एनएच 30 पर सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत कांकेर। एनएच 30 पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंगलवार कॉलेज के पास किस अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरवेल में पदस्थ प्रधानपाठक जगदेव उसेंडी के रूप में हुई है। व्यासकोंगेरा के रहने वाले शिक्षक जगदेव उसेंडी स्कूल से लौटने के बाद आतुर गांव जाने को लिए निकले थे। उसी दौरान जंगलवार कॉलेज के पास तेज…
महीना: फ़रवरी 2019
शिक्षाकर्मी 23 फरवरी को मुख्यमंत्री का करेंगे अभिनंदन
शिक्षाकर्मी 23 फरवरी को मुख्यमंत्री का करेंगे अभिनंदन रायपुर। शिक्षाकर्मियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार से किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी देखने को नहीं मिल रही है। शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे का कहना कहना है कि देर-सबेर ही सही भूपेश सरकार हमारी मांगों को पूरा करेंगी। इसका एहसास उन्होंने कई बार कराया है। यहीं कारण है कि 23 फरवरी को पाटन में शिक्षाकर्मी संघ ने अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया है। इसमें प्रदेश भर के शिक्षाकर्मी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलेंगे और अपनी बातों को…
राज्योत्सव में बाहरी कलाकारों के पीछे भारी भरकम राशि खर्च
राज्योत्सव में बाहरी कलाकारों के पीछे भारी भरकम राशि खर्च रायपुर। विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान यह बात सामने आई है कि वित्तीय वर्ष 2015 से 2018 के बीच हुए राज्योत्सव महोत्सव में संस्कृति विभाग ने बाहरी कलाकारों पर करीब 3 करोड़ 47 लाख खर्च कर किए। वहीं प्रदेश के कलाकारों के लिए करीब 1 करोड़ 10 लाख ही खर्च किए। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2016 से अब तक विभाग ने प्रदेश में कराए गए कार्यक्रमों के लिए लगभग 46 करोड़ 76 लाख का भुगतान किया गया है।…
ट्रैक्टर की ठोकर से बाप-बेटे की मौत
ट्रैक्टर की ठोकर से बाप-बेटे की मौत कोरबा। करतला थाना इलाके के चारमार इलाके में वाहन के रफ़्तार का कहर देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक़ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे एक परिवार को ट्रैक्टर (सीजी 13 एबी 9584) ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चारमार के रहने वाले लक्ष्मण कुमार का परिवार पिछले दिनों शादी समारोह में शामिल होने ग्राम धौराभांठा गया हुआ था। यहां से लक्ष्मण अपनी पत्नी गायत्री…
महिला पेट्रोलिंग टीम ने अड्डेबाजों के खिलाफ चलाया अभियान
महिला पेट्रोलिंग टीम ने अड्डेबाजों के खिलाफ चलाया अभियान रायपुर। एसपी नीथू कमल के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्षा मिश्रा के नेतृत्व में एएसआई राजकुमारी और सीमा दुबे की पेट्रोलिंग टीम ने अड्डेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान के डीडी नगर थाना क्षेत्र में शीतलामाता चौक के पास 11 युवकों को नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली कोरेक्स सिरप और स्पास्मो टैबलेट के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पकड़े गए 10 संदिग्ध युवकों के विरुध्द थाना डीडी नगर में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।…
यातायात पुलिस ने किया 507 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
यातायात पुलिस ने किया 507 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई रायपुर। यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक चौराहो में अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 507 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बता दे कि एसपी नीथू कमल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के वीआईपी टर्निंग,अग्रसेन धाम चौक, तेलीबांधा थाना के सामने, मरीन ड्राइव, एसआरपी चौक, अनुपम नगर चौक, मोवा थाना के सामने, बस स्टैंड यातायात थाना के सामने, गंज थाना के सामने, तेलगानी नाका चौक, खमतराई थाना के सामने, सरस्वती नगर थाना के…
हुड़दंगी युवकों को पुलिस ने भेजा जेल
हुड़दंगी युवकों को पुलिस ने भेजा जेल जगदलपुर। शहर में देर रात तक हंगामा करने व शराब पीकर लोगों से बेवजह गाली गलौच करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हंगामा करने वाले दस युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि देर रात कुछ लोगों के हंगामा मचाये जाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चिरंजीवी…
पत्रकार सुरक्षा काननू बनाने की मांग तेज
पत्रकार सुरक्षा काननू बनाने की मांग तेज रायपुर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग पूरे प्रदेश में जोर पकड़ती जा रही है। पत्रकार सुरक्षा कानून के मसौदे को लेकर राष्ट्रीय सम्मेलन गॉस मेमोरियल मैदान में रविवार को आयोजित किया गया है। इसमें पत्रकार,अधिवक्ता, न्यायधीश, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक कमल शुक्ला ने बताया कि ऐसे समय में जब अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार खतरे में है और पत्रकारों पर हिंसक हमले तेज हो रहे हैं तो पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून…
सांसद महतो ने किया शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण
सांसद महतो ने किया शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण कोरबा। सांसद डॉ. बंशीलाल महतो ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत कोरबा जिले अंतर्गत कोरबा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला केराकछार एवं कोरकोमा का अवलोकन किया। उन्होंने शाला के बच्चों से प्रश्न किया। इस दौरान कक्षा 8वी की शशिभूषण के हाजिर जवाब से अत्यंत हर्षित हुए तथा सभी विद्यार्थियों से शाला की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने शाला के शिक्षकों को व कोरबा बीईओ को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार एवं…
जो आग आपके दिल में है, वही आग मेरे दिल में भी है : प्रधानमंत्री मोदी
जो आग आपके दिल में है, वही आग मेरे दिल में भी है : प्रधानमंत्री मोदी बरौनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश के लोगों का दुख और गुस्सा समझते हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली अंगिका में कुछ पंक्तियां बोलकर अपना भाषण शुरू किया और पुलवामा हमले में मारे गए राज्य के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी। मोदी…
