मुकेश गुप्ता और अमन सिंह के साथ होने की तस्वीर वायरल

मुकेश गुप्ता और अमन सिंह के साथ होने की तस्वीर वायरल रायपुर। नान घोटाले में मामले में फरार निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और तत्कालीन रमन सरकार में सुपर सीएम के नाम से चर्चित अफसर रहे अमन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि ये दिल्ली स्थित खान मार्केट इलाके की है. लेकिन इस तस्वीर में मुकेश गुप्ता और अमन सिंह के साथ दो अन्य लोग भी दिख रहे हैं. इस अन्य दो में शख्स को अपूर्व…

बेरोजगारी भत्ता देने की मांग पर सदन में जमकर हंगामा

बेरोजगारी भत्ता देने की मांग पर सदन में जमकर हंगामा रायपुर। विधानसभा सत्र के आज आठवें दिन प्रश्नकाल में बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ. भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि 31 दिसंबर 2018 की स्थिति में कुल कितने बेरोजगार पंजीकृत हैं. शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि सरकार की घोषणा पत्र में तो घर-घर रोजगार, हर घर रोजगार की बात हुई थी. शिक्षामंत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कुल 23,25,085 पंजीकृत बेरोजगार हैं. बेरोजगारी भत्ता देने…

नए एसएसपी आरिफ शेख ने पदभार किया ग्रहण

नए एसएसपी आरिफ शेख ने पदभार किया ग्रहण रायपुर। राजधानी के नए एसएसपी आरिफ शेख ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. नए एसएसपी के ऑफिस पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर नए एसएसपी का स्वागत किया. पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि शहर का एक बार समीक्षा किया जाएगा, बेसिक समस्याएं ट्रैफिक रहती है. इसके अलावा एंटी सोशल एलिमेंट है (जुआ, सट्टा) उनके ऊपर फोकस रहेगा. एक बार अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा की जाएगी, फिर प्राथमिकताए तय…

तिरूपति राइस मिल में खाद्य विभाग का छापा

तिरूपति राइस मिल में खाद्य विभाग का छापा रायगढ़। कस्टम मिलिंग में लापरवाही करने वाले राइस मिलरों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। इस बात को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तिरूपति राइस मिल में छापामार कार्रवाई की। वहीं राइस मिल से 835 क्विंटल धान, 280 क्विंटल अरवा चावल एवं 1240 क्विंटल कनकी जब्त किया गया। साथ ही प्रकरण दर्ज कर लिया है। सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि कस्टम मिलिंग को लेकर उसना राइस मिलर लापरवाही बरत रहे हैं। उसना राइस मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए धान…

मदद का झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड, निकाले 74 हजार

मदद का झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड, निकाले 74 हजार रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में फिर एक महिला ठगी की शिकार हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने महिला को मदद करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 74 हजार रुपए पार कर दिया। पीडि़त महिला की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामेश्वर नगर खमतराई निवासी पीडि़ता प्रियंका कुशवाह (29) पेशे से गृहणी है। बताया जाता है…

रसोई गैस की कालाबाजारी करने करने वालो पर पुलिस सख्त

रसोई गैस की कालाबाजारी करने करने वालो पर पुलिस सख्त जांजगीर-चांपा। रसोई गैस सिलेंडर्स की लगातार हो रही कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने जिले में ताबड़तोड़ छापे मारे। इससे कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। ये सारी कार्रवाइयां कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ के आदेश पर की गर्इं। इनमें बड़ी मात्रा में खाली और भरे हुए सिलेंडर्स और उसकी पासबुक्स बरामद की गर्इं। राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिले के तीन प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों ने नैला रोड स्थित एक मकान व…

आर्टिस्ट विनोद पंडा ने सड़क पर बनाया पाकिस्तान का झंडा…

आर्टिस्ट विनोद पंडा ने सड़क पर बनाया पाकिस्तान का झंडा… रायपुर। पुलवामा हमले के विरोध में आर्टिस्ट विनोद पांडा ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाया। उन्होंने पाकिस्तान को अपमानित करने व आतंकी हमले के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। सड़क पर पेंटिंग के माध्यम से लिखा पाकिस्तान तुम शर्म करो, तुम इसी के लायक हो। मरीन ड्राइव के ठीक सामने आर्टिस्टों ने सड़क पर बनाया पाकिस्तान का झंडा। आर्टिस्ट विनोद पांडा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा मैं जमीन पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर…

भालू को ट्रेंकुलाइजर गन से किया बेहोश

भालू को ट्रेंकुलाइजर गन से किया बेहोश बागबाहरा। वन अमला हिंसक मादा भालू को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह जुनवानी कला गांव पहुंचे। भिलाई नंदन वन के 5 सदस्यीय टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन से भालू को बेहोश कर उस पर काबू पाया। उसे पिंजड़े में बंद करके उसे बार अभयारण्य के निर्जन इलाके में छोड़ दिया गया। नंदन वन से आए वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि इस 4 वर्षीय मादा भालू को बेहोश करने के लिए बागबाहरा के वन कर्मचारियों के साथ मिलकर ढाई घंटे का…

आमजनों की समस्याओं व शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – भुरे

आमजनों की समस्याओं व शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – भुरे मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन, विशेष शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त आवेदनों, आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें। उन्होने मुख्यमंत्री की जन घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। डॉ. भुरे ने…

सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी के संबंध में सेक्टर अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने पिछले निर्वाचन में हुई त्रुटि सुधारने और सावधानीपूर्वक लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने सेक्टर अधिकारियों को समझाईश दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन समस्यारहित एवं निर्विवाद संपन्न करायेंगे। सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों में छाया, पानी, बिजली, शौचालय, रेम्प अवलोकन…