लोकसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया गया है। जिसके अनुसार एमसीएमसी दल का प्रशिक्षण आज 20 फरवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया गया है। इसी तरह एमसीसी एवं ईईएम का प्रशिक्षण 21 फरवरी को प्रात: 11 बजे से, विडियोग्राफर का प्रशिक्षण 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे से, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 22 फरवरी को प्रात: 11 बजे मनियारी सभाकक्ष कलेक्टोरेट मुंगेली, पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण 28 फरवरी एवं 01 मार्च…
महीना: फ़रवरी 2019
कलेक्टर ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बच्चों को दी बधाई
कलेक्टर ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बच्चों को दी बधाई मुंगेली। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 फरवरी 2019 तक बहतराई स्टेडियम, ैम्ब्स् कालोनी बसंत विहार के पीछे सीपत रोड बिलासपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिले से कक्षा 6वीं से 8 वीं एवं 9वीं से 12 वीं के दिव्यांग बालक/बालिकाएं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्पेशल मूव्हमेंट) में सम्मिलित हुए। विकासखण्ड मुंगेली से 09, लोरमी से 05 एवं पथरिया से 11 कुल 25 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न…
तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तीन साल का कारावास
तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तीन साल का कारावास मुंगेली। विशेष न्यायाधीश श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) मुंगेली के न्यायालय में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुंगेली नारायण प्रसाद खुंटले को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं धारा 13(1)(डी) के तहत दोनों धाराओं में 3-3 वर्ष के कारावास एवं 2-2 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में नगर पंचायत पंडरिया में नगर पालिका अधिकारी के पद पर लोकसेवक के रूप में पदस्थ होते हुए आरोपी द्वारा संविदा शिक्षक वर्ग 02…
रोजगार मेला में निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 111 अभ्यर्थियों का चयन
रोजगार मेला में निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 111 अभ्यर्थियों का चयन गरियाबंद। लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें रोजगार चाहने वाले 111 तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के अभ्यर्थियों का मेला स्थल पर ही अंतिम चयन किया गया। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से तकनीकी, गैरतकनीकी श्रेणी पदों के प्राप्त 1535 रिक्तियों के विरूद्ध रोजगार मेला में 637 आवेदको का पंजीयन किया गया, जिसमें से निजी प्रतिष्ठानों द्वारा साक्षात्कार उपरांत कुल 111 तकनीकी, गैरतकनीकी श्रेणी के पदों पर मेला स्थल पर ही अंतिम चयन…
166 वर-वधू बंधे दाम्पत्य सूत्र में
166 वर-वधू बंधे दाम्पत्य सूत्र में जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के महानदी नदी के तट में स्थित पवित्र स्थल शिवरीनारायण में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर आज लाल महंतदास कालेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना केे अंतर्गत 166 वर-वधू विधि-विधान एवं अपने रीति-रिवाज के अनुसार दाम्पत्य सूत्र में बंधे। राज्य के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या ने मुख्य अतिथि की आसंदी से दाम्पत्य सूत्र में बंधे नव-दम्पत्तियों को उनकी स्वस्थ एवं सुखद गृहस्थ की शुभकामनाएं…
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मामला सदन में उठा
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मामला सदन में उठा रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मामला उठा. बीजेपी विधायक ने ध्यानाकर्षण के जरिये महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध का हवाला दिया. जबाव में गृहमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ में अपराध में कमी आने की बात कही.भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि जनवरी 2019 में कोपलवाणी में एक छात्रा का मानसिक शोषण किया गया. दुष्कर्म की घटना भी सामने आई थी. राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा को एक मुद्दा…
राजिम माघी पुन्नी मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
राजिम माघी पुन्नी मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ राजिम में कल 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही राजिम माघी पुन्नी मेले के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजिम में महानदी, सोंढूर और पैरी नदियों के त्रिवेणी संगम पर माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाला यह मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस वर्ष अपने परम्परागत स्वरूप में आयोजित…
कबीर की वाणी का छत्तीसगढ़ में व्यापक प्रभाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कबीर की वाणी का छत्तीसगढ़ में व्यापक प्रभाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघ मेला के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी गुरू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि धर्मनगर दामाखेड़ा कबीरपंथियों की आस्था…
मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता की संदेश पट्टिका का विमोचन
मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता की संदेश पट्टिका का विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर में ‘यूनीवर्सल हीरोईन, यूनीवर्सल गीतकार और कलाकार’ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की संदेश पट्टिका का विमोचन किया। लिमका बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर शिल्पकार श्री अंकुश देवांगन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोक गायिका रजनी रजक, लोक मंच उद्घोषिका रूप साहू, मिसेज इंडिया छत्तीसगढ़ शिखा साहू, रंग कर्मी सर्व श्री अजय…
पुलवामा के शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा 51 हजार का चेक
पुलवामा के शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा 51 हजार का चेक रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बेमेतरा जिले के ग्राम बेरा निवासी और पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. चेतन वर्मा के परिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के परिवार जनों की सहायता के लिए 51 हजार रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को साैंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि आज स्वर्गीय…
