पांच प्रकरणों में 20 लाख आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत गरियाबंद। कलेक्टर श्याम धावड़े ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के पांच प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के निकटतम वारिस के लिए चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी के फूलबती की सर्पदंश के कारण मृत्यु हुई थी, इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वारिस उनकी माता श्याम बाई को चार लाख…
महीना: फ़रवरी 2019
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक मुंगेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी के संबंध में समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने लोकसभा निर्वाचन की तैयारी शुरू करने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया तथा जानकारी प्राप्त की। उन्होने नोडल अधिकारियों से विधानसभा निर्वाचन में आई समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। लोकसभा निर्वाचन सुव्यवस्थित संपन्न कराने हेतु समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नशीने ने कहा कि…
कलेक्टोरेट परिसर में विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित
कलेक्टोरेट परिसर में विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित मुंगेली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 1 मार्च 2019 से प्रारंभ होना है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में आने वाली समस्या के निराकरण हेतु नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की पहल पर विद्यार्थी सहायता केंद्र की स्थापना कलेक्टोरेट परिसर के कक्ष क्रमांक 207 में की गई है। जिसका दूरभाष नंबर 07755-264140 है। यह केंद्र प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक कार्यालयीन दिवस पर खुला रहेगा। इच्छुक…
संरक्षण अधिकारी के आवेदकों से दावा आपत्ति 23 फरवरी तक
संरक्षण अधिकारी के आवेदकों से दावा आपत्ति 23 फरवरी तक मुंगेली। एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय पदों पर कर्मचारी की नियुक्ति (संविदा) हेतु संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) एवं आउटरीच वर्कर के पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों की पदवार वरिष्ठता सूची न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर पात्र-अपात्र आवेदकों की प्रारंभिक सूची तैयार किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को जारी सूची से कोई आपत्ति है तो वह 23 फरवरी 2019 सायं 5 बजे तक पोस्ट/कोरियर के माध्यम से अथवा…
मृतक के वारिस के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मृतक के वारिस के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत मुंगेली। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली द्वारा तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आर्थिक सहायता योजनांतर्गत तहसील व जिला मुंगेली के ग्राम शीतलकुण्डा निवासी मृतक स्व. शरद जोशी पिता खेलू जोशी के निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती रागनी जोशी को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर 2018 को सड़क दुर्घटना में शरद जोशी की मृत्यु हो गई थी।
रोजगार गारंटी योजनांतर्गत विभिन्न पदों के लिए 5 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
रोजगार गारंटी योजनांतर्गत विभिन्न पदों के लिए 5 मार्च तक आवेदन आमंत्रित मुंगेली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिला/जनपद पंचायत स्तर के लिये अर्हताधारी उम्मीदवारों से 5 मार्च 2019 को सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। सहायक परियोजना अधिकारी, लेखापाल, डाटा एंट्री आपरेटर, सहायक ग्रेड-03 पदों हेतु निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप एवं शर्तो के अधीन जिला पंचायत मुंगेली में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु मुंगेली जिले के वेबसाईट तथा कार्यालय जिला पंचायत…
कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख की स्वीकृति
कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख की स्वीकृति जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसील जांजगीर के ग्राम सरखों श्रीमती भगवाती सूर्यवंशी के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री बंशीलाल, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोनारगढ़ के श्री लवसिंह के सर्प काटने से मृत्यु…
चतुर्थ श्रेणी भृत्य का अंतरिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी
चतुर्थ श्रेणी भृत्य का अंतरिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी जांजगीर-चांपा। जिला कलेक्टोरेट के अधीन अनुभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी (भृत्य, चैकीदार, प्रोसेस सर्वर और फरार्श) के पदों पर भर्ती हेतु अंतरिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्तरीय भर्ती समिति के अध्यक्ष श्री अजीत वसंत ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र सूची में से अभ्यर्थियों का 1:10 के मान से लिखित परीक्षा विगत दिवस आयेजित की गई…
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 को
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 को जांजगीर-चांपा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय अंतर शालेय लोक नृत्य, लोक गीत, तात्कालिक भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी को प्रात: 10 बजे से लिंक रोड स्थित तुलसी भवन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत तात्कालिक भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता दो स्तरों पर होगी।प्रथम स्तर पर मीडिल स्कूल और द्वितीय स्तर पर हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थी भाग लेेंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने जिले…
प्रभारी मंत्री और राजस्व मंत्री ने माँ दन्तेश्वरी की पूजा- अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
प्रभारी मंत्री और राजस्व मंत्री ने माँ दन्तेश्वरी की पूजा- अर्चना कर मांगा आशीर्वाद दंतेवाड़ा। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा कवासी लखमा और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा के अलावा जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी तथ कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री जीएन बघेल एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
