शराब बिक्री पर सदन में चर्चा कराए जाने की मांग

शराब बिक्री पर सदन में चर्चा कराए जाने की मांग रायपुर। प्रदेश में शराब बिक्री को लेकर भाजपा ने स्थगन पर चर्चा कराए जाने की मांग. भाजपा विधायकों ने एक के बाद एक करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की. बीजेपी विधायक नारायण चंदेल ने कहा, प्रदेश भर में अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है. इस पर स्थगन दिया है, इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए. इसके बाद अजय चंद्राकर ने कहा, नई सरकार के आने के बाद प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है.…

बिजली बिल हाफ करने का मुद्दा सदन में उठा

बिजली बिल हाफ करने का मुद्दा सदन में उठा रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में बिजली बिल हाफ करने का मुद्दा सदन में उठाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस वक्त ये प्रश्न लगा था, तब योजना लागू नहीं हुई थी. अब इस योजना को लागू किया जा चुका है. घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की बिजली बिल में छूट दी जा…

जोगी ने छात्रावासों में बालिकाओं से दुव्र्यवहार का मामला उठाया

जोगी ने छात्रावासों में बालिकाओं से दुव्र्यवहार का मामला उठाया रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने छात्रावासों में बालिकाओं से दुव्र्यव्हार का मामला ध्यानाकर्षण के जरिये उठाया. जोगी ने कहा, छात्रावास रसोइयों के भरोसे चल रहे हैं. छात्रावासों में कई-कई दिनों तक अधीक्षिका नहीं आती. रसोइयां ही सब कुछ है. जब से छात्रावासों को स्कूल शिक्षा विभाग में समायोजित किया गया है तब से छात्रावासों के निरीक्षण का अधिकार असिस्टेंट डायरेक्टर ट्राइबल वेलफेयर को दे दिया गया है. बिलासपुर मुख्यालय से डेढ़ सौ…

अवैध रूप से पेड़ों की कटाई,भिलाई विधायक ने उठाया मामला

अवैध रूप से पेड़ों की कटाई,भिलाई विधायक ने उठाया मामला रायपुर। विधायक देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि भिलाई में पेड़ों के अवैध कटाई के कितने मामले दर्ज किए गए हैं. बिना अनुमति के पेड़ काटे जा रहे हैं. रेलवे द्वारा अवैध रुप से कटाई की जा रही है. इस पर मंत्री अकबर ने कहा कि अगर अवैध रूप से कटाई हो रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस के कुँवर सिंह निषाद ने सवाल किया कि बालोद में खनिज न्यास निधि का गठन कब किया गया. खनिज…

बिजली विभाग की समस्याओं पर विधायकों ने दिखाई सजगता

बिजली विभाग की समस्याओं पर विधायकों ने दिखाई सजगता रायपुर। कांग्रेस के दलेश्वर साहू ने सावाल किया कि सीएसपीडीसीएल द्वारा राजनांदगांव में लघु ओर मध्यम उद्योगों का कितना बिजली बिल शेष है. कितनों की बिजली कटी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत बिल नही पटाने की स्थिति में बिजली काटी जाती है ऐसा कोई आंकड़ा नही है. किस आधार पर बिजली काटी जाती है ये उस उद्योग और उनके डिपार्टमेंट पर निर्भर करता है. विधायक दीपक बैज में सवाल उठाते हुए कहा कि चित्रकोट विधानसभा में कितने गांवों का विद्युतीकरण…

विधायक ने सदन में गंदा पानी का बॉटल दिखाकर उठाया प्रदूषित अरपा का मामला

विधायक ने सदन में गंदा पानी का बॉटल दिखाकर उठाया प्रदूषित अरपा का मामला रायपुर। क्या बिलासपुर भी आने वाले दिनों में सुपेबेड़ा बन जाएगा ? सदन में इस सवाल के साथ बिलासपुर विधायक ने प्रदूषित अरपा का मुद्दा उठाया. उन्होंने ध्यानकर्षण के दौरान सरकार से पूछा कि बिलासपुर की अरपा नदी को प्रदूषण से बचाने क्या प्रयास किए जा रहे हैं? शैलेष पाण्डेय ने इस दौरान सदन में अरपा से भरकर लाए गंदा पानी का बॉटल भी दिखाया. उन्होंने पानी का बॉटल दिखाते हुए कहा, पानी की गंदगी देख…

नवविवाहिता की जलने से संदिग्ध मौत,परिजनों का आरोप

नवविवाहिता की जलने से संदिग्ध मौत,परिजनों का आरोप रायपुर। बिलासपुर जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में एक नवविवाहिता पिंकी जायसवाल की आग में जलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना स्थल पर पिंकी के परिजन हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. साथ ही ये भी आरोप लगा रहे है कि पिंकी की हत्या की गई है. परिजनों का ये भी आरोप है कि पिंकी की जिस युवक के साथ शादी हुई थी उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत…

छत्तीसगढ़ के 22 सार्वजनिक उपक्रम में से 7 घाटे में चल रहे

छत्तीसगढ़ के 22 सार्वजनिक उपक्रम में से 7 घाटे में चल रहे रायपुर। प्रदेश में 22 सार्वजनिक उपक्रम में से 7 घाटे और 11 फायदे में चल रहे है. ये जानकारी विधानसभा में विधायक मोहन मरकाम के सवाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी. इसके अलावा प्रदेश में कितने सार्वजनिक उपक्रम कार्यरत है ये जानकारी विधायक इंदु बंजारे ने मांगी थी जिसमें 22 सार्वजनिक उपक्रम कार्यरत होने की जानकारी श्री बघेल ने दी. छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्राक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट इंण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ रटेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड,…

रायपुर रेलवे स्टेशन में फहराया 100 फीट ऊंचा झंडा

रायपुर रेलवे स्टेशन में फहराया 100 फीट ऊंचा झंडा रायपुर। राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंचा झंडा सांसद रमेश बैस द्वारा फहराया गया है. आरपीएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी है. भारतीय रेलवे ने देश के 75 स्टेशनों का चयन किया था जिसमें रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों का चयन हुआ है. बिलासपुर में 26 जनवरी को झंडा फहराया जा चुका है. रायपुर स्टेशन लगे तिरंगे की आरपीएफ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखेगी. राजधानी में अब तक तीन जगहों पर तिरंगा फहराया जा चुका है. मरीन…

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें पहले ही दिन 30 से अधिक परीक्षार्थियों ने फोन करके अपनी समस्याओं का समाधान किया। गौरतलब है कि जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर परीक्षार्थी और उनके अभिभावक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। वे टोल फ्री नंबर 18002334363 पर संपर्क कर सकते हैं। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर…