के सांसद श्री चंदूलाल साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव करेगें। प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा एवं उप संचालक कृषि ने कृषकों को अधिक संख्या में शामिल होने की अपील…

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा रायपुर। राजधानी में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तेज रफ्तार की वजह से हादसे होते रहते हैं. ताजा मामला रायपुर के सुंदरनगर टोल प्लाजा का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया है. जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मामला डीडीनगर थाना इलाके का है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर…

अंबेडकर अस्पताल में नहीं है रैबीज का इंजेक्शन

अंबेडकर अस्पताल में नहीं है रैबीज का इंजेक्शन रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में आए दिन कुत्तों के काटे जाने से घायल लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने जाते हैं। यहां से उनको पर्ची बनाकर लोकल पर्चेज करने की सलाह दी जाती है। इंजेक्शन बाहर दुकान से लाए भी तो लगाने वाला नदारद। ऐसे में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अंबेडकर अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. शुभ्रा सिंह ठाकुर ने कहा कि सीजीएमएससी इंजेक्शन की सप्लाई नहीं कर रहा है। इसी वजह से लोकल पर्चेज कर मरीजों…

मेघा के 40 बुजुर्गों को 6 माह से नहीं मिला है पेंशन

मेघा के 40 बुजुर्गों को 6 माह से नहीं मिला है पेंशन मगरलोड। मेघा के 40 बुजुर्गों को 6 माह से पेंशन नहीं मिला है. बेबस होकर 70 साल से अधिक उम्र के 40 बुजुर्ग पेंशन मांगने जनपद पंचायत मगरलोड पहुंचकर पेंशन देने की गुहार लगा रहे हैं. मामला धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के गौरव ग्राम पंचायत का है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी बुजुर्गों ने सीईओ की अनुपस्थिति में पेंशन प्रभारी से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया है. पीडि़त बुजुर्गों ने प्रभारी को कहा कि 6 माह…

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार : प्रधानमंत्री मोदी

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार : प्रधानमंत्री मोदी यवतमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की पूरी आजादी दे दी गई है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पंधरवड़ा में कई परियोजनाओं की शुरूआत करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन गया है। प्रधानमंत्री ने…