ईव्हीएम एवं वीवीपैट को महिलाओं ने परखा

ईव्हीएम एवं वीवीपैट को महिलाओं ने परखा मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता (स्वीप) के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में ईव्हीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट परिसर में ग्रामीण महिलाओं ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट को परखा। लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदान करने के लिए ईव्हीएम मशीन संचालन करने सीखा तथा बटन दबाकर वोट डालने की जानकारी प्राप्त की।

सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रूपये का चेक वितरित

सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रूपये का चेक वितरित मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरएस नायक एवं विकास विस्तार अधिकारी श्री एलके वैष्णव ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ग्राम नुनियाकछार के मृतक रतिराम के रिश्तेदार को दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि मृतक रतिराम निषाद का 31 अक्टूबर 2018 को बुंदेली रायपुर रोड के पास हाईवा से टकराकर मृत्यु हो गई थी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए शाखा प्रबंधक देना बैंक से संपर्क किया…

राजिम माघी पुन्नी मेला शुरू

राजिम माघी पुन्नी मेला शुरू मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति, धर्मस्व विभाग द्वारा माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 तक राजिम माघी पुन्नी मेला एवं संत समागम का आयोजन किया गया है। पवित्र नदियों, महानदी सोन्ढ़ूर एवं पैरी के त्रिवेणी संगम पर स्थित प्रयागराज राजिम (चित्रोत्पला) में आयोजन किया गया है। प्राचीन देवायलों के दर्शन एवं संतों के प्रवचनों तथा छत्तीसगढ़ी संस्कृति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतिदिन आनंद ले सकेंगे।

25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत मुंगेली। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली द्वारा नायब तहसीलदार जरहागांव के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आर्थिक सहायता योजनांतर्गत तहसील व जिला मुंगेली के ग्राम मोतिमपुर निवासी मृतक स्व. कैलाश पात्रे आ. मोतीलाल पात्रे के निकटतम वारिस पिता मोतीलाल पात्रे को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि 06 मई 2018 को सड़क दुर्घटना में कैलाश पात्रे की मृत्यु हो गई थी।

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांग मतदाता हुए जागरूक

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांग मतदाता हुए जागरूक जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाता को शत-प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिये व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के दिव्यांग एवं तृतीय लिंग मतदाताओं के लिए आज जिले के नगर पालिका चांपा के सभाकक्ष तथा घोघरीनाला बस्ती के सामुदायिक भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा दिव्यांग एवं तृतीय लिंग मतदाताओं को दी…

खेल अधिवेशन में जुटे खिलाड़ी, अधिकारी

खेल अधिवेशन में जुटे खिलाड़ी, अधिकारी रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्पोट्र्स सेल द्वारा विगत दिवस स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में खेल अधिवेशन का आयोजन किया गया। खेल अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद शामिल रहे। खेल अधिवेशन में खेल संघों के अधिकारी विशेषज्ञ, राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने एवं प्रदेश के खिलाडिय़ों एवं खेल के विकास के मुद्दे पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विधायक अम्बिका सिंहदेव और श्रीमती जांगड़े भी उपस्थित रहे।…

किसानों के नाम पर बिचौलियों ने की बीज सप्लाई,जांच होगी

किसानों के नाम पर बिचौलियों ने की बीज सप्लाई,जांच होगी रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा और बलौदा विकासखण्ड में पिछले तीन सालों में अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के बीज उत्पादन पर भाजपा सदस्य सौरभ सिंह ने सवाल खड़े किए। उन्होंने बड़े फर्जीवाड़े का जिक्र करते हुए कहा कि जिन गांवों में बीज उत्पादन दिखाया गया है, वहां के किसान इसकी पैदावार नहीं करते। श्री सिंह ने यह भी बताया कि किसानों से बीज उत्पादन दिखाकर बिचौलियों ने इसकी सप्लाई की है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पूरे मामले को…

शान्ति सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला

शान्ति सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर परिसर में 1 से 10 मार्च तक महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का अवलोकन प्रतिदिन सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले की जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्घाटन 1 मार्च को सायं 6 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव और नगरीय…

17वां युवा वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू

17वां युवा वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान दिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में 17 वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 56 वैज्ञानिक को एवं 155 यंग साइंसटिस्ट शामिल हैं। उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा, छग विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के डॉ. के सुब्रमण्यम बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष कल्लोल घोष एवं समन्वयक डॉ. मानस…

कन्हर नदी पर अलवार डेम के निर्माण से आधा दर्जन गांव प्रभावित होंगे

कन्हर नदी पर अलवार डेम के निर्माण से आधा दर्जन गांव प्रभावित होंगे रायपुर। कन्हर नदी में निर्माणाधीन अलवार डेम से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आधा दर्जन ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य बृहस्पत सिंह ने जानना चाहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर कन्हार नदी में निर्माणाधीन अलवार डेम से कितने ग्राम प्रभावित होंगे? जल संसाधन मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की सीमा पर कन्हार नदी…