खूंटाघाट की बड़ी नहर में दिखा मगरमच्छ कोटा। रतनपुर खूंटाघाट की बड़ी नहर में आज सुबह ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को देखा। इसकी सूचना उन्होंने वन परिक्षेत्र रतनपुर को दिया। तब मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने जाली लगाकर मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद खूंटाघाट में सुरक्षित मगरमच्छ को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इस बड़ी नाली से लगातार कई मगरमच्छ अब तक निकल चुके हैं। उन सभी को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर सुरक्षित खुटाघाट में छोड़ा जा चुका है।
महीना: फ़रवरी 2019
लोकतंत्र प्रहरी ने आतंकवाद व पाकिस्तान का फूंका पुतला
लोकतंत्र प्रहरी ने आतंकवाद व पाकिस्तान का फूंका पुतला रायपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश प्रवक्ता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के आह्वान पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कायरतपूर्ण सीआरपीएफ जवानों पर किए हमले के विरोध में प्रदेश के बिलासपुर, अंबिकापुर, मुंगेली, कोरबा, राजनांदगांव, गरियाबंद सहित राजधानी रायपुर में लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी व सरंक्षक टीएस राव के नेतृत्व में भारतमाता चौक…
डीजल चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
डीजल चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर। लगातार एनएच 343 मुख्य मार्ग पर डीजल चोरी की शिकायत आने के बाद पुलिस ने डीजल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। रात्रि गश्त के दौरान गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला ने बताया कि कल रात पुलिस ने बरिया चौकी के शिव मंदिर के पास स्वराज माजदा वाहन से डीजल चोरी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अंध विश्वास कर रकम दोगुना करने वसूले 5 लाख
अंध विश्वास कर रकम दोगुना करने वसूले 5 लाख जांजगीर। जांजगीर चाम्पा जिले में अंध विश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिल्डर के घर से झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के बहाने 4 लोगों ने 5 लाख रुपए पार कर दिए। ठगों ने बिल्डर के घर पूजा का आयोजन किया और पूजा करने के बाद पूरा कमरा बंद कर दिया। ठगों ने पूजा-पाठ के बाद कहा कि 5 दिन बाद कमरा खोलना रकम दोगुना हो जाया रहेगा और इसी दौरान उन्होंने मौका पाते ही 5 लाख अपने…
नवजोत सिंह सिद्धू को भारी पड़ा पाकिस्तान प्रेम, हुई कपिल के शो से छुट्टी
नवजोत सिंह सिद्धू को भारी पड़ा पाकिस्तान प्रेम, हुई कपिल के शो से छुट्टी नई दिल्ली। पूरे देश में पुलवामा हमले को लेकर आक्रोश तैर रहा था तो दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू को पकिस्तान के लोगों की चिंता सता रही थी। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू को पकिस्तान में प्रेम करना भारी पड़ गया हैं। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के ‘‘कायरतापूर्ण’’ हमले की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पूछा कि क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए…
पुलवामा हमले का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के लोगों को सताने के लिए नहीं हो : पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा
पुलवामा हमले का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के लोगों को सताने के लिए नहीं हो : पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आगह किया कि हमें शरारती तत्वों को पुलवामा आतंकी हमले का इस्तेमाल “लोगों को सताने या परेशान करने के बहाने” के रूप में करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए और कहा कि सीआरपीएफ के कर्मियों की मौत के दर्द को ‘इस तरह की शैतानी योजनाओं‘ को कामयाब करने में इस्तेमाल नहीं होने देना चाहिए। महबूबा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ हम दर्द और…
दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए मै हमेशा उपलब्ध रहूंगा: फुटबाल खिलाड़ी छेत्री
दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए मै हमेशा उपलब्ध रहूंगा: फुटबाल खिलाड़ी छेत्री नई दिल्ली। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में इस खेल के विकास में सहयोग देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले 34 साल के इस खिलाड़ी को यहां इस खेल का संचालन करने वाले ‘फुटबाल दिल्ली’ ने पहले फुटबाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। छेत्री ने कहा कि मैं फुटबाल दिल्ली के इस सम्मान…
2021 तक अरुणाचल प्रदेश के सभी दफ्तर हो जाएंगे कागज रहित : मुख्यमंत्री खांडू
2021 तक अरुणाचल प्रदेश के सभी दफ्तर हो जाएंगे कागज रहित : मुख्यमंत्री खांडू ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 2021 तक कागज रहित ई-कार्यालयों में तब्दील हो जाएंगे। खांडू ने तवांग में तवांग एवं दिरांग जिलों के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट की शुक्रवार को शुरूआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शासन प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के प्रयोग पर बहुत जोर दे रही है और 2021 तक सभी सरकारी दफ्तर कागज रहित ई-दफ्तरों में बदल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा…
कश्मीर से होगा आतंक का खात्मा, कुछ लोग नहीं चाहते शान्ति: नरेंद्र सिंह तोमर
कश्मीर से होगा आतंक का खात्मा, कुछ लोग नहीं चाहते शान्ति: नरेंद्र सिंह तोमर नई दिल्ली। मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सर्वदलीय बैठक खत्म होने के बाद कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम इस लड़ाई में एकजुट होकर समूचे विश्व को यह संदेश देना चाहते है कि हम एक हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में शामिल सभी दलों के नेताओं ने मौन रहकर सभी 40 शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी। तोमर ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नेताओं द्वारा समर्थन…
पुलवामा हमले के बाद अब राजौरी सेक्टर में हुआ प्म्क् ब्लॉस्टए सेना का अधिकारी शहीद
पुलवामा हमले के बाद अब राजौरी सेक्टर में हुआ प्म्क् ब्लॉस्टए सेना का अधिकारी शहीद जम्मू। जम्मू.कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आईईडी ब्लॉस्ट में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया है। बता दें कि राजौरी सेक्टर के करीब लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना ने तलाशी अभियान चलाया तभी अचानक से आईईडी ब्लॉस्ट हुआ। इस ब्लॉस्ट में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया तो वहीं दूसरा अधिकारी बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी की दोपहर में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में…
