शहीद हुए जवानों के परिवारों को राहत पहुंचाने किया गया चंदा इक_ा रायपुर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को राहत पहुंचाने सोमवार को एनआईटी के सामने आम लोगों से चंदा इक_ा किया गया । बताया जा रहा है कि इक_े किए चंदे की राशि पीडि़त परिवारों से मिलकर सौंपी जाएगी। दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलवामा क्षेत्र में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भगवान दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
महीना: फ़रवरी 2019
नक्सलियों ने जेसीबी को किया आग के हवाले
नक्सलियों ने जेसीबी को किया आग के हवाले पखांजूर। जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए जमकर उत्पात मचाया है। बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है। वहीं चालक को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पनीडोबीर में सड़क निर्माण का कार्य जारी है। इसी बीच सोमवार को बड़ी संख्या में नक्सली सड़क निर्माण स्थल पर पहुंच गए और काम बंद करवा दिया और वहां स्थित मजदूरों…
पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का झांसा, 4 लाख 80 हजार की ठगी
पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का झांसा, 4 लाख 80 हजार की ठगी रायपुर। मुंबई के एक व्यक्ति ने खुद को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई का सलाहकार बताते हुए इंजीनियरिंग छात्र को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर 4 लाख 80 हजार रुपए ऐंठ लिया। पीडि़त छात्र की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। नागालैण्ड का रहने वाला चिंगगाग कोन्याक (21) वर्तमान में आदर्श नगर मोवा में रहता है और कोलंबिया इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग का पढ़ाई कर…
बाइक सवार ट्रैक के खंबे से जा टकराए, एक की मौत
बाइक सवार ट्रैक के खंबे से जा टकराए, एक की मौत रायपुर। बीती रात बाइक सवार दो युवक गौरवपथ में बने साइकिल ट्रैक के खंबे से टकराया गए । इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि नूरानी चौक निवासी फराज खान और फैजान खान बाइक से घूमने निकले थे। बताया जाता है बाइक काफी तेज गति से चला रहे थे और साइकिल ट्रैक में लगे खम्बे से जा टकराया। इससे फराज खान की मौत हो गई। वहीं फैजान को घायल अवस्था में उपचार के…
इंडिगो की कोलकाता विमान सेवा 28 तक स्थगित
इंडिगो की कोलकाता विमान सेवा 28 तक स्थगित रायपुर। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने 15 फरवरी को कोलकाता की उड़ान रद्द करने के बाद अब 28 फरवरी तक विमान संचालक सेवा स्थगित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो कंपनी की रायपुर से कोलकाता के बीच उड़ान सेवा संचालित करती है, विगत 15 फरवरी को कंपनी ने पायलट की कमी बताते हुए उड़ान स्थगित किया था। इसके बाद अब कंपनी ने अन्य परेशानियों का हवाला देते हुए आगामी 28 फरवरी तक के लिए उड़ान सेवा स्थगित कर दिया…
शारदा प्रसाद बने सोनकर समाज के प्रदेशाध्यक्ष
शारदा प्रसाद बने सोनकर समाज के प्रदेशाध्यक्ष रायपुर। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के केन्दीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। कुल 9 पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें शारदा प्रसाद सोनकर को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। चुनाव महासभा स्थल नयापार राजिम में संपन्न हुआ। उपमंत्री के लिए धमतरी निवासी अखिलेश सोनकर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। शेष पदों के लिए मतदान हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें भाठागांव निवासी शारदा प्रसाद सोनकर 66 मतों से विजयी हुए। महामंत्री के लिए चेतन सोनकर 27 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ…
सरकार ने की चरण पादुका वितरण योजना बंद
सरकार ने की चरण पादुका वितरण योजना बंद रायपुर। पूर्व की रमन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चरण पादुका वितरण योजना को भूपेश सरकार ने बंद कर दिया है। आज विधानसभा में सवाल के लिखित जवाब में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सदन में ये जानकारी दी। अतारांकित सवालों के तहत पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ये सवाल वन मंत्री से पूछा था कि क्या राज्य सरकार ने चरण पादुका वितरण योजना निरस्त कर दिया है। क्या इसके बदले राज्य सरकार अब नकद राशि देगी. इस सवाल के जवाब में मंत्री…
हमारी सरकार और मोदी झूठे वादे नहीं करते-चुग
हमारी सरकार और मोदी झूठे वादे नहीं करते-चुग रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग ने सोमवार को भाजपा दफ्तर में अपनी सरकार की तारिफ में कई कसीदे पढ़े. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत के मन की बात कार्यक्रम को लेकर उनकी सरकार लोगों तक जा रही है और इसके लिए 300 रथ तैयार किए गए जो 5 करोड़ लोगों के लिए हमने निकाले हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और मोदी जी झूठे वादे नहीं करते, हमने एमएसपी लागू ही नहीं किया उसका फार्मूला भी निकाला,…
कोयले से भरी चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कोयले से भरी चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान कोरबा। कोयले से भरी चलती ट्रेलर वाहन में आग लग गई. वाहन चालक चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई है. घटना की सूचना पुलिस और दमकल वाहन को दी गई, लेकिन दमकल वाहन और पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों की मदद से नहर के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. कोतवाली थाना अंतर्गत कनकी रोड पर नटराज कम्पनी के कोयले से भरी ट्रेलर वाहन में आग लग गई. वाहन चालक…
भारत बंद के समर्थन में मेडिकल दुकानें भी रही बंद
भारत बंद के समर्थन में मेडिकल दुकानें भी रही बंद जगदलपुर। बीते 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में जहां एक तरफ सोमवार को प्रदेशभर में बन्द का आह्वान किया गया। वहीं दूसरी ओर शहर के मेडिकल दुकानें भी बन्द में शामिल रहे।जगदलपुर में आतंकी हमले के विरोध में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने एक दिवसीय नगर बन्द का आव्हान किया है। बन्द को समर्थन देने के लिए शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानें बन्द रही।
